रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जमीन घोटाले मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को छठा समन जारी किया है। उन्हें 12 दिसंबर को पूछताछ के लिए एयरपोर्ट स्थित जोनल ऑफिस बुलाया है। उनसे बड़गाई अंचल में डीएवी बरियातू के पीछे स्थित 8.46 एकड़ जमीन के संबंध में पूछताछ होगी। यह छठी बार है जब ईडी ने सीएम को समन जारी किया है, हालांकि पिछले एक साल में मात्र एक बार ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी के सवालों का जवाब देने के लिए ईडी दफ्तर पहुंचे थे। जमीन घोटाले में पूछताछ के लिए इससे पहले 14 अगस्त को एजेंसी के दफ्तर आने…
Author: News Box Bharat
मामला धनबाद के तेतुलिया रेलवे पुल के समीप का रांची। गोरखपुर से हटिया जा रही मौर्य एक्सप्रेस में महिला यात्री झपट्टामार का शिकार हो गई। इस दौरान अपराधी ने महिला का सामान लेकर चलती ट्रेन से कूद गया। हालांकि उसे पकड़ने की कोशिश में वह भी ट्रेन से कूद गई, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुका था। इस घटना में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला यात्री को धनबाद के कतरास नर्सिंग होम में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इस बीच पति स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर सड़क मार्ग के जरिए कतरास आया और…
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
बौध डिस्टिलरीज के प्रोमोटर को पूछताछ के लिए नोटिस देकर बुलाया गया रांची। कांग्रेस सांसद धीरज साहू से जुड़े ठिकानों पर 5 दिनों तक चले आयकर विभाग के छापेमारी में बरामद रकम 351 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। मिली जानकारी के अनुसार नोटों की गिनती खत्म हो चुकी है और आंकड़ा इसके आसपास ही रहने की उम्मीद है। क्योंकि अब सिर्फ छोटे नोट ही बचे हैं। यह देश में किसी भी जांच एजेंसी की ओर से की गई कार्रवाई में सबसे अधिक जब्ती बन गई है। आयकर विभाग ने यह छापेमारी ओडिशा, झारखंड और कोलकाता में की, जहां बरामद नोटों…
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
अरुण साव और विजय शर्मा डिप्टी सीएम होंगे रांची। विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री बनेंगे। विधायक दल की बैठक में इस बात पर मुहर लग गई है। अरुण साव और विजय शर्मा डिप्टी सीएम होंगे। वहीँ, रमन सिंह विधानसभा स्पीकर होंगे। 24 घंटे में राज्य को नया सीएम मिल जाएगा। विष्णुदेव साय ने राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री बनेंगे। पार्टी ने आदिवासी मुख्यमंत्री के फॉर्मूले पर विचार करते हुए विष्णुदेव साय का नाम तय कर दिया है। आदिवासी सीएम के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय…
अबतक 300 करोड़ से अधिक कैश मिले हैं, आज पूरी गिनती हो जाएगी रांची। झारखंड और ओडिशा स्थित कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर चल रहे आयकर विभाग के छापे का आज पाचवां दिन है। बीते चार दिनों के छापेमारी में आयकर विभाग ने करोड़ों रुपए कैश बरामद किए हैं। पैसा कितना है ये अभी तक ऑफिशियली ब्यान में नहीं आया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 300 करोड़ से अधिक कैश मिले हैं। आज देर रात तक नोटों की गिनती होने की उम्मीद है। ऐसा होने पर जब्त नोटों का आंकड़ा चार सौ करोड़ पार करने की उम्मीद…
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
रांची। झारखंड में घपले-घोटाले की जांच कर रही ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे में कई बड़े खुलासे किए हैं। सत्ता के पावर ब्रोकर कहे जाने वाले कारोबारी प्रेम प्रकाश की जमानत याचिका के खिलाफ दायर हलफनामे में यह खुलासे किए गए हैं। ईडी ने झारखंड के सत्ता के शीर्ष से लेकर राज्य के नौकरशाह तक में प्रेम प्रकाश के प्रभाव का जिक्र हलफनामें में किया है। ईटीवी भारत के अनुसार ईडी ने सुप्रीम कोर्ट को दिए हलफनामें में दानिश रिजवान नाम के गवाह का जिक्र करते हुए बताया है कि मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू…