Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Social»मातृ शक्ति फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे सीजन का आगाज
    Social

    मातृ शक्ति फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे सीजन का आगाज

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 6, 20233 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। प्रतिज्ञा संस्था के द्वारा मातृ शक्ति फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे सीजन का आगाज़ हुआ। पहले दिन एक 3 मैच खेला गया। उद्घाटन समारोह में जगन्नाथपुर, मौसीबाड़ी, बड़झोपड़ी, लटमा आदि से 6 टीमों ने हिस्सा लिया। उद्धघाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कैनरा बैंक के चीफ मैनेजर, सनाउल हक़ और प्रीतम मालवीय, सेल के सीएसआर एजीएम जयप्रकाश, कैनरा बैंक के सीनियर मैनेजर प्रबोध कुमार, मैनेजर सलोनी कुमारी और विजय कुमार तथा रांची विश्वविद्यालय से ममता मौजूद थीं। सनाउल ने टूर्नामेंट को एक अनोखा पहल बताते हुए कहा कि ऐसी माताओं को खेल से जोड़कर प्रतिज्ञा ने महिला सशक्तिकरण के लिए एक बेहतरीन प्रयास किया है। कैनरा बैंक के प्रयासों और पहलों के बारे में बताते हुए उन्होंने महिलाओं को आजीविका से जोड़ने की काफी सारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही बच्चियों को शिक्षा में कैसे बैंक मदद करती है, ये भी सबके साथ साझा किया। कैनरा बैंक ने इस टूर्नामेंट में सभी टीमों को जर्सी मुहैय्या करवाई है। SAIL के जयप्रकाश ने भी इस टूर्नामेंट को संस्था का एक ऐसा प्रयास बताया जो न सिर्फ इन माताओं को खेलने का मौका दे रहा है। बल्कि उन्हें शारीरिक रूप से और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने में भी मदद कर रहा है। उन्होंने बताया कि कैसे एक मां को सशक्त करके पूरे परिवार को सशक्त बनाया जा सकता है, इसका उदाहरण यह टूर्नामेंट है। जहां खेल के साथ साथ कुछ कार्य करने की भी प्रेरणा संस्था दे रही है।

    मैच का परिणाम

    प्रथम मैच: अहिंसा टीम, जगन्नाथपुर बनाम महिला बजरंगी क्लब, गोलचक्कर मौसीबाड़ी। अहिंसा टीम ने मैच 2-1 से जीत लिया।वुमन ऑफ द मैच- शिल्पा कुजूर (अहिंसा टीम)

    द्वितीय मैच: जन ज्योति, लटमा बनाम न्यू प्रयास महिला क्लब, जगन्नाथपुरन्यू प्रयास ने मैच को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से जीत लिया। वुमन ऑफ द मैच- अंजलि तांबा (जन ज्योति)

    तृतीय मैच: महिला विकास क्लब, बड़झोपड़ी बनाम न्यू कार्तिक उरावं महिला टीम, मौसीबाड़ी कार्तिक उरावं महिला टीम ने मैच 1-0 से जीत लिया। वुमन ऑफ द मैच- मोनिका खलखो (महिला विकास क्लब)

    फाइनल मैच 17 दिसंबर को खेला जाएगा

    टूर्नामेंट की अगले 4 मैच 11 नवंबर को तुमना, कर्रा, खूंटी में 8 माताओं की टीम के बीच होना है। इस बार यह टूर्नामेंट 32 टीमों के बीच खेली जाएंगी, जिसका फाइनल मैच 17 दिसंबर को होगा। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी टूर्नामेंट को खेलने वाली माताओं को कुछ कार्य करने होंगे, जिसमें इस वर्ष का विषय “यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य और अधिकार” रखा गया है।

    alamgir alam Football
    Previous Articleटीम इंडिया ने झारखंड एशियन हॉकी का ताज रांची में जीता | डिफेंडिंग चैंपियन जापान को लीग में हराने के बाद फाइनल में भी हाराया
    Next Article देखें वीडियो में दे दनादन : हॉकी फाइनल में स्टेडियम के अंदर चल रहा था शानदार आयोजन । तो बाहर खेलप्रेमी खा रहे थे लाठी

    Explore More

    September 5, 20263 Mins Read

    बेटी ने बस कहा- ‘पापा, आपकी याद आ रही है’, अगले दिन 14 घंटे का सफर तय कर पहुंच गए पिता

    September 5, 20265 Mins Read

    सूअर की किडनी ने 271 दिन बचाया डायलिसिस से, फिर मिली इंसानी किडनी; मेडिकल साइंस की इस कामयाबी का क्या मतलब?

    September 2, 20263 Mins Read

    टीम इंडिया से बाहर होने के कुछ घंटों बाद प्रभसिमरन का पलटवार, 41 गेंद में ठोका शतक

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.