मो. सिराज, कुलदीप यादव, बुमराह, जडेजा व पंड्या ने 2-2 विकेट हासिल किए टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के वनडे में 300 छक्के पूरे रांची। ICC Cricket World Cup में भारत ने पाकिस्तान को फिर हरा दिया। पाकिस्तान से मिले 192 रनों के लक्ष्य को भारत ने 30.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 192 रन बनाकर हासिल कर लिया। टीम इंडिया की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 86 रनों (63 गेंद में 6 चौका व इतने ही छक्का लगाया) की अच्छी पारी खेली। श्रेयस अय्यर ने 53 व केएल राहुल ने 19 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। विराट कोहली…
Author: News Box Bharat
मो. सिराज, कुलदीप यादव, बुमराह, जडेजा व पंड्या ने 2-2 विकेट हासिल किए 36 रन के अंदर पाकिस्तान के 7 विकेट गिरे रांची। ICC Cricket World Cup में भारत के गेंदबाजों ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों की हवा अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में निकाल दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 42.5 ओवर मे 191 रन बनाकर आल आउट हो गई। 36 रन के अंदर पाकिस्तान के 7 विकेट गिरे। एक समय मेहमान टीम का स्कोर 155\3 था, लेकिन मो सिराज ने बाबर आजम को 50 के स्कोर पर बोल्ड आउट कर टीम को तगड़ा झटका दिया। इसके बाद…
– वर्ल्ड कप में: 7 मैच खेले गए, सभी मैच भारत ने अपनी झोली में डाले – हेड टू हेड: वनडे: 134: पाकिस्तान जीता- 73, भारत जीता- 56, बेनतीजा- 5 – इस मैदान में 26 मैच खेले गए हैं, 16 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती – ईशान किशन की जगह शुभमन गिल को टीम में जगह मिली रांची। ICC Cricket World Cup के 12वें मुकाबले में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत व पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा। इस बीच भारत ने जीता टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। ईशान किशन की जगह शुभमन…
सांप्रदायिक वारदातों में 10 सालों में सक्रिय रहे लोगों को चिन्हित किया गया रांची। झारखंड में दुर्गा पूजा को लेकर हर तरफ तैयारी चल रही है। पंडालों को अंतिम रूप दिया जा रहा। इसको लेकर झारखंड की पुलिस सतर्कता बरत रही है। सभी जिले में पुलिस के द्वारा संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करने से लेकर सांप्रदायिक वारदातों में पिछले दस सालों में सक्रिय रहे लोगों को भी चिन्हित किया गया है। राज्य भर में 713 पंडालों को संवेदनशील घोषित किया गया है। जबकि 6847 व्यक्तियों को सांप्रदायिक मानते हुए उन पर नजर रखने को कहा गया है। झारखंड में कुल…
NSG और RAF की भी तैनाती, बम डिस्पोजल स्क्वॉड भी एक्टिव रहेगी रांची। अहमदाबाद में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप के मैच में भारत व पाकिस्तान का हाईवोल्टेज मैच बस कुछ ही घंटों में शुरू हो जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 1 लाख दर्शको के पहुंचने की उम्मीद है। टॉस 1.30 बजे व मैच 2 बजे शुरू हो जाएगा। टॉस से पहले कई बॉलीवुड सिंगर्स दोपहर 12.30 बजे से परफॉर्म करेंगे। इसे वर्ल्ड कप की अनाधिकारिक ओपनिंग सेरेमनी भी कहा जा रहा है। बीसीसीआई के मुताबिक इस बड़े मुकाबले में शंकर महादेवन, अरिजीत सिंह, सुनिधि चौहान, सुखविंदर सिंह…
सचिन तेंदुलकर, रजनीकांत और अमिताभ बच्चन स्टेडियम में मैच का लुत्फ उठाएंगे – हेड टू हेड: वनडे: 134: पाकिस्तान जीता- 73, भारत जीता- 56, बेनतीजा- 5 – वर्ल्ड कप में: 7 मैच खेले गए, सभी मैच भारत ने अपनी झोली में डाले रांची। ICC Cricket World Cup में आज सबसे बड़ा मैच भारत व पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दिन के 2 बजे से शुरू होगा, टॉस 1.30 बजे होगा। दोनों टीमों के पास कई बेहतरीन बल्लेबाज हैं और साथ ही दोनों के पास कुछ अच्छे गेंदबाज भी हैं। काग पर दोनों…
रांची। 10 जून 2022 को झारखंड की राजधानी रांची में हुई हिंसा के मामले में आरोपी नवाब चिश्ती और मो. शकील उर्फ कारू से सीआईडी अब पूछताछ करेगी। जेल में पूछताछ के लिए कोर्ट ने सीआईडी को इजाजत दे दी है। सीआईडी दोनों से डेली मार्केट थाना में दर्ज कांड संख्या 17/2022 से जुड़े मामले में कई सवाल करेगी। सीआईडी को शक है कि इस पूछताछ मे कई औऱ अहम जानकारियां इनके पास है, जिससे उन्हें मदद मिल सकती है। रांची हिंसा के बाद डेली मार्केट थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस केस के सूचक रांची के तत्कालीन टाउन…
रांची प्रेस क्लब में आयोजित सद्भावना सम्मेलन में कई दिग्गज जुटे रांची। भारत जोड़ो अभियान की रांची इकाई ने नफरत की राजनीति के खिलाफ एक सद्भाव सम्मेलन का आयोजन रांची प्रेस क्लब में किया। जुड़ेगा इंडिया जीतेगा भारत को आदर्श मानकर समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि के तौर पर कई राजनीतिक दलों, स्वयंसेवी संगठनों, लेखकों, पत्रकारों, चिंतकों, महिला और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न तबके का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रबुद्धजनों ने इस सम्मेलन में शिरकत की। कार्यक्रम का संचालन भारत जोड़ो अभियान के रांची लोकसभा के संयोजक नदीम खान ने किया और इसकी अध्यक्षता भारत जोड़ो अभियान की…
आज ही सीएम ने चैंपिययनशिप के मस्कट जूही का लॉन्चिंग किया था रांची। 27 अक्टूबर से 5 नवंबर 2023 तक रांची के मरंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले जाने वाले महिला एशियन हॉकी चैंपियन्स ट्रॉफी खेला जाना है। यह चैंपियनशिप भारत में पहली बार खेला जा रहा है, जिसकी मेजबानी झारखंड कर रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को देर शाम अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने पदाधिकारियों के साथ मोरहाबादी स्थित मरंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में की जा रही तैयारियों का लिया जायजा लिया। बता दें कि आज ही सीएम हेमंत सोरेन…
रांची। सारठ के पूर्व विधायक उदय शंकर सिंह की कार गुरुवार की रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें हेल्थ वर्ल्ड दुर्गापुर में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सारठ से देर रात देवघर के मधुपुर लौटने क्रम में ये हादसा हुआ है। आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है।