Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»दुर्गा पूजा में संवेदनशील पंडालों व सांप्रदायिक व्यक्तियों पर रहेगी पुलिस की कड़ नजर | रांची के 60 से 65 पंडाल संवेदनशील
    News

    दुर्गा पूजा में संवेदनशील पंडालों व सांप्रदायिक व्यक्तियों पर रहेगी पुलिस की कड़ नजर | रांची के 60 से 65 पंडाल संवेदनशील

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 14, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    सांप्रदायिक वारदातों में 10 सालों में सक्रिय रहे लोगों को चिन्हित किया गया

    रांची। झारखंड में दुर्गा पूजा को लेकर हर तरफ तैयारी चल रही है। पंडालों को अंतिम रूप दिया जा रहा। इसको लेकर झारखंड की पुलिस सतर्कता बरत रही है। सभी जिले में पुलिस के द्वारा संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करने से लेकर सांप्रदायिक वारदातों में पिछले दस सालों में सक्रिय रहे लोगों को भी चिन्हित किया गया है। राज्य भर में 713 पंडालों को संवेदनशील घोषित किया गया है। जबकि 6847 व्यक्तियों को सांप्रदायिक मानते हुए उन पर नजर रखने को कहा गया है। झारखंड में कुल 713 पंडाल संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। राजधानी में 400 के करीब छोटे बड़े पंडाल बने हैं, जिनमें 60 से 65 संवेदनशील श्रेणी में आते हैं। रांची जोन में कुल 642 पंडाल में 157 पंडाल, हजारीबाग जोन में 779 पंडाल में कुल 163, बोकारो जोन में 808 में 82, कोल्हान में 853 में 141 और दुमका जोन में 821 पंडालों में 170 संवेदनशील हैं।

    सीसीटीवी से निगरानी

    सभी संवेदनशील पंडाल को सीसीटीवी की निगरानी में रखने के साथ पुरुष और महिला दोनों ही बल तैनात किया जाएगा। राज्य के वैसे लोग जो पर्व त्योहारों के दौरान पिछले 10 सालों में किसी भी तरह के सांप्रदायिक वारदातों में शामिल रहे हैं वैसे प्रत्येक व्यक्ति की जानकारी पुलिस के द्वारा जुटाई गई है। पूरे राज्य भर में ऐसे लोगों की संख्या 6847 है। पुलिस मुख्यालय की तरफ से सभी पुलिस अधीक्षकों को या निर्देश दिया गया है कि वह ऐसे व्यक्तियों को थाने पर बुलाकर उनसे बांड भरवाएं।

    सांप्रदायिक वारदातों में सबसे ज्यादा 3759 लोग हजारीबाग के

    सांप्रदायिक वारदातों में सबसे ज्यादा 3759 लोग हजारीबाग के हैं। रांची जोन के पांच जिलों में 1907, बोकारो में 1876, कोल्हान प्रमंडल में 405, संताल परगना जोन में 449 और पलामू जोन में 358 लोग को सांप्रदायिक तत्व के रूप में चिन्हित किया गया है। सांप्रदायिक तनाव को लेकर झारखंड के हजारीबाग, जमशेदपुर, रांची, पलामू और लोहरदगा जैसे शहरों पर विशेष नजर रखने की हिदायत दी गई है।

    Durga Puja 2023
    Previous ArticleICC Cricket World Cup 2023: 1 लाख दर्शको के पहुंचने की उम्मीद | टॉस से पहले बॉलीवुड सिंगर्स 12.30 बजे से परफॉर्म करेंगे
    Next Article ICC Cricket World Cup 2023: पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुना । pak score: 171/7 (35.2)

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.