Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Latest»22 नवंबर को ईडी ने साहेबगंज एसपी नौशाद आलम को पूछताछ के लिए जोनल ऑफिस बुलाया
    Latest

    22 नवंबर को ईडी ने साहेबगंज एसपी नौशाद आलम को पूछताछ के लिए जोनल ऑफिस बुलाया

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 10, 2023Updated:November 10, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड के साहेबगंज एसपी नौशाद आलम को ईडी के द्वारा पूछताछ के लिए समन जारी किया गया है। विजय हांसदा मामले में साहेबगंज एसपी की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। ईडी ने समन जारी कर नौशाद आलम को 22 नवंबर को ईडी के जोनल कार्यालय बुलाया है। ईडी के गवाहों को धमकाने के मामले में नौशाद अलाम से पूछताछ की जाएगी। बता दें कि नौशाद आलम पहले झारखंड के आईपीएस होंगे, जिन्हें ईडी का बुलावा आया है। इससे पहले झारखंड के 2 आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल और छवि रंजन को ईडी जेल भेज चुकी हैं। खनन घोटाला केस में साहेबगंज के डीसी रामनिवास यादव से पूछताछ हो चुकी है। बता दें कि नौशाद आलम को अभी कुछ महीने पहले ही साहे्बगंज का एसपी बनाया गया है। इससे पहले वह, रांची के ग्रामीण एसपी के रूप में कार्यरत थे।

    बाबूलाल मरांडी ने किया ट्वीट

    मैंने पहले भी कई बार अनुरोध किया है कि झारखंड के कुछ महाभ्रष्ट अधिकारी इस लुटेरे हेमंत सोरेन सरकार के लिये ग़लत काम करने का टुल किट नहीं बनें। वरना करनी का फल आपको भी भुगतना होगा। अखबारों में नित नये खबरों में देख रहा हूँ कि जेल से लेकर पुलिस और प्रशासन के कुछ लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे और लोभ-लाालचवश बारी-बारी से ग़लत काम कर फँसते जा रहे हैं। जेल सेवा के हामिद, नसीम, दानिश के बाद अब एसपी नौशाद? ये सब हो क्या रहा है हेमंत जी? सुना है कि साहिबगंज के एसपी नौशाद आलम को ईडी ने विजय हाँसदा को होस्टाईल करा गवाही से मुकरवाने में सक्रिय भूमिका निभाने के आरोप में तलब किया है। आरोप तो यहॉं तक है कि विजय हॉंसदा को हाईकोर्ट से केश विदड्रा कराने के लिये वहाँ के डीसी और एसपी साहिबगंज से खुद लेकर रॉंची आये थे और कई “महानुभावों” से मिलवाया था। परदे के पीछे छिप कर शतरंजी चाल चलने वाले ऐसे सारे चेहरों के नाम सामने आना ज़रूरी है। लगता है झारखंड के कुछ अधिकारियों ने न सुधरने की क़सम खा रखी है। मैं @dir_ed से आग्रह करता हूँ कि ऐसे लोगों से कराई से पेश आकर पूरे गिरोह एवं उनके कारनामे का पर्दाफ़ाश करें। ताकि दूसरे लोग सबक़ लें और क़ानून से हटकर काम करने से पहले ऐसे शातिर लोग सौ बार सोचें।

    Ips Naushad Alam
    Previous Articleदीपावली में फायर स्टेशन 24 घंटे अलर्ट मोड पर | हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए
    Next Article ICC Cricket World Cup 2023 : पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ चमत्कार की जरूरत

    Explore More

    March 10, 20264 Mins Read

    असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील

    February 25, 20262 Mins Read

    अब ‘केरल’ नहीं, ‘केरलम’ कहिए: अपनी जड़ों की ओर लौटा एक राज्य

    February 24, 20263 Mins Read

    चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश: रांची से दिल्ली जा रहा विमान जंगल में गिरा, 7 लोग थे सवार

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.