रांची। रांची में हुए लव जिहाद व मॉडलिंग के नाम पर दुष्कर्म करने के आरोपी तनवीर को बेल नहीं मिली। रांची सिविल कोर्ट ने उसकी ओर से दायर जमानत याचिका को खारिज कर दी। रांची सिविल कोर्ट के अपर न्याययुक्त दिनेश कुमार की अदालत ने याचिका खारिज की। जमानत याचिका पर तनवीर की ओर से अधिवक्ता अविनाश पांडेय व अरविंद पांडेय ने बहस की। बता दें कि तनवीर अख्तर कांके रोड में यश मॉडलिंग एजेंसी चलाता था। आपको बता दें कि 2 माह पूर्व तनवीर को झारखंड पुलिस ने नेपाल व बिहार बॉर्डर के पास से अरेस्ट कर लिया। रांची…
Author: News Box Bharat
रांची। दक्षिण पूर्व रेलवे, रांची मंडल के नए मंडल रेल प्रबंधक (DRM) जसमीत सिंह बिंद्रा को बनाया गाय है। उन्होंने अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले प्रदीप गुप्ता डीआरएम थे, जिनसे इन्होंने पदभार ग्रहण किया। बिंद्रा भारतीय रेलवे यातायात सेवा के 1996 बैच के अधिकारी हैं। उनके पास रेलवे एवं भारत सरकार के विभिन्न विभागों में काम करने का अच्छा अनुभव हासिल है।इससे पहले वे दिल्ली स्थित उत्तर रेलवे के मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक (पीएम) के रूप में कार्यरत रहे। जहां उन्होंने दूरगामी सिस्टम सुधार और नवाचारों को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। जिससे पारदर्शिता, दक्षता और प्रभावशीलता में…
बिहार के गया से प्रमोद मिश्रा समेत 2 नक्सली को पुलिस ने पकड़ा रांची। एक बड़ी खबर सामने आ रही है, गया पुलिस ने भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य प्रमोद मिश्रा समेत 2 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। कुख्यात नक्सली प्रमोद मिश्रा समेत दोनों नक्सलियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इससे पहले दो मई को भाकपा माओवादी के कुख्यात नक्सली प्रमोद मिश्रा और जगदीश मास्टर व उनके रिश्तेदारों के घर पर एनआईए की टीम ने छापेमारी की थी। एनआईए की कार्रवाई करीब 5 घंटों तक चली, लेकिन इस दौरान उन्हेंब कुछ हाथ नहीं लगा था। अप्रैल 2008 में…
रांची। दुनिया के बड़े फुटबॉलरों में शुमार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक बार फिर अपना जलवा बिखेरा। अरब क्लब चैंपियंस फुटबॉल में अल नासर के लिए खेल रहे क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सेमीफाइनल में अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम किरदार निभाया। बुधवार को प्रिंस सुल्तान बिन अब्दुल अजीज स्टेडियम में अल शॉर्टा को हराकर अरब क्लब चैंपियनशिप कप 2023 के फाइनल में अल-नासर की टीम प्रवेश कर गई। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अल नासर के लिए फिर से गोल किया और खेल में अधिकांश समय अल नासर का नियंत्रण में रखा। रोनाल्डो ने यह गोल दूसरे हाफ के 75वें मिनट…
होम लोन या ऑटो लोन लेने वालों पर ईएमआई का बोझ नहीं बढ़ेगा रांची। भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के नतीजों का ऐलान कर दिया गया है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास का कहना है कि आरबीआई मौद्रिक नीति समिति ने रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखने का फैसला किया है। यानि रेपो रेट 6.5 फीसदी ही रहेगा और होम लोन या ऑटो लोन लेने वालों पर ईएमआई का बोझ नहीं बढ़ेगा। देश में महंगाई के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद इसे तय दायरे में वापस लाने के लिए रिजर्व बैंक ने मई…
रांची। मुंबई में भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के बाद गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा बैठक के नतीजों की घोषणा 10 अगस्त को की जाएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि केंद्रीय बैंक मुद्रास्फीति के मोर्चे पर चिंता के बीच ब्याज दर में इस बार भी बदलाव नहीं करेगा। उनका कहना है कि एमपीसी आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए कर्ज की लागत को स्थिर रखने पर ध्यान देगी। आमतौर पर माना जा रहा है कि छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति इस बार भी प्रमुख नीतिगत दर रेपो को यथावत रखेगी।…
रांची। भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई वनडे श्रृंखला में अपने प्रदर्शन के बाद आईसीसी पुरुष रैंकिंग में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। गिल ने सीरीज के निर्णायक मुकाबले में मैच विजयी 85 रन सहित तीन मैचों में 126 रन बनाए। अपने इस प्रदर्शन की बदौलत वह 743 रेटिंग अंक तक पहुंच गए और अब चौथे स्थान पर मौजूद पाकिस्तान के इमाम उल हक (745) और तीसरे स्थान पर फखर जमान (755) से ज्यादा दूर नहीं हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम 886 रेटिंग अंकों के साथ वनडे…
रांची। तमाड़ थाना क्षेत्र में तमाड़ विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक प्रत्याशी रही रीता मुंडा के पुत्र रोशन मुंडा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। तमाड़ थाना क्षेत्र के तमाड़-खूंटी पथ पर मोंटू साहू में दुकान और विष्णु मंदिर के समीप स्कूटी से तमाड़ की ओर जा रहे 22 वर्षीय रोशन मुंडा की मौत हुई। आमने-सामने से पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल की आपस में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, टक्कर में पिकअप वाहन के सामने मोटरसाइकिल फंस गई । मोटरसाइकिल में सवार रोशन मुंडा (23) की घटनास्थल पर ही दर्दनाक…
रांची। धुर्वा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर चौक के पास एक होटल में आग लग जाने से एक कारीगर जिंदा जल गया। पुरुलिया के रहने वाले कारीगर बबलू महतो की दर्दनाक मौत हो गई। बबलू महतो होटल में मिठाई बनाने का काम किया करता था। धुर्वा के ही रहने वाले रंजन नाम के व्यक्ति के होटल में बबलू काम किया करता था। होटल मालिक के द्वारा होटल के ही सामने एक छोटा सा दुकान लिया गया था। जिसे स्टोर और रेस्ट रूम के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। बबलू सहित होटल के दूसरे कर्मचारी भी उसी रेस्ट हाउस में सोया…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का काफिला रोके जाने के मामले का मुख्य आरोपी भैरव सिंह की ओर से दायर क्रिमिनल रिवीजन पर सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट में हुई। कोर्ट ने भैरव सिंह की याचिका खारिज कर दिया। भैरव सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर निचली अदालत द्वारा उसके खिलाफ किए गए आरोप गठन को चुनौती दी थी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने आरोप गठन को सही करार देते हुए डिस्चार्ज याचिका खारिज कर दी। यह मामला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर हमले से जुड़ा हुआ है। जिसमें भैरव सिंह समेत कई लोग अभियुक्त…