Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»एशिया कप क्रिकेट: पाकिस्तान की करारी हार | भारत ने 228 रनों से जीता मुकाबला
    News

    एशिया कप क्रिकेट: पाकिस्तान की करारी हार | भारत ने 228 रनों से जीता मुकाबला

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 11, 2023Updated:September 11, 20232 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    विराट कोहली ने 47वां शतक जड़ा, 13 हजार रन भी पूरे किए

    केएल राहुल ने भी शानदार शतक लगाया, कुलदीप ने झटके 5 विकेट

    रांची। एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान के 228 रनों के बड़े अन्तर से हराया। पाकिस्तान की पूरी टीम 32 ओवर में 128 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। भारत ने पाकिस्तान को 357 रनों का टारगेट दिया था, जिसका पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 32 ओवर में 128 रन 8 विकेट पर बना पाई। पाकिस्तान के दो बल्लेबाज बल्लेबाजी करने नहीं आ पाए। जिससे पाकिस्तान की पारी को समाप्त घोषित कर दिया गया। हारिस रऊफ और नसीम बल्लेबाजी के लिए नहीं आ पाए, दोनों खिलाड़ी चोटिल थे। जिसके कारण बल्लेबाजी करने के लिए नहीं उतर सके और भारत को विजेता घोषित कर दिया गया। पाकिस्तान की ओर से फखर जमां ने सबसे अधिक 27 रन बनाए। इसके अलावा आगा व इफ्तिखार ने 23-23 रनों का योगदान दिया। बाकि के बल्लेबाज फिसड्डी साबित हुए। नंबर वन बल्लेबाज बाबर आजम 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ रनों के हिसाब से भारत की यह सबसे बड़ी जीत है। कुलदीप ने 5 विकेट चटकाए, वहीं बुमराह, शार्दुल और हार्दिक को 1-1 विकेट हासिल हुई। भारत ने  रिजर्व डे के दिन खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 50 ओवर में 2 विकेट पर 356 रन बनाए थे। प्लेयर ऑफ द मैच विराट कोहली को दिया गया।

    कोहली व राहुल ने की शानदार बल्लेबाजी

    टीम इंडिया के लिए विराट कोहली व केएल राहुल ने शानदार शतक लगाया। विराट कोहली ने 94 गेंदों का सामना कर 122 व राहुल ने 106 गेंदों का सामना कर 111 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 233 रनों की बड़ी साझेदारी कर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में ला दिया। केएल राहुल ने 100 गेंदों का सामना कर शतक लगाया। विराट कोहली 84 गेंदों का सामना कर 47वां शतक लगाया। पाकिस्तान के सभी गेंदबाजों की टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने जमकर धुनाई की। यह एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले भारत ने 2012 में 330 रन बनाए थे। विराट कोहली ने 13 हजार रन भी पूरे कर लिए।

    Asia Cricket
    Previous Articleअपडेट: दिल्ली एयरपोर्ट पर बिगड़ी शिबू सोरेन की तबियत | गंगाराम अस्पताल में भर्ती | तबीयत स्थिर बनी हुई है
    Next Article खूबसूरत वादियों में सफर का मजा | आज विस्टाडोम कोच वाली झारखंड की पहली इंटरसिटी एक्सप्रेस का उद्घाटन

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    March 3, 20263 Mins Read

    युद्ध के साये में फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026: क्या ईरान खेलेगा अमेरिका में अपने सभी मैच

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.