Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»देखें वीडियो में दे दनादन : हॉकी फाइनल में स्टेडियम के अंदर चल रहा था शानदार आयोजन । तो बाहर खेलप्रेमी खा रहे थे लाठी
    News

    देखें वीडियो में दे दनादन : हॉकी फाइनल में स्टेडियम के अंदर चल रहा था शानदार आयोजन । तो बाहर खेलप्रेमी खा रहे थे लाठी

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 6, 2023Updated:November 6, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का शानदार समापन हो गया। फाइनल मैच देखने के लिए खेल प्रेमियों का हुजूम उमड़ पड़ा। स्टेडियम के अंदर फाइनल मैच का आयोजन बहुत ही शानदार ढंग से चल रहा था। लेकिन स्टेडियम के बाहर खेलप्रेमी लाठी भी खा रहे थे। पुलिस ने जमकर खेल प्रेमियों पर लाठी बरसाये। कई लोगों को गंभीर चोट भी लगी। 4 बजे ही स्टेडियम दर्शकों से भर गया था। लेकिन बाहर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ था। हर कोई इस फाइनल मैच को देखने के लिए बेताब थे। गेट नंबर 2 से लोगों का प्रवेश बंद कर दिया गया था। इसी गेट से अंदर जाने को लेकर खेलप्रेमी बेचैन थे। रोड में सिर्फ खेलप्रेमी ही नज़र आ रहे थे। स्टेडियम के अंदर जाने को लेकर फिर खेलप्रेमी और जवानों में बहसा-बहसी शुरू हो जाती है। काफी देर संयम बरतने के बाद पुलिस के जवान अपना आपा खो देते हैं। इसके बाद खेल प्रेमियों पर लाठी बरसने शुरू हो जाते हैं। दौड़ा दौड़ा कर खेल प्रेमियों पर दे दनादन शुरू हो जाता है। लाठीचार्ज से अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। खेलप्रेमी पुलिस की लाठी से बचने के लिए इधर उधर भागने लगते हैं। फिर पुलिस के अधिकारी आकर मामला को शांत कराते हैं।

    एसएसपी ने संयम बरतने को कहा था

    अंतरराष्ट्रीय मैच के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने शुरू से अंत तक शानदार ढंग से आयोजन को सफल बनकर राज्य का नाम रौशन किया। इसमें कहने को कोई संदेह नहीं हैं की रात दिन एक होकर रांची में इस बड़े आयोजन में किसी भी दिन किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ। 27 अक्टूबर से लेकर 5 नवंबर तक हर दिन मैच देखने को लेकर लोगों का हुजूम उमड़ा। मैच शुरू होने से पहले एसएसपी ने पुलिस कर्मियों को ब्रीफिंग करते हुए कहा था, य़ह एक अंतरराष्ट्रीय मैच है। ऐसा कोई भी काम नहीं करना है, जिससे खराब मैसेज जाए। पुलिस को संयम बरतने को कहा था। पुलिस कप्तान के इन बातों पर अमल भी हुआ। लेकिन मैच के आखिरी दिन पुलिस के जवानों ने संयम खो दिया और कई खेल प्रेमियों को अपनी लाठी से दे दनादन कर ही दिया।

    ssp ranchi
    Previous Articleमातृ शक्ति फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे सीजन का आगाज
    Next Article रांची से पाकुड़ जा रही बस का एक्सीडेंट । 2 की मौत । कई की हालत गंभीर

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.