Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»एटीएस की टीम ने गैंगस्टर अमन साहू गिरोह के तीन गुर्गों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
    Crime

    एटीएस की टीम ने गैंगस्टर अमन साहू गिरोह के तीन गुर्गों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

    News Box BharatBy News Box BharatJuly 18, 2023Updated:July 18, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    शार्प शूटर चंदव साव, वारीश व सोनू को ओरमांझी थाना क्षेत्र से पकड़ा गया

    एक देशी पिस्टल व एक देशी रिवाल्वर भी बरामद किया गया

    रांची। एटीएस व स्थानिय पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एटीएस ने अपने छापेमारी अभियान के तहत वांछित गैंगस्टर अमन साहू गिरोह के तीन गुंडों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एटीएस की टीम ने विशेष छापेमारी अभियान के तहत हजारीबाग पुलिस के सहयोग से हजारीबाग बड़कागांव थाना कांड संख्या 156/2023 ऋत्विक कंपनी के पदाधिकारी की हत्या व रांची जिला अरगोड़ा थाना संख्या 261/2023 अरगोड़ा क्षेत्र में फायरिंग में वांछित गैंगस्टर अमन साहू गिरोह के शार्प शूटर 28 वर्षीय चंदव साव, 28 वर्षीय वारीश अंसारी व 21 वर्षीय सोनू कुमार  को ओरमांझी थाना क्षेत्र के ग्राम दड़दाग से गिरफ्तार किया। उक्त अभियुक्त रामगढ़, हजारीबाग व लातेहार के लगभग 8 कांडों में आरोपित था। इन अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, एक रिवाल्वर, 7 जिंदा कारतूस, 7 मोबाइल फोन व 2 मोटरसाइकिल बरामद किया। तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध एटीएस थाना कांड संख्या 6/2023, धारा 413, 414, 467, 468 व 25 (1-A)/ 25-1 (a) (b)/25 (6)/25(7)/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर  जेल भेज दिया गया। तीनों अपराधकर्मी गैंगस्टर अमन साहु के नाम पर कोल कंपनियों के अधिकारी व अन्य व्यापारियों को जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी के रूप में उनसे मोटी रकम वसूलने का काम करते थे।

    एटीएस के डीएसपी को गोली लगी थी

    बता दें कि 17 जुलाई को रात लगभग 8 बजे रामगढ़ जिला अंतर्गत पतरातू थाना क्षेत्र के पालू-दाढ़ीडीह-महुआमोड़ पर एटीएस टीम के साथ अमन साहू गिरोह के गुर्गों का मुठभेड़ हो गया था, जिसमें एटीएस के डीएसपी नीरज कुमार व उनकी टीम के पु.अ.नि. सोनू साहू घायल हो गए थे। जिनका ईलाज मेडिका में चल रहा है। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने लगातार छापेमारी की।

    ats crime dgp jharkhand police ssp ranchi
    Previous Articleशादाब को हासिल करने पोलैंड की बारबरा झारखंड पहुंची | प्यार को शादी के बंधन में बांधने की जद्दोजहद
    Next Article केजरीवाल-हेमंत की फोटो पर बाबूलाल का तंज | कुछ दिनों बाद दोनों “तिहाड़” व “होटवार” में तो नहीं होंगे ?

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    March 9, 20263 Mins Read

    प्रेम संबंध और परिवार की मिलीभगत | युवक का शव कुएं से बरामद

    March 5, 20263 Mins Read

    नामकुम थाना हाजत में हत्या के आरोपी की मौत | 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.