Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Business»आखिर किसके पैरवी पर डोरंडा थाना से विधायक सरयू राय का नाम एफआईआर से हटाया गया था: मंत्री के आप्त सचिव
    Business

    आखिर किसके पैरवी पर डोरंडा थाना से विधायक सरयू राय का नाम एफआईआर से हटाया गया था: मंत्री के आप्त सचिव

    News Box BharatBy News Box BharatJune 30, 2023Updated:June 30, 20233 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    झारखंड लेटेस्ट न्यूज

    रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता व विधायक सरयू राय का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गुरुवार को बन्ना गुप्ता के सरकारी आवास में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बन्ना गुप्ता के आप्त सचिव ओम प्रकाश सिंह ने पुलिस व सरयू राय के खिलाफ कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब विभाग ने 2022 में सरयू राय के खिलाफ डोरंडा थाना में एफआईआर (कांड संख्या 105-2022) दर्ज किया तो के एफआईआर कॉपी में वाइटनर से सरयू राय का नाम कैसे हटा दिया गया। हांलाकि कोर्ट के हक्ष्ताक्षेप के बाद फिर से एफआईआर में सरयू राय का नाम को जोड़ दिया गया है। लेकिन सवाल उठता है कि डोरंडा थाना ने आखिर किसके इशारे पर एफआईआर में सरयू राय के नाम को हटा दिया था। यह एक गंभीर मसला है। पुलिस ने कोर्ट में यह कहा कि गलती से यानि भूलवश विधायक सरयू राय का नाम एफआईआर से हट गया था। फिर से उनका नाम एफआईआर में जोड़ दिया गया है। इस मामले पर ओम प्रकाश ने कहा कि यह एक जांच का विषय है कि एफआईआर होने के बाद कैसे सरयू राय का नाम हट गया था। साथ ही कहा कि विभाग की गोपनीय का कॉपी (पत्र) सरयू राय के हाथ में कैसे आ गई। क्या सरयू राय खूद चोरी किए या फिर विभाग का कोई पदाधिकारी या कर्मचारी इनके साथ मिला हुआ है। यह सब पर मामला खुलकर सामने आना चाहिए। क्योंकि एक ईमानदार मंत्री पर इस तरह से सवाल उठाना गलत है।

    क्या है मामला

    राज्य के स्वास्थ्य अवर सचिव की शिकायत पर डोरंडा थाने में आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम, 409/379/411/120बी और 420 आईपीसी के तहत निर्दलीय विधायक सरयू रॉय के खिलाफ 2022 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसी प्राथमिकी में सरयू राय का नाम हटा दिया गया था। बाद में कोर्ट के हस्ताक्षेप के बाद फिर एफआईआर में सरयू राय का नाम को जोड़ दिया गया। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री पर कोरोना फंड के दुरुपयोग का आरोप लगाने वाले निर्दलीय विधायक सरयू राय के खिलाफ ऑफिसियल सिकरेट एक्ट के तहत रांची के डोरंडा थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। राय पर कई धाराएं लगाई गई थी।

    सरयू ने लगाया था घोटाले का आरोप
    निर्दलीय विधायक सरयू रॉय ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर कोरोना फंड के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा था कि बन्ना गुप्ता ने कोरोना फंड में से अवैध रूप से करोड़ों रुपए निकाले हैं, जिसकी जांच होनी जरूरी है।

    बन्ना गुप्ता ने भी किया था पलटवार
    झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने निर्दलीय विधायक सरयू रॉय द्वारा धन की हेराफेरी के आरोपों पर कहा था कि राय ने मुझ पर अवैध रूप से करोड़ों रुपए निकालने का आरोप लगाया। जबकि मैंने कोई धन निकासी नहीं की है। मैंने नैतिक आधार पर प्रोत्साहन को रद्द करने और इसे जरूरतमंदों के बीच वितरित करने का निर्णय लिया। गुप्ता ने कहा कि प्रोत्साहन को स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनुमोदित किया गया था और मंत्री के सेल के लिए अनुमानित व्यय 14.59 लाख रुपए था। अभी तक, किसी भी खाते में कोई राशि जमा नहीं की गई है। यदि रॉय के पास सबूत हैं, तो उन्हें यह उल्लेख करना चाहिए कि धन क्रमशः किस बैंक खाते से और किस बैंक खाते से स्थानांतरित हुआ।

    News Box Bharat latest news

    alamgir alam banna gupta bjp Cm Congress dgp doranda police staion health department hemant soren jmm om parkash singh saryu roy ssp
    Previous Articleखादगढ़ा बस स्टैंड में लगी आग का जांच शुरू।एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची
    Next Article गढ़वा में बनेगा फोर लाइन बाईपास रोड व फ्लाइओवर l खर्च होंगे 7 करोड़

    Explore More

    March 12, 20262 Mins Read

    एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.