Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»पीएम आज चखेंगे झारखंडी व्यंजन का स्वाद । सरकारी कार्यक्रम में रोड शो का जिक्र नहीं
    News

    पीएम आज चखेंगे झारखंडी व्यंजन का स्वाद । सरकारी कार्यक्रम में रोड शो का जिक्र नहीं

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 14, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड पहुंच रहे हैं। जिस तरह से उनकी सुरक्षा व्यवस्था का ख्याल रखा जा रहा है उसी तरह उनके खान पान को लेकर भी काफी ख्याल रखा जा रहा है। झारखंड में कई व्यंजन हैं, जो बेहद प्रसिद्ध हैं। इन प्रसिद्ध व्यंजनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्या परोसा जाएगा। रात में पीएम मोदी क्या खाएंगे, सुबह राजभवन से निकलने से पहले क्या नाश्ता करेंगे, लोगों के मन में इस बात को कर कौतूहल है। झारखंड में धुसका-चटनी के अलावा लिट्टी चोखा, तिल बर्फी और रुगड़ा भी काफी लोकप्रिय व्यंजन हैं। ये सारी चीजें बहुत आसानी से मिल जातीं हैं। इनके अलावा मिलेट्स के व्यंजन के लिए भी झारखंड को जाना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद मिलेट्स को काफी प्रोमोट कर रहे हैं। दुनिया में कहीं भी जाते हैं, तो वह मिलेट्स के बारे में बताना नहीं भूलते। नरेंद्र मोदी को मिलेट्स से बने व्यंजन भी परोसे जा सकते हैं।धुसका-चटनी के अलावा ठेकुआ, मालपुआ को भी पीएम के मेन्यू में शामिल किया जा सकता है।

    बीजेपी कई जगहों पर स्वागत की तैयारी की

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होने के लिए 15 नवंबर को खूंटी जाएंगे। एक दिन पहले वह 14 नवंबर को ही विशेष विमान से रांची पहुंच जाएंगे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रोड शो करते हुए पीएम मोदी राजभवन पहुंचेंगे। हालांकि, उनके सरकारी कार्यक्रम में रोड शो का जिक्र नहीं है। एयरपोर्ट से राजभवन तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पूरे रास्ते के दोनों ओर बैरिकेडिंग की गई है। जगह-जगह पीएम का स्वागत किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने एयरपोर्ट से राजभवन तक 10 जगहों पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत करने की तैयारी की है।

    Pm Narender Modi
    Previous Articleपीएम के आगमन पर ड्रोन नहीं उड़ा सकेंगे। कई क्षेत्र नो फ्लाइ जोन घोषित
    Next Article भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती पर पहुंचे नरेंद्र मोदी | ढोल-नगाड़े बजाकर व फूल बरसाकर हुआ स्वागत

    Explore More

    June 8, 20262 Mins Read

    30 साल बाद अभिनेत्री सुकन्या को मिली बड़ी कानूनी जीत, मानहानि मामले में सन टीवी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना

    June 8, 20262 Mins Read

    क्या शादी से पहले संबंध बनाना चरित्र पर दाग है? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा जवाब

    May 23, 20262 Mins Read

    देशभर में भीषण लू का प्रकोप, 48°C के करीब पहुंचा पारा; IMD का 28 मई तक अलर्ट

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, दर्जनों की मौत, सुनामी का खतरा June 8, 2026
    • अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले बदली टीम इंडिया, 7 खिलाड़ी बाहर, 7 नए चेहरे शामिल June 8, 2026
    • 30 साल बाद अभिनेत्री सुकन्या को मिली बड़ी कानूनी जीत, मानहानि मामले में सन टीवी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना June 8, 2026
    • क्या शादी से पहले संबंध बनाना चरित्र पर दाग है? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा जवाब June 8, 2026
    • देशभर में भीषण लू का प्रकोप, 48°C के करीब पहुंचा पारा; IMD का 28 मई तक अलर्ट May 23, 2026
    • PM मोदी ने 51,000 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, रोजगार मेले का 19वां संस्करण आयोजित May 23, 2026
    • ट्विशा शर्मा डाउरी डेथ केस में नया मोड़: पति समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस सस्पेंड, CBI जांच की मांग तेज May 23, 2026
    • Cockroach Janta Party का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, फाउंडर ने जताई सुरक्षा चिंता May 23, 2026
    • पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 9 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, विपक्ष ने सरकार को घेरा May 23, 2026
    • रांची के युवा कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत, जहर सेवन की आशंका; कई पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस May 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.