– रुपुपीढ़ी ने कांके को हराया, बड़ाम व आदर्श का मैच ड्रॉ – 25 मई को रांची में होने वाले चुनाव को लेकर मैच नहीं खेला जाएगा रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में गाड़ी होटवार व प्रकाश क्लब रुपुपीढ़ी की टीम नेजीत दर्ज की। वहीं, मजबूत टीम मेकॉन को राजा स्पोर्ट्स बरियातू ने जीतने नहीं दिया। वहीं, एक अहम मुकाबले में गाड़ी होटवार की टीम ने जेएसएसपीएस को हराकर सबको चाैंका दिया। होटवार के खेलगांव प्रैक्टिस ग्राउंड में पहला मुकाबला बड़ाम वआदर्श का 0-0 से ड्रॉ रहा। दूसरा मुकाबला मेकॉन व बरियातू का…
Author: News Box Bharat
रांची। झारखंड की चार लोकसभा सीटों रांची, गिरिडीह, धनबाद और जमशेदपुर के लिए 25 मई 2024 को मतदान होगा। चारों सीटों पर कुल 93 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। इसको लेकर चुनाव आयोग ने मतदान की पूरी तैयारी कर ली है। इन सीटों पर कुल 82,16,506 वोटर्स प्रत्याशियों के भाग का फैसला करेंगे। इनमें 42,06,926 पुरुष और 40,09,290 महिला मतदाता हैं। बुथों की संख्या 8963 है, इनमें 1319 बूथ शहरी क्षेत्र में और 3685 बूथ ग्रामीण इलाके में है। इनमें 2 लाख 44 हजार फर्स्ट टाइम वोटर हैं। रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 21,97,331 मतदाता हैं। इनमें 11,12,524 पुरुष और 10,84,738 महिला…
रांची। ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर कमीशन मामले में IAS मनीष रंजन से आज यानी शुक्रवार को Ed पूछताछ करेगी। टेंडर कमीशन मामले में गिरफ्तार संजीव लाल व उनके नौकर जहांगीर आलम के घर से ईडी को जो दस्तावेज मिले थे, उसमें कोडवर्ड M का जिक्र है। ईडी को शक है कि तत्कालीन ग्रामीण विकास विभाग के सचिव व वर्तमान में भवन निर्माण विभाग के सचिव मनीष रंजन हो सकते है। ईडी अब यह जानना चाहेगी की टेंडर कमीशन मामले में मनीष रंजन की क्या भूमिका रही है। कमीशन में इनका कितना हिस्सेदारी रहा। ऐसे कई कड़े सवालों के जवाब…
– मतदान के लिए वोटर लिस्ट में नाम दर्ज होना जरूरी – रांची में 25 मई को मतदान होना है रांची। रांची लोकसभा क्षेत्र में 25 मई 2024 को मतदान होना है। मतदाताओं को मतदान से पहले EPIC (मतदाता फोटोयुक्त पहचान पत्र) प्रस्तुत करना है। किसी कारणवश मतदाता मतदान केंद्र में EPIC प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं तो वो वैकल्पिक फोटोयुक्त पहचान पत्र दिखाकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं। EPIC के अलावा वो कौन-कौन से 12 अन्य मान्य दस्तावेज हैं :-
सीएए सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग : मोरहाबादी एक्सप्रेस | जय जवान | बांधगाड़ी व कव्वाली जीते रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में मोरहाबादी एक्सप्रेस, जय जवान, बांधगाड़ी एफसी व नाइन बुलेट कव्वाली की टीम ने जीत दर्ज की। प्रैक्टिस ग्राउंड में मोरहाबादी एफसी ने स्वर्णरेखा को 3-1 से हराया। मोरहाबादी की ओर से खेल के 22वें मिनट मेंअक्षित हेरोम, 38वें मिनट में ओलिव होरो व 50वें मिनट में विवेक मुंडा ने गोल दागा। वहीं, स्वर्णरेखा की ओर से 12वें व 32वें मिनट में शिवेश्वर ने गोल किया। दूसरे मुकाबले में जय जवान ने…
