Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»ICC Cricket World Cup 2023 : टीम इंडिया की लगातार 8वीं जीत | दक्षिण अफ्रीका 243 रन से हारा मैच
    News

    ICC Cricket World Cup 2023 : टीम इंडिया की लगातार 8वीं जीत | दक्षिण अफ्रीका 243 रन से हारा मैच

    News Box BharatBy News Box BharatNovember 5, 2023Updated:November 5, 20232 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    विराट कोहली ने रिकॉर्ड 101 रनों की नाबाद पारी खेली।
    Buy Ad Space

    बर्थडे ब्वॉय कोहली ने रिकॉर्ड 49वां शतक लगाया, सचिन तेंदुलकर की बराबरी की

    – गेंदबाज रवींद्र जडेजा का पंजा, मो. शमी ने लिए 2 विकेट

    – 83 रन पर ढेर हो गई दक्षिण अफ्रीका की टीम

    रांची। ICC Cricket World Cup के 37वें मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रनों से हराकर लगातार 8वीं जीत दर्ज किया। टीम इंडिया से मिले जीत के लिए 327 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम 27.1 ओवर में 83 रन बनाकर ढेर हो गई। रवींद्र जडेजा ने 5, मो. शमी व कुलदीप यादव ने 2-2 व मो सिराज ने एक विकेट लिए। इससे पहले कोलकाता के इडेन गार्डन में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 326 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से विराट कोहली ने रिकॉर्ड 101 रनों की नाबाद पारी खेली। विराट ने अपनी पारी के दौरान 121 गेंदों का सामना कर 10 चौके जड़े। इस शतक के साथ ही विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के सबसे अधिक रिकॉर्ड 49वें शतक की बराबरी कर ली है। वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली के बल्ले से यह दूसरा शतक निकला है। इससे पहले विराट कोहली ने अपना 48 वां वनडे शतक बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। विराट ने अपने 35वें जन्मदिन पर यह उपलब्धि हासिल की। इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने 77, कप्तान विराट कोहली ने 40, रवींद्र जडेजा ने नाबाद 29, शुभमन गिल ने 23, सूर्यकुमार यादव ने 22 व केएल राहुल ने 8 रन बनाए।

    सचिन से कम पारियों में लगाए 49 शतक

    सचिन ने अपने वनडे करियर में 463 मैच खेले। इस दौरान 452 पारियों में 18426 रन बनाए। उनका औसत 44.83 का रहा। तेंदुलकर ने 49 शतक और 96 अर्धशतक लगाए। विराट ने 277वीं पारियों में ही यह उपलब्धि हासिल कर ली। कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 49वें ओवर में अपना 49वां शतक पूरा किया। उन्होंने कगिसो रबाडा की तीसरी गेंद पर एक रन लेकर तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

    ICC Cricket World Cup 2023
    Previous Articleझारखंड वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप : कोरिया को हराकर चीन ने तीसरा स्थान हासिल किया
    Next Article टीम इंडिया ने झारखंड एशियन हॉकी का ताज रांची में जीता | डिफेंडिंग चैंपियन जापान को लीग में हराने के बाद फाइनल में भी हाराया

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.