Author: News Box Bharat

रांची। 84 साल के कार्डिनल तेलेस्फोर पी. टोप्पो का निधन हो गया है। उन्होंने मांडर के अस्पताल में अंतिम सांल ली। कार्डिनल तेलेस्फोर पी. टोप्पो लंबे अरसे बीमार थे। बुधवार शाम चार बजे उनका निधन हुआ। कार्डिनल के निधन की सूचना से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई।  रांची के सहायक बिशप थियोडोर मैस्करेनहास, एसएफएक्स ने अपने संदेश में कहा कि हमारे कार्डिनल टेलीस्फोर टोप्पो स्वर्गीय पिता के पास लौट आए हैं। एमेरिटस कार्डिनल तेलेस्फोर पी. टोप्पो, जो काफी समय से बिस्तर पर थे, 4 अक्टूबर 2023 को सुबह 3:45 बजे कॉन्स्टेंट लिवेन्स हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, मांदर में समाप्त हो…

Read More

रांची। क्रिकेट वर्ल्ड कप का आगाज कल से हो जाएगा। देश व दुनिया की नजर अपनी-अपनी टीम पर रहेगी। विराट कोहली 2023 विश्व कप में भारत के लिए खेलने के लिए तैयार हैं। इस बार क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट भारत में है और इसीलिए घरेलू टीम सबसे पसंदीदा है। क्रिकेट के अलावा एक और बात है जो किंग कोहली को परेशान कर रही है। विश्व कप मैचों के टिकट और पास के लिए कई लोग विराट कोहली से संपर्क कर रहे हैं। कोहली ने आखिरकार एक बार और सभी के लिए कहा है कि लोगों को उनसे संपर्क नहीं…

Read More

टाइगर श्रॉफ, नेहा कक्कड़, सनी लियोन व अन्य भी ईडी के रडार पर रांची। महादेव ऐप मामले में रणबीर कपूर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन भेजा है। अभिनेता को 6 अक्टूबर, 2023 को प्रश्नों के लिए उपस्थित होने के लिए कहा गया है। महादेव ऐप के सरगना सौरभ चंद्राकर और उसके साथी रवि उप्पल पर घोटाले का आरोप है। उनके कथित तौर पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से संबंध हैं। इन दोनों पर दुबई से महादेव ऑनलाइन बुक ऑपरेशन चलाने का संदेह है। फरवरी 2023 में सौरभ चंद्राकर की शादी में कई बॉलीवुड हस्तियों ने भाग लिया और उन्होंने…

Read More

सीएम ने कहा- पलामू को फिर से विकास क रास्ते पर ले जाना है रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज पलामू में 28 करोड़ की लागत से बने मेधा डेयरी प्लांट का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में सीएम हेमंत सोरेन के साथ मंत्री बादल पत्रलेख, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, आईएएस विनय चौबे, पलामू आयुक्त मनोज जायसवाल, पलामू रेंज के आईजी विनोय चौबे, पलामू डीसी शशि रंजन के अलावे झारखंड की कई सियासी हस्तियां मौजूद थीं। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि पलामू को फिर से विकास क रास्ते पर ले जाना है। मेधा डेयरी का…

Read More

रांची। लैंड फॉर जॉब्स मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से लालू परिवार को बड़ी दी है। कोर्ट से इस मामले में लालू यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी, मीसा को जमानत मिल गई है। अब 16 अक्टूबर को इस मामले में सुनवाई होगी। इधर, दिल्ली पहुंचने पर लालू यादव ने कहा था कि सुनवाई होती रहती है, हमने कोई ऐसा काम नहीं किया है जिससे हमें डरने की जरूरत है।  दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने कथित जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी,…

Read More

रांची। सीएम हेमंत सोरेन पलामू के मेदिनीनगर में करीब 28 करोड़ की लागत से स्थापित मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट का उद्घाटन 4 अक्टूबर दिन के एक बजे करेंगे। वहीं, ईडी के द्वारा पांचवें समन भेजे जाने के बाद भी झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं होंगे। ईडी ने उन्हें 4 अक्टूबर को उपस्थित होने को कहा है। लेकिन सीएम इस दिन पलामू में एक कार्यक्रम में शरीक होंगे। सीएम ने अपने X अकाउंट पर कार्यक्रम की जानकारी भी शेयर किए हैं। मौके पर कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के मंत्री बादल, योजना सह वित्त विभाग के मंत्री…

Read More

रांची। रांची हिंसा के दौरान डोरंडा थाना में दर्ज प्राथमिकी में आरोपी बनाए गए डोरंडा के नवाब चिश्ती के खिलाफ सीआईडी ने कई सबूत इकट्ठा किए हैं। सीआईडी ने इसी आधार पर अब नवाब चिश्ती को रांची हिंसा से जुड़े उस केस में भी आरोपी बनाया है, जिसमें भीड़ द्वारा मंदिर में तोड़-फोड़ और पुलिस बल पर फायरिंग का केस दर्ज किया गया है। नवाब चिश्ती फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। उसने रांची सिविल कोर्ट और झारखंड हाईकोर्ट में अपनी जमानत की गुहार लगाई थी, लेकिन निचली अदालत और हाईकोर्ट से बेल नहीं मिली। सीआईडी के डीएसपी ने कोर्ट में…

Read More