Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»ICC Cricket World Cup 2023 : आस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद 201 रन बनाकर अफगानिस्तान को हरा दिया
    News

    ICC Cricket World Cup 2023 : आस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद 201 रन बनाकर अफगानिस्तान को हरा दिया

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 7, 2023Updated:November 7, 20233 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    मैन ऑफ द मैच मैक्सवेल: गेंद: 128 रन: 201* चौका: 21 छक्का: 10 स्ट्राइक रेट: 157.03
    Buy Ad Space

    आस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर गई, जादरान की 129 रनों की पारी बेकार गई

    मैच विनर मैक्सवेल

    • रन चेज में बेस्ट पारी, करियर बेस्ट स्कोर
    • वर्ल्ड कप में किसी आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज की पहली डबल सेंचुरी
    • कमिंस के साथ 202 रन जोड़े, इसमें मैक्सवेल के 179 व कमिंस के 12 रन

    रांची। ICC Cricket World Cup के 39वें मैच में आस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल (नाबाद 201) ने मजबूत दीवार की तरह एक छोर पर खड़ा रहकर अफगानिस्तान को हरा दिया। ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार दोहरा शतक लगाते हुए हारा हुआ मैच आस्ट्रेलिया को जीता दिया। अफगानिस्तान से मिले 292 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी तरह से लड़खड़ा गई थी। एक समय आस्ट्रेलिया के 7 विकेट 91 के स्कोर पर गिर गए थे। लेकिन मैक्सवेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच का एकतरफा पासा पलट दिया। इस हार के साथ ही सेमीफाइनल की रेस से अफगानिस्तान की टीम बाहर हो गई। वहीं, आस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। आस्ट्रेलिया ने 46.5 ओवर में 7 विकेट खोकर 293 रन बनाकर मैच जीत लिया। वहींल कप्तान पैट कमिंस ने 68 गेंदों का सामना कर नाबाद 12 रन बनाए। मैक्सवेल व कमिंस ने 8वें विकेट के लिए 202 रनों की नाबाद साझेदारी की।

    मैक्सवेल की पारी अफगानिस्तान की टीम कभी भूल नहीं पाएगी

    ग्लेन मैक्सवेल ने इस मैच में ऐसी पारी खेली, जिसे अफगानिस्तान की टीम कभी भूला नहीं पाएगी। 40वें ओवर में मैक्सवेल के पैर में खिंचाव भी आ गया था। क्रैंप आने के बाद वो दवा खाएं, वो लड़खड़ाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। चेहरे पर हर शॉट में दर्द का एहसास भी हो रहा था। लेकिन मैक्सवेल ने हिम्मत नहीं हारी व 128 गेंदों का सामना कर 21 चौके व 10 छक्के के मदद से नाबाद 201 रनों की दमदार पारी खेलकर टीम को जीता दिया। मैक्सवेल ने छक्का लगाकर टीम को समीफाइनल में पहुंचाने में मुख्य भूमिका निभाई। सिंगल रन बड़े ही मुश्किल से लंगड़ाकर ले रहे थे, इसलिए चौके व छक्के से ही टीम को जीता दिया।

    वर्ल्ड कप में जारदान शतक जमाने वाले पहले अफगान बैटर बने

    इससे पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियय में अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 291 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया। टीम की ओर से इब्राहिम जादरान ने नाबाद 129 रनों की पारी खेली। उन्होंने वर्ल्ड कप का पहला और वनडे करियर का चौथा शतक जमाया। वे वर्ल्ड कप में शतक जमाने वाले पहले अफगान बैटर भी बने। आखिर में राशिद खान ने 18 बॉल पर 35 रन की पारी खेली। उन्होंने जादरान के साथ 28 बॉल पर नाबाद 58 रन जोड़े। ऑस्ट्रेलिया टीम से जोश हेजलवुड ने 2 विकेट लिए। मिचेल स्टार्क, ग्लेन मैक्सवेल और एडम जम्पा को एक-एक विकेट मिला।

    ICC Cricket World Cup 2023
    Previous Articleआज से गिरेगा तापमान | त्योहारी मौसम में कनकनी बढ़ेगी
    Next Article डोरंडा कॉलेज के बीएड शिक्षक ओम प्रकाश पर ड‍ोरंडा थाना में एससी-एसटी पर एफआईआर दर्ज

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.