national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Author: News Box Bharat
रांची! झारखंड अध्यापक सहायक संघ मोर्चा की ओर से मोरहाबादी मैदान से रैली की शक्ल में मुख्यमंत्री आवास पर अनिश्चितकालीन घेरा डालो डेरा डालो किये जाने की सूचना प्रशाशन को मिली है. 29 दिसंबर को झारखण्ड सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर एक कार्यक्रम मोरहाबादी मैदान में प्रस्तावित है. ऐसे में जुलुस, रैली व अन्य प्रदर्शन होने पर सरकारी कार्यक्रम में बाधा होने की आशंका है. इसी को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी रांची ने 28 दिसंबर सुबह 6 बजे से 29 दिसंबर रात 11 बजे तक मोरहाबादी मैदान और मुख्यमंत्री आवास के 200 परिधि में धारा-144 लगा दिया है.
रांची! झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. खनन लीज पट्टा से जुड़े जनहित याचिका को मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा और न्यायाधीश आनंद सेन की खंडपीठ ने खारिज कर दिया है. बता दें कि नवंबर माह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और साली सरला मुर्मू के नाम लीज आवंटन मामले में दायर सुनील कुमार महतो की जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी. मुख्य न्यायाधीश संजय मिश्रा और न्यायाधीश आनंद सेन की खंडपीठ ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था. पिछली सुनवाई…
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
रांची! झारखंड तंजीम के संस्थापक अध्यक्ष व झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम के जन्म दिवस पर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया. मंगलवार को तंजीम के केंद्रीय कार्यालय आलम हाउस हिंदपीढ़ी नाला रोड में गरीबों वजरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण का यह कार्य झारखंड तंजीम के केंद्रीय उपाध्यक्ष सरफे आलम और केंद्रीय सचिव शहबाज आलम के नेतृत्व में किया गया. इस मौके पर तंजीम के केंद्रीय कार्यालय आलम हाउस में केंद्रीय उपाध्यक्ष आलम के हाथों 500 से अधिक लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. इस मौके पर सरफे…
पहले आवेदन लेकर आप भटकते थे, आज आपका दरवाजा खटखटा रही सरकार यह संवेदनशील सरकार है, जो आपकी दुःख- दर्द में आपके साथ हमेशा खड़ी है रांची। चतरा जिला को नए वर्ष में बाईपास रोड की सौगात मिलेगी। इसके टेंडर निष्पादन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जनवरी में इसका शिलान्यास होगा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को चतरा के सिमरिया प्रखंड में आयोजित ” आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार ” कार्यक्रम में इसकी घोषणा की। इस जिले में 650 करोड़ रुपए की लागत से 800 किलोमीटर ग्रामीण सड़कें और करीब 225 करोड़ रुपए से 115 किलोमीटर उच्चस्तरीय सड़क…
रांची। झारखंड राज्य पुलिस सेवा के 5 अधिकारी का तबादला कर दिया गया है। गृह विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी। इनमे जैप-8 लेस्लीगंज पलामू में तैनात डीएसपी दीपक कुमार को सीआईडी भेज दिया गया है। वहीं, आईआरबी-3 चतरा के डीएसपी रेमेजियस टोप्पो और विरेद्र बारा को विशेष शाखा, आईआरबी-4 लातेहार के डीएसपी नंदरू उरांव को विशेष शाखा व आईआरबी-10 पलामू के डीएसपी ओम प्रकाश को जैप-1 रांची के पद पर स्थानानंतरण किया गया है।
रांची। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस के 116 नए मामले सामने आए है, साथ ही 3 लोगों की मौत भी हुई है। वर्तमान में देश में कोविड के 4170 एक्टिव केस हैं। नए JN.1 वेरिएंट के कुल 63 मामले हैं, अकेले केरल में ही 3096 सक्रिय मामले हैं। कर्नाटक में 436 एक्टिव केस हैं। वहीं, झारखंड के कोडरमा जिले जिले में कोरोना संक्रमित एक मरीज की पहचान की गई है। मरीज को कोलकाता से लाया गया है। फरार चल रहे एक वारंटी को कोडरमा पुलिस कोलकाता से गिरफ्तार कर कोडरमा लाई थी। जेल भेजने से पहले उसकी सदर अस्पताल में…
रांची। हजारीबाग पुलिस लाइन में सोमवार की देर शाम शराब के नशे में एक एसआई द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हड़कंप मचा दिया। एसएसआई ने पुलिस लाइन के अंदर ही अपनी सर्विस रिवॉल्वर से दनादन गोलियां चलाई। मिली जानकारी के अनुसारप एसआई बृजनंदन पीसीआर ड्यूटी कर वापस पुलिस लाइन आने के बाद बैरक में ही थे। इसके बाद रात करीब आठ बजे पुलिस लाइन की सड़क पर निकल कर करीब 12 राउंड हवा में गोली चला दी। कुछ गोली अपने कमरे में और कुछ गोली कमरे से बाहर निकल कर चलाई। हालांकि इस गोलीबारी की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ…