Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»आंध्र प्रदेश ट्रेन हादसा : अब तक 13 लोगों की मौत | 50 लोग गंभीर रूप से घायल
    News

    आंध्र प्रदेश ट्रेन हादसा : अब तक 13 लोगों की मौत | 50 लोग गंभीर रूप से घायल

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 30, 2023Updated:October 30, 20232 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में रविवार रात हुए ट्रेन हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। रायगड़ा तक जाने वाली पैसेंजर ट्रेन और पलासा से विजयनगरम की ओर आ रही पैसेंजर ट्रेन आपस में टकरा गईं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में 13 व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 50 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद रेल मंत्रालय ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात कर हादसे की जानकारी ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को बचाव कार्य करने का निर्देश दिया है।

    पैसेंजर ट्रेन की 3 बोगियां पटरी से उतर गईं

    अधिकारियों ने बताया कि टक्कर के कारण रायगढ़ा पैसेंजर ट्रेन की 3 बोगियां पटरी से उतर गईं। बताया जा रहा है कि बिजली के तार कट जाने के कारण घटनास्थल पर अंधेरा छाया रहा। अंधेरा होने के चलते यहां बचावकार्य में भी परेशानी हुई। हालांकि रेलवे बचाव कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव का काम शुरू किए। इस हादसे के बाद अपने परिजनों को बचाने और उन्हें निकालने का यात्रियों द्वारा प्रयास किया जाने लगा। यात्रियों ने कहा कि जब वे इस दुर्घटना को याद करते हैं, तो उनकी रूह कांप जाती है। हादसे के मंजर को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

    हादसा का कारण मानवीय भूल

    ईस्ट कोस्ट रेलवे जोन ने जानकारी दी कि इस घटना में 08532 विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन और 08504 विशाखापत्तनम-रायगड़ा पैसेंजर स्पेशल के बीच हादसा हुआ। इस हादसे के लिए संभावित कारण: मानवीय भूल हो सकती है। इसके साथ ही विशाखापत्तनम-रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन द्वारा सिग्नल की ओवरशूटिंग भी हादसे का कारण हो सकता है। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने बताया कि 08532 विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन के पीछे के दो डिब्बे और 08504 विशाखापत्तनम-रायगड़ा पैसेंजर का लोको पटरी से उतर गए।

    andhra pardesh
    Previous Articleआंध्र प्रदेश के विजयनगरम में पैसेंजर ट्रेन आपस में टकराईं । 6 की मौत व कई घायल
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज दुमका में झारखंड के सबसे लंबा ब्रिज का उद्घाटन करेंगे | कल मुड़मा मेला भी जाएंगे

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.