Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी रांची पहुंचे । कहा-सिलेंडर के दाम और कम होने चाहिए
    News

    एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी रांची पहुंचे । कहा-सिलेंडर के दाम और कम होने चाहिए

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 29, 2023Updated:August 29, 20234 Mins Read
    Buy Ad Space

    मुसलमानों पर हरियाणा की सरकार जुल्म कर रही है

    सिलेंडर के दाम 300-400 रुपए होने चाहिए

    रांची। एआईएमआईएम के चीफ व सांसद असदुद्दीन ओवैसी मंगलवार को रात 8.20 बजे रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए असदुद्दीन ओवैसी कहा कि गैस सिलेंडर के दाम जो कम किए गए हैं वो नाकाफी है। इसके दाम और कम होने चाहिए। अभी भी बहुत महंगे है, गरीबों को इससे कोई फायदा मिलने वाला नहीं है। ओवैसी ने कहा कि G-20 पर जो करोड़ों मोदी की सरकार खर्च कर रही है, वो पैसा सिलेंडर के दाम कम करने में लगा देती तो सिलेंडर के दाम 300-400 रुपए हो जाते। हरियाणा के नूह हिंसा पर कहा कि मुसलमानों पर हरियाणा की सरकार जुल्म कर रही है। जिनके पास मकान व दुकानों के कागजात थे, उनके घर व मकानों को बुलडोजर से तोड़ दिया गया। जिन्होंने ब्रजमंडल यात्रा निकालने से पहले विवादित वीडियो को वायरल कर दंगा कराया, उसे खट्टर की सरकार ने कुछ नहीं किया।

    अल्पसंख्यकों के मुद्दों को उठाएंगे

    झारखंड का पारा अब अभी पूरी तरह से इलेक्शन के रंग में रंगा गया है। क्योंकि डुमरी विधानसभा के उपचुनाव में नेताओं की शाख दांव पर लगी है। पक्ष व विपक्ष के नेता अपने-अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए जी जान से क्षेत्र में जुट गए हैं। यहां सीधा मुकाबला झामुमो की बेबी देवी व आजसू की यशोदा देवी के बीच होगा। लेकिन अब इस चुनाव को आैर रोमांचक व रोचक बनाने के लिए एआईएमआईएम के चीफ व सांसद असदुद्दीन ओवैसी 29 अगस्त को रात 8 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे। ओवैसी 30 अगस्त को डुमरी में जनता को अपने भाषण से लुभायेंगे। अल्पसंख्यकों के मुद्दों को उठाकर मुस्लिमों के वोट को अपनी पार्टी प्रत्याशी की ओर खिंचने की पूरी कोशिश करेंगे। डुमरी में एआईएमआईएम के प्रत्याशी मौलाना मोबिन रिजवी के मैदान में उतर जाने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। आपको बता दे कि 2019 के चुनाव में मोबिन रिजवी ने 24132 वोट लाकर चौथे पोजिशन पर रहे थे। डुमरी में मुस्लिम वोटरों की संख्या लगभग 85 हजार है। ऐसे यह चुनाव सभी पार्टियों के लिए शक्ति परीक्षण है, क्योंकि विपक्षी दल I.N.D.I.A का झारखंड में यह पहला इम्तिहान होगा। वहीं, एनडीए के लिए 2024 के लोकसभा का ट्रायल भी होगा।

    30 को ओवैसी विशाल जनसभा को करेंगे संबोधितएआईएमआईएम के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद साकिर ने बताया कि असदुद्दीन ओवैसी 30 को डुमरी के केबी हाई स्कूल मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर सारी तारी पूरी कर ली गई है। जगरनाथ महतो की मौत के बाद खाली हुई डुमरी सीट पर आगामी 5 सितंबर को उप चुनाव होंगे, जबकि 8 सितंबर को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। इस सीट पर कुल 6 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