रांची। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर स्वच्छ, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र निर्वाचन संम्पन्न कराने हेतु रांची जिला के सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को अपने शस्त्रों को थाना/ओपी अथवा शस्त्र एवं कारतूस विक्रेता दुकान में जमा कराने के लिए अखबारों में प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कई तिथियों को सूचित किया गया था। जिन शस्त्र लाइसेंसधारियों द्वारा अपने शस्त्र जमा नहीं किए गए उनके खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा शस्त्र अधिनियम 1959 की धारा-17 के अन्तर्गत कार्रवाई करते हुए लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। विभिन्न राष्ट्रीय/स्थानीय अखबारों में विज्ञापन के माध्यम इस संबंध में जानकारी भी प्रकाशित की गयी। अखबारों में…
रांची। छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में संत जॉन्स व ब्लैक टाइगर की टीम ने जीत दर्ज की। खेलगांव प्रैक्टिस ग्राउंड में पहला मुकाबला संत जॉन्स व प्रकाश क्लब रुपुपीढ़ी के बीच खेला गया। संत जॉन्स ने यह मुकाबला 3-1 से जीता। संत जॉन्स की ओर से 11वें मिनट में मुकेश ने गोलकर टीम को आगे किया। लेकिन 21वें मिनट में रुपुपीढ़ी के अमरित लकड़ा ने गोलकर स्कोर 1-1 कर दिया। संत जॉन्स ने हमला जारी रखा, 25वें मिनट में स्तानिस बारला ने बेहतरीन गोलकर टीम को 2-1 से आगे कर दिया। 37वें मिनट…
रांची। ग्रामीण विकास विभाग में अब अधिकारियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। ईडी की ओर से मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री के पीए संजीव लाल व लाल के नौकर जहांगीर आलम को गिरफ्तार करने के बाद ईडी ने कोर्ट में टेंडर कमीशन के खेल को लेकर कई बड़े-बड़े खुलासे किए हैं। अब ईडी ने ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व सचिव मनीष रंजन (IAS) को समन भेजकर 24 मई को पूछताछ के लिए एयरपोर्ट स्थित ईडी ऑफिस बुलाया है। इसी कड़ी में मनीष रंजन का भी नाम सामने आया है। मनीष रंजन वर्तमान में भू-राजस्व, सड़क व भवन निर्माण विभाग…
रांची। झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम (Alamgir Alam) को ईडी ने बुधवार को दिन के 12 बजे पीएमएलए कोर्ट में पेश किया। Ed ने कोर्ट से 8 दिनों का रिमांड को लेकर प्रेयर किया, जहां कोर्ट ने ईडी को 5 दिनों का और रिमांड मंत्री आलमगीर आलम को लेकर दिया। मंत्री के कोर्ट में आने से पहले सुरक्षा चाक चौबंद थे। बता दें कि मंत्री की छह दिनों की रिमांड बुधवार को खत्म हुई। इसी के बाद ईडी ने मंत्री आलमगीर आलम को कोर्ट में पेश किया। इससे पहले ईडी ने गिरफ्तार मंत्री से छह दिनों की रिमांड…
रांची। झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम (Alamgir Alam) की छह दिनों की रिमांड बुधवार को खत्म हो रही है। अब ईडी (ED) आज मंत्री को पीएमएलए कोर्ट में पेश कर फिर से रिमांड मांगेगी। ईडी ने गिरफ्तार मंत्री से छह दिनों की रिमांड में ग्रामीण विकास विभाग में मची पैसों की लूट व कमीशन की जानकारी हासिल की है। इतना ही नहीं ईडी ने कोर्ट में बड़ा खुलासा किया है। ईडी ने कोर्ट को बताया कि कैसे ग्रामीण विकास विभाग में कोडवर्ड के जरिए भ्रष्टाचार किया जा रहा था। ईडी ने कोर्ट में यह भी बताया है कि…