Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»ICC Cricket World Cup 2023: भारत के खिलाफ अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया
    News

    ICC Cricket World Cup 2023: भारत के खिलाफ अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 11, 2023Updated:October 11, 20232 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    टीम इंडिया ने अश्विन की जगह शर्दुल ठाकुर को प्लेइंग-11 में रखा

    रांची। ICC Cricket World Cup के नौवें मैच में भारत का दूसरा मुकाबला अफगानिस्तान से होगा। यह मैच बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। अफगानिस्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। टीम इंडिया ने आर अश्विन की जगह शर्दुल ठाकुर को प्लेइंग-11 में रखा है। पहले मैच में शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम एक और जीत अपने नाम करना चाहेगी। वहीं, टूर्नामेंट का आगाज हार के साथ करने वाली अफगानिस्तान टीम भारत के खिलाफ जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी। दिल्ली के इस मैदान पर चौके-छक्कों की बारिश होती है। ग्राउंड छोटा होने के कारण गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाना काफी आसान रहता है। इसी मैदान पर साउथ अफ्रीका ने शनिवार की शाम को विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया था। साउथ अफ्रीका ने 428 रन जड़े थे, तो श्रीलंका भी 326 रन बनाने में सफल रही थी। गौतम गंभीर ने पिच रिपोर्ट में बताया कि ये पिच बल्लेबाजों की मददगार है और ऐसी पिच है जिस पर वह खेलना पसंद करेंगे। संजय मांजरेकर ने कहा कि इस पिच पर पहली पारी का जो औसत स्कार है वो पार जाएगा। वहीं, संजय ने कहा है कि आज की पिच साउथ अफ्रीका वाले मैच से अलग नहीं है।

    शुभमन गिल के बिना खेलेगी भारतीय टीम

    टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से भी बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने सोमवार को गिल की हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि वह अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हैं। गिल भारतीय टीम के साथ दिल्ली भी नहीं आए हैं और चेन्नई में रहकर अपना इलाज करा रहे हैं। शुभमन गिल के फिट न होने की वजह से एक बार फिर ईशान किशन से ओपनिंग कराने की उम्मीद है।

    हार्दिक का जन्मदिन आज

    भारतीय टीम के उपकप्तान हार्दिक पांड्या का आज जन्मदिन है। ऐसे में टीम इंडिया यह मैच जीतकर अपने उपकप्तान को खास तोहफा देना चाहेगी।

    दोनों टीमें इस प्रकार है

    भारत: राहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

    अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहीदी (कप्तान), मो. नबी, नजीबुल्ला जादरान, अजमतुल्ला ओमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजलहक़ फारुकी, नवीनुल हक।

    ICC Cricket World Cup 2023
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से झारखंड हाईकोर्ट में दायर याचिका पर अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को होगी
    Next Article इजराइल-हमास युद्ध : मरने वाले इजराइली की संख्या 1200 से अधिक | 3 हजार से ज्यादा घायल | 150 लोगों का अपहरण

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    March 3, 20263 Mins Read

    युद्ध के साये में फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026: क्या ईरान खेलेगा अमेरिका में अपने सभी मैच

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.