इसी महीने से ‘इंडिया’ गठबंधन के सदस्य चुनाव प्रचार में जुटेंगे रांची। मुंबई के ग्रांड हयात होटल में आयोजित विपक्षी महागठबंधन I.N.D.I.A की मीटिंग में 13 सदस्यों की समन्वय समिति का गठन किया गया। इस कमेटी में झारखंड मुक्ति मोर्चा व झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, टीएमसी के अभिषेक बनर्जी, शिवसेना के संजय राउत, आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा, एनसीपी के शरद पवार, कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल शामिल होंगे। इसके अलावा उमर अब्दुल्ला, एमके स्टालिन और तेजस्वी यादव भी इसका हिस्सा होंगे। इसके अलावा गठबंधन ने अपना नारा भी फाइनल कर लिया है। इस स्लोगन भारत और इंडिया दोनों…
Author: News Box Bharat
सांसद ने ट्वीट करते हुए लिखा है ‘चाय 9 सितंबर?’ रांची। ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तीसरी बार समन जारी कर दिया है। सीएम को इस बार 9 सितंबर को एयरोपर्ट स्थित मुख्य कार्यालय में ईडी के दफ्तर बुलाया गया है। इस मामले में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के ट्वीट ने एक बार फिर से सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। उन्होंने सुबह 10.16 बजे ट्वीट करते हुए लिखा है ‘चाय 9 सितंबर?’ इसको लेकर ऐसा माना जा रहा है कि यह सीएम हेमंत सोरेन को ईडी द्वारा तीसरे समन के बारे में है। जमीन घोटाले में पूछताछ…
रांची। ओरमांझी थाना क्षेत्र में 3 लोगों के हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को सूअर के द्वारा फसल नुकसान किए जाने के बाद हुए विवाद में तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। रात भर चली छापेमारी में पुलिस ने 11 में से 8 आरोपियों को धर दबोचा है। ओरमांझी में झानेश्वर, उसकी दो पत्नी सरिता और संजू देवी की उसके गोतिया वालों ने ही मिलकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम के द्वारा…
रांची। एनडीए को 2024 के लोकसभा चुनाव में चुनौती देने के लिए बने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की दो दिवसीय बैठक आज से मुंबई में शुरू हो गई है। इसमें इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) गठबंधन के संयोजक का नाम तय करने के अलावा समन्वय समिति का गठन किए जाने की उम्मीद है। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन अपनी पत्नी संग मुंबई के हयात होटल अब से कुछ देर पहले पहुंचे। मुंबई में विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की तीसरी बैठक आज से होनी है। विपक्षी दलों के नेताओं का मुंबई पहुंचना शुरू हो गया है। बैठक में 28 दलों के 63 नेता…
प्रधानमंत्री जी अडाणी समूह के खिलाफ लगे आरोपों की जांच क्यों नहीं होने दे रहे रांची। हिंडनबर्ग के बाद एक बार फिर से अदानी ग्रुप मुश्किल में घिरती नजर आ रही है. ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (OCCRP) की एक फ्रेश रिपोर्ट में अदानी ग्रुप पर नए सिरे से आरोप लगाए गए हैं। इस मामले को लेकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके JPC की मांग की है। उन्होंने पूछा कि इस मामले पर पीएम मोदी चुप क्यों है। ओसीसीआरपी की रिपोर्ट के अनुसार अडानी ग्रुप ने गुपचुप तरीके से खुद अपने ही शेयर खरीदकर…
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
रांची। डुमरी विधानसभा उपचुनाव को लेकर पूरे झारखंड का पारा गर्म है। हर ओर सिर्फ ही सिर्फ चर्चा डुमरी उपचुनाव को लेकर है। हो भी क्यों ने बड़े-बड़े नेता आकर चुनाव को रंगीन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। शब्दों की बान से निकली हुई शब्द नेताओं को छलनी करने को मजबूर कर रहा है। अब इस चुनाव के चुनावी सभा के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने के बाद विवाद आैर गर्मा गया है। 30 अगस्त को डुमरी विधानसभा उपचुनाव के चुनावी सभा के दौरान, आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसिलमिन (AIMIM) द्वारा आयोजित सभा में AIMIM के…
रांची। झारखंड में पूर्व मंत्री व जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के खिलाफ डोरंडा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है। स्वास्थ्य विभाग के आवेदन पर यह कार्रवाई की गई है। विधायक पर विभाग से दस्तावेज गायब कराने का आरोप लगा है। आपको बता दें कि इससे पहले भी कई तरह के विवादों में सरयू राय का नाम आ चुका है। जून महीने में स्वास्थ्य मंत्री के आप्त सचिव ने कहा था कि स्वास्थ्य विभाग से गलत ढंग से दस्तावेज लेने तथा इससे ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट का उल्लंघन होने के मामले में डोरंडा थाने में सरयू राय के विरुद्ध…
मॉब लिंचिंग में कई मुसलमानों काे मारा गया, लेकिन सोरेन की सरकार कह रही मॉब लिंचिंग हुआ ही नहीं रांची। एआईएमआईएम के चीफ व सांसद असदुद्दीन ओवैसी डुमरी विधानसभा के उपचुनाव में जमकर हेमंत सोरेन व मोदी सरकार पर बरसे। केबी हाई स्कूल मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि वोट देना हमारा काम नहीं, वोट लेना हमारा काम है। इसलिए 5 सितंबर को मोबिन रिजवी को पतंग छाप बटन दबाकर जीत का सेहरा पहनाए। उन्होंने कहा कि यहां सेक्यूलर सरकार काम कर रही है। लेकिन मॉब लिंचिग में कई मुसलमानों का घर उजड़ गया।…
3 सितंबर को होगा चुनाव, परिणाम भी उसी दिन रांची। रिसालदार बाबा दरगाह कमेटी डोरंडा का चुनाव 3 सितंबर (रविवार) 2023 को रिसालदार बाबा मुसाफिर खाना में सुबह 8 बजे से दिन के 3 बजे तक होगा। इसको लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदान को लेकर कल से यानि 31 अगस्त से वोटरों को आई कार्ड मिलना शुरू हो जाएगा। वोटर आईडी कार्ड लेने के लिए मेंबर्स को अपने साथ मेंबरशीप रसीद व आधार कार्ड लाना जरूरी होगा। बगैर इसके किसा को भी वोटर को आई कार्ड नहीं मिलेगा। साथ ही एक वोटर को एक ही आईडी कार्ड…