Author: News Box Bharat

रांची। झारखंड में 13 व 20 नवंबर को होेने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार यानी 24 अक्टूबर को इंडिया व एनडीए गठबंधन के कई दिग्गजों ने शक्ति प्रदर्शन कर नामांकन दाखिल कर दिया। सीएम हेमंत सोरेन ने बरहेट विधानसभा से अपना नामांकन दाखिल किया। करीब एक घंटे तक मुख्यमंत्री निर्वाचित पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत के साथ बैठे रहे। सीएम ने दो सेट में नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद मुख्यमंत्री ने समाहरणालय भवन के मुख्य द्वार पर मीडिया से कहा कि वे बरहेट विधानसभा से प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करने आए हैं।…

Read More

रांची। झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। यानी कहा जा सकता है की जेएमएम अब आैर भी मजबूत हो गया। पार्टी के के निति-सिद्धांत, केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के मार्गदर्शन व कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के नेतृत्व पर आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा की पूर्व मंत्री लुईस मरांडी, पूर्व विधायक घाटशिला लक्ष्मण टुडू, पूर्व विधायक बहरागोड़ा कुणाल षाड़ंगी, सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महली, पूर्वी सिंहभूम के भाजपा जिलाध्यक्ष बारी मुर्मू, भाजपा नेता बास्को बेसरा पार्टी में शामिल हुए।| इस अवसर…

Read More

रांची। अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर रांची जिला फुटबॉल टीम का गठन करना है। इसको लेकर 23 अक्टूबर 2024 से हटिया रेलवे ग्राउंड में ट्रॉयल का आयोजन सीएए की ओर से किया गया। ट्रायल में कॉल किए गए खिलाड़ी आरके सेनापति (9006750981) से संपर्क करेंगे। सुबह 8 बजे से ट्रायल शुरू होगा। खिलाड़ी समय से पहले ग्राउंड में आकर रिपोर्ट करेंगे। ट्रायल के दौरान खिलाड़ी अपने साथ सीएए के द्वारा दिया गया आईकार्ड जरुर लेकर आएंगे। इन नामों के अलावा ट्रायल में आैर भी खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है। यह जानकारी सीएए के महासचिव आसिफ नईम ने…

Read More

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की ओर से आज यानी 21 अक्टूबर को गढ़वा से मिथिलेश ठाकुर व भवनाथपुर से अनंत प्रताप देव नामांकन करेंगे। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे। नामांकन के बाद सीएम चुनावी सभा को संबोधित भी करेंगे। वहीं, कल्पना सोरेन चक्रधरपुर में सुखराम उरांव के नामांकन में शामिल होंगी। 2019 के चुनाव में JMM ने 30 सीटे जीती थी। JMM सोमवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकता है। नलिन सोरेन सांसद बन गए हैं, वहीं, चंपई सोरेन, लोबिन हेंब्रम व सीता सोरेन ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इन सीटों पर नए…

Read More

रांची। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में एक निर्माण स्थल पर आतंकवादियों के गोलीबारी से 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक डॉक्टर और 6 मजदूर शामिल है। आतंकवादियों को पकड़ने को लेकर पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। आतंकियों ने शाम के समय मजदूरों पर फायरिंग की। सुरक्षा बलों के मुताबिक मजदूर सुरंग परियोजना में काम कर रहे थे। फायरिंग के बाद घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गांदरबल…

Read More

रांची। एनआईए के एक जज की हत्या की साजिश बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, रांची में रची जा रही थी। रांची पुलिस को मिले गुमनाम पत्र में यह बातें लिखी गई हैं। इस मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। रांची के खेल गांव थाने के पत्र मिला है, जिसमें यह जिक्र किया गया है कि रांची जेल में बंद 6 कैदियों के द्वारा एनआईए कोर्ट के एक जज की हत्या के लिए बिहार के कुछ अपराधियों को दो करोड़ रुपए दिए गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए खेलगांव पुलिस के द्वारा स्वतः मामले में सनहा दर्ज किया गया…

Read More

सीट शेयरिंग को लेकर राहुल गांधी, हेमंत सोरेन व तेजस्वी करेंगे बैठक रांची। लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी आज रांची आएंगे। वे डोरंडा के शौर्य सभागार में आयोजित संविधान सम्मान सम्मेलन में शामिल होंगे। राहुल गांधी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के बुद्धिजीवियों, समाजसेवी से संवाद करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार रांची में राहुल गांधी सीएम हेमंत सोरेन और तेजस्वी यादव के साथ बैठक कर सीट शेयरिंग के मुद्दे पर भी बात कर सकते हैं। ‘संविधान सम्मान सम्मेलन’ में राज्य के अलग अलग हिस्सों में अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी के प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी और सामाजिक…

Read More

रांची। झारखंड कर्मचारी आयोग (JSSC) ने 21-22 सितंबर को आयोजित jssc-cgl एग्जाम 2023 की अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित कर दिया है। उत्तर कुंजी प्रकाशित होने के बाद प्रतिपक्ष के नेता अमर बाउरी ने X अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा…हेमंत जी यह हड़बड़ी भारी पड़ेगा। युवा विरोधी हेमंत सरकार के निक्कम्मेपन की पराकाष्ठा देखिए.. अनेकों अनियमितताओं के बीच jssc-cgl परीक्षा की फाइनल Final Answer Key जारी कर दी गई है। मैं राज्य के युवाओं को भरोसा दिलाना चाहता हूं: भाजपा की सरकार बनेगी व इन सभी अनियमितताओं की CBI जांच कराई जाएगी, कोई दोषी बचेगा नहीं। बता दें कि इस एग्जाम…

Read More

रांची। भाजपा कार्यालय में एनडीए की एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेस का आयोजन किया गया। एमपी के सीएम सह झारखंड के प्रभारी शिवराज सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार ने झारखंड में तबाही मचा कर रखा है। झारखंड में भाजपा, आजसू, जद (यू) व एलजीपी मिलकर चुनाव मिलकर लड़ेगा। इंडिया कुशासन की सरकार का अंत करना है। असम के सीएम व झारखंड के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि बीजेपी 68 सीट, आजसू 10 सीट, जदयू (यू) 2 व लोक जनशक्ति पार्टी एक सीट में चुनाव लड़ेगा। आजसू सिल्ली, रामगढ़, गोमिया, ईचागढ़, मांडू, जुगसलाई, डुमरी, पाकुड़, लोहरदगा,…

Read More