रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में मेजर जेनरल परमवीर सिंह डागर (जीओसी, 23 इन्फेंट्री डिवीज़न, दीपाटोली) ने मुलाकात की। मौके पर मुख्यमंत्री को उन्होंने आगामी 28 जुलाई 2024 से जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जमशेदपुर में आयोजित हो रहे डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के ओपनिंग सेरेमनी में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।
Author: News Box Bharat
रांची। झारखंड मंत्रालय में बुधवार को हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। झारखंड मुक्ति मोर्चा के सीनियर लीडर स्टीफन मरांडी को 20 सूत्री कार्यक्रम का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। खबर अपडेट की जाएगी…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज भगवान बिरसा मुण्डा स्मृति पार्क, रांची में निर्मित बिलियन इंप्रेशंस “BILLION IMPRESSIONS” का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री हफीजुल हसन, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री दीपक बिरुआ, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अरवा राजकमल, सीईओ-सह-प्रबंध निदेशक टाटा स्टील टीवी नरेन्द्रन सहित राज्य सरकार एवं टाटा स्टील के अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
महात्मा हंस राज अंतर विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता रांची। डीएवी गांधीनगर स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर आयुष कुमार सिन्हा के द्वारा बच्चों को पीटने के बाद मामला तूल पकड़ लिया है। इसको लेकर बच्चों के पैरेंट्स काफी गुस्से में हैं। 22-23 जुलाई को बोकारो में आयोजित महात्मा हंस राज अंतर विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में असफल रहे स्कूल के छोटे छोटे बच्चों को स्पोर्ट्स टीचर ने बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया। बच्चों के परिजनों ने बताया कि टूर्नामेंट में बच्चों के द्वारा अच्छा परफॉर्मेंस नहीं करने के बाद कमरा को बंद करके पीटा गया। सीसीटीवी कैमरा को रुमाल से ढंककर बच्चों…
बुधवार को कांग्रेस संसद के बाहर बजट का विरोध करेगी रांची। आम बजट पेश होने के बाद विपक्ष हमलावार हो गया। बिहार, आंध्र व ओडिशा को आर्थिक पैकेज देने के बाद कई राज्यों के सरकारों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय बजट में राज्य की पूरी तरह से अनदेखी की गई और वह 27 जुलाई को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करेंगे। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट किया… संघीय ढांचे का…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज PMAY (शहरी) योजना अंतर्गत राज्य संपोषित रांची के साईं सिटी के नजदीक स्थित नवनिर्मित मुड़मा कुष्ठाश्रम परियोजना का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज शुभारंभ हो रहे इस परियोजना का लाभ विशेष परिवारों को मिल रहा है। ये आशियाना एक विशेष समूह के लिए बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं चाहूंगा कि इस परिसर को “निर्मल आवास” के नाम से जाना जाए। आज यहां उपस्थित सभी लोग इस परियोजना के विषय में पहले से अवगत हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का सदैव प्रयास रहा है…
रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि राज्य में 25 जुलाई को मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के अवसर पर सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ के द्वारा इस मतदाता सूची के प्रारूप को प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे 25 जुलाई को सुबह अपने मतदान केंद्र जाकर अपना नाम इस ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में जरूर चेक कर लें, यदि कोई विसंगति हो तो तत्काल अपने बीएलओ को बताएं। बताया कि लोग चाहें तो घर बैठे ही निर्वाचन आयोग के ऑनलाइन माध्यमों जैसे वोटर हेल्पलाइन ऐप या वोटर सर्विस पोर्टल के माध्यम से…
मोबाइल फोन-चार्जर व कैंसर की 3 दवाइयां सस्ते होंगे रांची। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में 23 जुलाई 2024 को आम बजट पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री का लगातार सातवां बजट है। उन्होंने कहा कि सरकार का फोकर गरीब, महिला, युवा व अन्नदाता पर रहेगा। बजट के दाैरान वित्त मंत्री ने 9 प्राथमिकताएं बताई, जिनमें कृषि, रोजगार, सोशल जस्टिस, मैन्यूफैक्चरिंग, एंड सर्विस, एनर्जी, अरबन डेवलेपमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर, इनोवेशन-रिसर्च एंड डेवलेपमेंट व नेक्स्ट जनरेश रिफॉर्म है। मोबाइल फोन व पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी 15 प्रतिशत कम कर दिया गया है। इससे मोबाइल फोन व चार्जर सस्ते हो जाएंगे। सोना व चांदी…
बिहार को 41 व आंध्र प्रदेश को 15 हजार करोड़ का पैकेज इनकम टैक्स को आसान बनाया जाएगा रांची। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में 23 जुलाई 2024 को आम बजट पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री का लगातार सातवां बजट है। उन्होंने कहा कि सरकार का फोकर गरीब, महिला, युवा व अन्नदाता पर रहेगा। बजट के दाैरान वित्त मंत्री ने 9 प्राथमिकताएं बताई, जिनमें कृषि, रोजगार, सोशल जस्टिस, मैन्यूफैक्चरिंग, एंड सर्विस, एनर्जी, अरबन डेवलेपमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर, इनोवेशन-रिसर्च एंड डेवलेपमेंट व नेक्स्ट जनरेश रिफॉर्म है। मोबाइल फोन व पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी 15 प्रतिशत कम कर दिया गया है। इससे…
बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री 4 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगी 11 बजे संसद में बजट पेश किया जाएगा रांची। केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केंद्रीय बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने केंद्रीय वित्त मंत्री को शुभकामनाएं दीं। साथ ही राष्ट्रपति ने वित्त मंत्री को दही-चीनी खिलाई। इस दौरान वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति को बजट की कॉपी पेश की। बजट पेश करने से पहले मोदी सरकार की कैबिनेट की बैठक शुरू…