Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»रात 8 बजे रांची की धरती में एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी
    News

    रात 8 बजे रांची की धरती में एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 29, 20234 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड का पारा अभी पूरी तरह से इलेक्शन के रंग में रंगा गया है। क्योंकि डुमरी विधानसभा के उपचुनाव में नेताओं की शाख दांव पर लगी है। पक्ष व विपक्ष के नेता अपने-अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए जी जान से क्षेत्र में जुट गए हैं। यहां सीधा मुकाबला झामुमो की बेबी देवी व आजसू की यशोदा देवी के बीच होगा। लेकिन अब इस चुनाव को आैर रोमांचक व रोचक बनाने के लिए एआईएमआईएम के चीफ व सांसद असदुद्दीन ओवैसी 29 अगस्त को रात 8 बजे रांची पहुंच जाएंगे। ओवैसी 30 अगस्त को डुमरी में जनता को अपने भाषण से लुभायेंगे। अल्पसंख्यकों के मुद्दों को उठाकर मुस्लिमों के वोट को अपनी पार्टी प्रत्याशी की ओर खिंचने की पूरी कोशिश करेंगे। डुमरी में एआईएमआईएम के प्रत्याशी मौलाना मोबिन रिजवी के मैदान में उतर जाने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। आपको बता दे कि 2019 के चुनाव में मोबिन रिजवी ने 24132 वोट लाकर चौथे पोजिशन पर रहे थे। डुमरी में मुस्लिम वोटरों की संख्या लगभग 85 हजार है। ऐसे यह चुनाव सभी पार्टियों के लिए शक्ति परीक्षण है, क्योंकि विपक्षी दल I.N.D.I.A का झारखंड में यह पहला इम्तिहान होगा। वहीं, एनडीए के लिए 2024 के लोकसभा का ट्रायल भी होगा।

    30 को ओवैसी विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित

    एआईएमआईएम के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद साकिर ने बताया कि असदुद्दीन ओवैसी 30 को डुमरी के केबी हाई स्कूल मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर सारी तारी पूरी कर ली गई है। जगरनाथ महतो की मौत के बाद खाली हुई डुमरी सीट पर आगामी 5 सितंबर को उप चुनाव होंगे, जबकि 8 सितंबर को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। इस सीट पर कुल 6 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

    6 उम्मीदवार मैदान में

    डुमरी विधानसभा चुनाव में इस बार कुल 6 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चुनाव में बेबी देवी जेएमएम से उम्मीदवार हैं। वे प्रदेश में सत्तासीन झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। बेबी देवी, प्रदेश सरकार के पूर्व शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी हैं। वहीं, एनडीए गठबंधन की तरफ से यशोदा देवी प्रत्याशी होंगी, वे आजसू के टिकट पर चुनावी मैदान में है। एआईएमआईएम से अब्दुल मोबीन रिजवी चुनावी मैदान में हैं।वहीं, कमल प्रसाद साहू, नारायण गिरी, रोशन लाल तुरी निर्दल उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे हैं।

    6 में से दो प्रत्याशी हैं करोड़पति

    एडीआर के मुताबिक इन 6 उम्मीदवारों में से दो करोड़पति हैं। निर्दलीय प्रत्याशी कमल प्रसाद साहू के पास 4 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति हैं, उन्होंने व्यवसाय के कालम अपने बीएसएनएल में वर्किंग बताया है। जबिक एआईएमआईएम प्रत्याशी अब्दुल मोबीन रिजवी के पास दो करोड़ से अधिक की संपत्ति है। वह संपत्ति के मामले सभी प्रत्याशी में दूसरे नंबर पर हैं, जबकि उनका आय का मुख्य स्रोत कमीशन एजेंट और नजराना है। आय के मामले में तीसरे नंबर पर बेबी देवी हैं, उनके पास 82 लाख से अधिक की संपत्ति है। इसी तरह निर्दलीय  प्रत्याशी नारायण गिरी के पास 61 लाख रुपए, यशोदा देवी के पास 55 लाख से अधिक की संपत्ति है। इस मामले में रोशन लाल तुरी के पास सबसे कम 5 लाख रुपए की संपत्ति है, उन्होंने आय का मुख्य स्रोत कृषि दर्शाया है.

    सबसे अधिक पढ़े प्रत्याशी कमल

    डुमरी विधानसभा में प्रतिभाग करने वाले 6 प्रत्याशियों के शैक्षणिक योग्यता को देखें, तो संपत्ति की तरह यहां भी निर्दलीय प्रत्याशी कमल प्रसाद साहू पहले नंबर पर है। उन्होंने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है। इसी तरह यशोदा देवी और रोशन लाल तुरी ने 12वीं तक पढ़ाई की है। जबकि एआईएमआईएम प्रत्याशी अब्दुल मोबीन रिजवी और निर्दल प्रत्याशी नारायण गिरी ने सिर्फ 10वीं तक पढ़ाई की है। वर्तमान में प्रदेश सरकार में मंत्रीमंडल में शामिल बेबी देवी ने इस मामले सिर्फ अपने आपको साक्षर बताया है। सभी 6 प्रत्याशियों में से 5 पर किसी भी तरह का कोई आपराधिक मामला नहीं है, जबिक सिर्फ एआईएमआईएम प्रत्याशी अब्दुल मोबीन रिजवी सिर्फ एक पर आपराधिक मामला दर्ज है।

    झारखंड मुक्ति मोर्चा का किला भेदना आसान नहीं होगा

    डुमरी विधानसभा की अगर बात की जाए तो यह विधानसभा क्षेत्र झारखंड मुक्ति मोर्चा का गढ़ माना जाता है। स्वर्गीय जगरनाथ महतो ने इस विधानसभा क्षेत्र को बहुत ही मजबूत झारखंड मुक्ति मोर्चा का बनाकर इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। जगरनाथ महतो ने 2005, 2009, 2014 व 2019 का चुनाव में जीत दर्ज की थी। 2019 के चुनाव में जगरनाथ महतो को 71128, आजसू की यशोदा देवी को 36840 व भाजपा के प्रदीप साहू 36013 वोट मिले थे।

    Asaduddin Owaisi
    Previous Articleअच्छी खबर: कल से घरेलू गैस सिलेंडर 200 रुपए कम में मिलेंगे
    Next Article एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी रांची पहुंचे । कहा-सिलेंडर के दाम और कम होने चाहिए

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.