Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Crime»MP में उपद्रवियों की भीड़ ने एक युवक और एएसआई को मार डाला | कई पुलिसकर्मी घायल
    Crime

    MP में उपद्रवियों की भीड़ ने एक युवक और एएसआई को मार डाला | कई पुलिसकर्मी घायल

    News Box BharatBy News Box BharatMarch 16, 20253 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। मध्य प्रदेश के मऊगंज (  Mauganj)   जिले में शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव में आदिवासी परिवार ने एक युवक को बंधक बनाकर पीटा। इसकी सूचना मिलते ही उसे बचाने पहुंचे टीआई समेत पुलिस की टीम पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। हमले में एक एएसआई की मौत हो गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है यहां घायल पुलिस कर्मियों का इलाज चल रहा है। हादसे में अशोक कुमार आदिवासी की मौत हो गई थी। आदिवासी परिवार ने इसे हादसा न मानते हुए सनी द्विवेदी नाम के युवक पर हत्या का आरोप लगाया था। होली पर शाम करीब 4 बजे आदिवासी परिवार ने सनी द्विवेदी को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया और उसकी पिटाई की। मारपीट में सनी की भी मौत हुई है।

    कई अफसर भी गंभीर रूप से घायल

    बंधक बनाकर युवक की पिटाई की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना प्रभारी संदीप भारतीय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जैसे ही कमरे को खुलवाया गया तो देखा कि युवक सनी द्विवेदी की मौत हो चुकी है। फोर्स को देखकर घबराए आरोपियों ने पुलिसवालों पर भी डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया। थाना प्रभारी शाहपुर संदीप भारती, तहसीलदार पानिका, एएसआई जवाहर सिंह यादव और बृहस्पति पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान एएसआई रामचरण गौतम की मौत हो गई। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची एसडीओपी अंकित सुल्या को भी आक्रोशित ग्रामीणों ने घेर लिया, जिससे पुलिसकर्मियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालात इतने बिगड़ गए कि कई पुलिसकर्मी वहां फंस गए और उन्हें चोटें आईं। सभी घायलों को सिविल अस्पताल एवं आशीर्वाद अस्पताल, मऊगंज में भर्ती कराया गया है।

    गांव में दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था

    जानकारी के अनुसार, गांव में दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था, जिसे शांत करने पुलिस पहुंची थी। लेकिन ग्रामीणों ने अचानक आक्रामक रुख अपनाते हुए पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इस दौरान लाठी-डंडों और पत्थरों से पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया, जिससे कई जवान घायल हो गए। घटना स्थल पर तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कई घायल पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद मऊगंज पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गए हैं, और आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। मऊगंज  कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने बताया कि दो गुटों के बीच में विवाद हो गया था। इसी को लेकर गांव वाले इकट्‌ठा हो गए थे। इसमें एक व्यक्ति की भी मौत हुई है। यहां धारा 163 लगा दी गई है। पुलिस फोर्स यहां तैनात है। फिलहाल हालात कंट्रोल में है।

    अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया

    हालात पर नियंत्रण के लिए सीधी और रीवा जिले से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। सतना जिले के अफसरों को भी इमरजेंसी हालात के लिए तैयार रहने को कहा गया है।मऊगंज एसपी रसना ठाकुर  ने बताया कि तहसीलदार को भी लाठी-डंडे से पीटा गया है। सिर में गंभीर चोट है। हाथ टूट गया है। पैर भी टूटे हैं। उनकी हालात नाजुक है। कुछ लोगों को रीवा तो कुछ लोगों को मऊगंज लाया गया है। बहुत लाठी-पत्थर चले हैं। आरोपियों ने जिस युवक सनी द्विवेदी को बंधक बनाकर पीट-पीटकर मार डाला, उसके पिता वेटरनरी हॉस्पिटल में डॉक्टर हैं। भाई रोहन सहकारी समिति में कंप्यूटर ऑपरेटर है। मृतक सनी घर के कामों में हाथ बंटाता था।

    Madhya Pradesh Mauganj mp
    Previous Articleबाहा पर्व : पैतृक गांव नेमरा में हेमंत सोरेन पूरे परिवार के साथ परंपरागत तरीके से की पूजा-अर्चना 
    Next Article WPL 2025 : मुंबई ने दिल्ली को हराकर दूसरी बार जीता खिताब

    Explore More

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    March 9, 20263 Mins Read

    प्रेम संबंध और परिवार की मिलीभगत | युवक का शव कुएं से बरामद

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.