Author: News Box Bharat

रांची। 15 दिवसीय खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण सह कंडिशनिंग कैंप के 5वें दिन की शुरुआत सुबह में योग शिक्षक अमित ठाकुर ने बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में योग का अभ्यास कराकर किया। ताड़ासन, त्रिकोण आसन, व्रक्षासन,सूर्य नमस्कार समेत कई तरह के योग व आसान कराया गया। वहीं, केंद्रीय पुस्तकालय स्मृति सभागार व बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी में मेंटल ट्रेनर मृणाल चक्रवर्ती (कोलकाता) ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रर्दशन करने हेतु लक्ष्य निर्धारित करने के गुर बताए। प्रारंभिक अवस्था से नीव को मजबूत करने, आत्मा विश्वास बढ़ाने, बार-बार की जा रही गलतियों को सुधार…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से पटना में 12 जून को बुलाई गई बैठक में जरूर भाग लेगी, लेकिन इसमें पार्टी की तरफ से कौन शामिल होगा, इसका फैसला पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य नेता मिलकर करेंगे। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने बृहस्पतिवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि 12 जून की बैठक में कांग्रेस जरूर भाग लेगी। कांग्रेस की तरफ से कौन जाएगा, इस बारे में जानकारी अभी नहीं दे सकता । इस पर कांग्रेस अध्यक्ष और अन्य नेता चर्चा करेंगे और 12 जून से पहले इसकी जानकारी मिल जाएगी।

Read More

रांची। झारखंड मंत्रालय में विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव/सचिव के साथ उच्च स्तरीय बैठक में “जोहार परियोजना पोर्टल ” पर अपलोड योजनाओं पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुड गवर्नेंस के लिए जरूरी है कि योजनाएं तय समय पर पूरी हों। योजनाओं में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जाए। विशेषकर बजट में विभिन्न विभागों के लिए जो बजटीय प्रावधान किए जाते हैं , उसके अनुरूप कार्यों में गति होनी चाहिए । इसके लिए अधिकारियों को पूरी जवाबदेही और गंभीरता से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि आज जोहार परियोजना पोर्टल की पहली समीक्षा…

Read More

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को अपने नेपाली समकक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचंड’ के साथ व्यापक वार्ता के बाद कहा कि भारत और नेपाल अपने द्विपक्षीय संबंधों को हिमालयी ऊंचाइयों पर ले जाने और सीमा मुद्दे सहित सभी मामलों को इसी भावना के साथ हल करने का प्रयास करेंगे। बैठक के बाद मीडिया को दिए बयान में मोदी ने कहा कि उन्होंने और प्रचंड ने भविष्य में दोनों देशों के बीच साझेदारी को ‘सुपर हिट’ बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। वार्ता के बाद मोदी और प्रचंड ने संयुक्त रूप से कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं…

Read More

रांची। भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी अब्दुल हमीद ने 1 जून 2023 को पत्र सूचना कार्यालय, रांची में संयुक्त्त निदेशक के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। हमीद इससे पूर्व आकाशवाणी रांची में समाचार सेवा प्रभाग के प्रमुख के रूप में कार्यरत थे। भारतीय सूचना सेवा में 35 वर्ष से अधिक के कार्यकाल में हमीद ने दिल्ली, कोलकाता, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल एवं रांची में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रमुख विभागों जैसे-पीआईबी, आकाशवाणी, प्रकाशन विभाग, दूरदर्शन, सीबीसी में अपनी सेवाएं दी हैं। पीआईबी रांची के अपर महानिदेशक अखिल कुमार मिश्रा ने कहा कि हमीद की योग्यता एवं अनुभव का…

Read More

रांची। भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय स्कूल गेम्स खेलने के लिए रांची जिला के 8 बॉक्सिंग के खिलाड़ी Ranchi Railway Station से रवाना हो गए। पिछले दिनों राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की खुली चयन प्रतियोगिता में रांची जिला के खिलाड़ियों का चयन हुआ था। ये प्लेयर गए- लड़कों में 48 कि.ग्र में रोहित कुमार, 57 कि.ग्र में अमित कुमार, 60 कि.ग्र में संदीप गोप, 67 कि.ग्र में जय कुमार महतो और लड़कियों में 48 कि.ग्र में सुभद्रा कुमारी, 51 कि.ग्र मे सुगन कुमारी, 54 कि.ग्र निता रोज तिग्गा, 60 कि.ग्र में रितिका कुमारी। प्रिया कुमारी मेनेजर के रूप में साथ है। जेएसएसपीएस…

Read More

रांची में पहले 2011.50 में मिलता था अब 1926.50 हुआ रांची। 1 जून से अब रांची में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1926.50 (19 केजी) रूपए में मिलेगा। पहले 2011.50 रूपए में मिलता था। इसमें रांची के लोगों को 85 रूपए का बचत होगा। लेकिन घरेलू एलपीजी सिलेंडर में कोई राहत नहीं मिला है। घरेलू ऐलपीजी सिलेंडर का दाम अभी भी 1160.50 (14.2 केजी) ही है। कई शहरों में तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल LPG गैस सिलेंडरों की कीमतों में 83.50 रुपये की कटौती की है। दिल्ली में 19 किलो के गैर-घरेलू सिलेंडर यानि की कमर्शियल सिलेंडर कीमत 1773 रुपए हो गई।…

Read More

रांची। आप किसी भी दुकान या मॉल्स में कुछ समान खरीदते हैं तो बिलिंग काउंटर पर बिल चुकाने से पहले आपसे आपका मोबाइल नंबर जरूर मांगा जाता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। क्योंकि उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय इस प्रथा को रोकने के लिए अधिसूचना जारी कर दिया है। बिल चुकाने से पहले नंबर मांगने की प्रथा को लेकर लोग लगातार शिकायत कर रहे थे। बार-बार शिकायतें मिलने के बाद केंद्र सरकार ने एडवाजरी जारी किया। अब अगर कोई भी दुकानदार समान खरीदने वाले ग्राहक से मोबाइल नंबर मांगता है तो यह गैर कानूनी होगा।  

Read More

रांची। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान गुरुवार को रात 9 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचें। यहां से दोनों मुख्यमंत्री hotel radison blue के लिए रवाना हो गए। 2 जून को मुख्यमंत्री झारखंड हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री दिल्ली अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान दिन के 2 बजे, मुख्यमंत्री आवास परिसर में संयुक्त रूप से मीडिया को सम्बोधित करेंगे। जब तीनों मुख्यमंत्रियों के बीच मुलाकात का कार्यक्रम तय हुआ है, ऐसे में इसके बड़े सियासी मायने हो सकते हैं। राजनीतिक विश्लेषक इस मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण मान रहे हैं। दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच…

Read More

रांची। केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपनी मणिपुर यात्रा के तीसरे दिन मोरेह और कांगपोकपी क्षेत्रों का दौरा किया और नागरिक समाज संगठनों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया। उन्होंने मोरेह में पहाड़ी आदिवासी परिषद, कुकी छात्र संगठन, कुकी प्रमुख संघ, तमिल संगम, गोरखा समाज और मणिपुरी मुस्लिम परिषद के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों के प्रति अपना मजबूत समर्थन व्यक्त किया। केंद्रीय गृह मंत्री को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सुरक्षा स्थिति की जानकारी भी दी गई। कांगपोकपी में, केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

Read More