    6 उम्मीदवार मैदान में

    डुमरी विधानसभा चुनाव में इस बार कुल 6 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चुनाव में बेबी देवी जेएमएम से उम्मीदवार हैं। वे प्रदेश में सत्तासीन झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। बेबी देवी, प्रदेश सरकार के पूर्व शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी हैं। वहीं, एनडीए गठबंधन की तरफ से यशोदा देवी प्रत्याशी होंगी, वे आजसू के टिकट पर चुनावी मैदान में है। एआईएमआईएम से अब्दुल मोबीन रिजवी चुनावी मैदान में हैं।वहीं, कमल प्रसाद साहू, नारायण गिरी, रोशन लाल तुरी निर्दल उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे हैं।

    6 में से दो प्रत्याशी हैं करोड़पति

    एडीआर के मुताबिक इन 6 उम्मीदवारों में से दो करोड़पति हैं। निर्दलीय प्रत्याशी कमल प्रसाद साहू के पास 4 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति हैं, उन्होंने व्यवसाय के कालम अपने बीएसएनएल में वर्किंग बताया है। जबिक एआईएमआईएम प्रत्याशी अब्दुल मोबीन रिजवी के पास दो करोड़ से अधिक की संपत्ति है। वह संपत्ति के मामले सभी प्रत्याशी में दूसरे नंबर पर हैं, जबकि उनका आय का मुख्य स्रोत कमीशन एजेंट और नजराना है। आय के मामले में तीसरे नंबर पर बेबी देवी हैं, उनके पास 82 लाख से अधिक की संपत्ति है। इसी तरह निर्दलीय प्रत्याशी नारायण गिरी के पास 61 लाख रुपए, यशोदा देवी के पास 55 लाख से अधिक की संपत्ति है। इस मामले में रोशन लाल तुरी के पास सबसे कम 5 लाख रुपए की संपत्ति है, उन्होंने आय का मुख्य स्रोत कृषि दर्शाया है।

    झारखंड मुक्ति मोर्चा का किला भेदना आसान नहीं होगा

    डुमरी विधानसभा की अगर बात की जाए तो यह विधानसभा क्षेत्र झारखंड मुक्ति मोर्चा का गढ़ माना जाता है। स्वर्गीय जगरनाथ महतो ने इस विधानसभा क्षेत्र को बहुत ही मजबूत झारखंड मुक्ति मोर्चा का बनाकर इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। जगरनाथ महतो ने 2005, 2009, 2014 व 2019 का चुनाव में जीत दर्ज की थी। 2019 के चुनाव में जगरनाथ महतो को 71128, आजसू की यशोदा देवी को 36840 व भाजपा के प्रदीप साहू 36013 वोट मिले थे।

    Asaduddin Owaisi
    Previous Articleरात 8 बजे रांची की धरती में एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी
    Next Article पुष्पा पाठक बनीं नई सावन क्वीन

    Explore More

    September 10, 20263 Mins Read

    BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद

    September 10, 20262 Mins Read

    अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर

    September 10, 20264 Mins Read

    IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • हाईकोर्ट का डबल एक्शन: JET 6 महीने में, JPSC नियुक्ति 2 महीने में September 11, 2026
    • BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद September 10, 2026
    • अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर September 10, 2026
    • IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर September 10, 2026
    • Aadhaar Face Authentication। अब बैंकिंग ऐप में ही होगा फेस वेरिफिकेशन।UIDAI ने लॉन्च किया नया SDK September 10, 2026
    • Asian Games: एशियाड में भारत का शानदार रिकॉर्ड, इन खेलों में सबसे ज्यादा मेडल; दो बार कर चुका है मेजबानी September 10, 2026
    • दिल्ली की अवैध इमारतों पर हरीश साल्वे की दो टूक, बोले- सिर्फ बुलडोजर चलाना समाधान नहीं, लोगों को कहां भेजेंगे? September 10, 2026
    • Karan Adani को SEBI से बड़ी राहत, इंटर-कॉरपोरेट डिपॉजिट मामले में ₹13.65 लाख देकर हुआ सेटलमेंट September 10, 2026
    • Canada से 8 साल बाद भारतीय परिवार की वापसी, शरण की अर्जी खारिज होने पर ट्रक ड्राइवर हरीश को छोड़ना पड़ा देश September 10, 2026
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.