
तमिलनाडु सरकार ने सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए घोषणा की है कि अब भविष्य में सिर्फ एयर कंडीशंड (AC) बसों की खरीद की जाएगी। परिवहन मंत्री विजय तमिलन पार्थिबन ने बताया कि यह फैसला मुख्यमंत्री विजय के निर्देश पर लिया गया है, ताकि यात्रियों को अधिक आरामदायक और बेहतर सफर मिल सके।
हाल ही में सरकार ने ₹127.21 करोड़ की लागत से 300 नई सरकारी बसों को हरी झंडी दिखाई है। इनमें 164 डीजल और 136 BS-VI CNG बसें शामिल हैं। सरकार का उद्देश्य राज्य के दूरदराज इलाकों तक बेहतर बस सेवा पहुंचाना, यात्रियों का इंतजार कम करना और सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाना है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में यह पहल तमिलनाडु के ट्रांसपोर्ट सिस्टम में बड़ा बदलाव ला सकती है।
