Author: News Box Bharat

रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झारखंड दौरे पर है। गुरुवार को अमित शाह रांची एयरपोर्ट पहुंचे, यहां से वे सीधे हजारीबाग के लिए रवाना हुए थे। केंद्रीय गृह मंत्री झारखंड के हजारीबाग में बीएसएफ के राइजिंग डे परेड में शामिल हैं। मार्च पास्ट शुरू हो गए हैं। बता दें कि अमित शाह 30 नवंबर को दिन के 4 बजे रांची एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। बीएफएफ के हेलीकॉप्टर से वह वह रांची एयरपोर्ट पर पांच मिनट रूकने के बाद हजारीबाग मेरू कैंप के लिए रवाना हो गए थे। 30 नवंबर को रात्रि विश्राम भी वह मेरू कैंप में किए। आज दोपहर…

Read More

रांची। साल 2023 के आखिरी महीने दिसंबर और नए साल की शुरुआत से पहले मंहगाई की मार एक बार फिर लोगों को झेलनी पड़ेगी। 5 राज्यों के चुनाव खत्म होते ही तेल कंपनियों ने जोर का झटका दिया है। दिसंबर महीने के 1 तारीख को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए। झारखंड की राजधानी रांची में इंडेन के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 23 रूपए का इजाफा हुआ है। 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1957 रुपए हो गया। पहले रांची में एक 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का 1934.50 रुपए था। वहीं, घरेलू गैस…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर एक दिसंबर को टनल से बाहर आए 15 मजदूर और उनसे मिलने गए 12 परिजनों को इंडिगो एयरलाइंस से वापस लाया जाएगा। मजदूरों की सकुशल वापसी के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर जैप आईटी सीईओ भुवनेश्वर प्रताप सिंह के नेतृत्व श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के दो पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। वे आज उत्तराखंड से दिल्ली पहुंचेंगे और कल दिल्ली से रांची लेकर आएंगे। निर्देशानुसार 1 दिसंबर को इंडिगो की फ्लाइट से सभी व्यक्तियों को शाम 8 बजे रांची लाया जाएगा। बता दें कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी टनल हादसे के तुरंत…

Read More

मध्य प्रदेश में कांगेस-बीजेपी में कांटे की टक्कर रांची। 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद Exit Poll के आंकड़े आने शुरू हो गए हैं। छत्तीसगढ़ व तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनते दिख रही है। वहीं, राजस्थान व एमपी में बीजेपी के खाते में जा रही है। हालांकि इन दोनों राज्यों में उलटफेर की भी आशंका जताई जा रही है। 5 राज्य, यानी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम की वोटिंग पूरी हो चुकी है। रिजल्ट 3 दिसंबर को घोषित होंगे, लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल अलग-अलग अपने दावे बता रही है। दैनिक भास्कर के अनुसार मध्य…

Read More

रांची। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 10 दिसंबर को जमशेदपुर के जेवियर स्कूल आफ मैनेजमेंट (एक्सएलआरआई) के प्लैटिनम जुबिली समारोह में मैनेजमेंट छात्रों को संबोधित करेंगे। जमशेदपुर में उपराष्ट्रपति के आने को लेक उपायुक्त ने बुधवार को जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद कार्यक्रम स्थल टाटा आडिटोरियम का भी निरीक्षण किया, जहां सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था आदि पर पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया गया। कार्यक्रम स्थल पर डीसी-एसएसपी ने प्रवेश व निकास द्वार स्थल पर सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था, परिसर में बैरिकेडिंग व पार्किंग व्यवस्था आदि की समीक्षा की। कार्यक्रम स्थल पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, रूट चार्ट तथा वीआइपी मूवमेंट के दौरान…

Read More