Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»ICC Cricket World Cup: पाकिस्तान का जीत के साथ आगाज | नीदरलैंड को 81 रनों से हराया
    News

    ICC Cricket World Cup: पाकिस्तान का जीत के साथ आगाज | नीदरलैंड को 81 रनों से हराया

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 6, 20232 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat

    रांची। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के दूसरे मैच में पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 81 रनों से हराकर शानदार आगाज किया।  पाकिस्तान की टीम ने जीत के लिए 287 रनों का लक्ष्य दिया था। लेकिन नीदरलैंड की पूरी टीम 41 ओवर में 205 रन बनाकर ढेर हो गई। बास डि लीड ने सबसे अधिक 67 रन बनाए। इसके अलावा विक्रमजीत सिंह ने 52 रनों का योगदान टीम को दिया। बाकि के बल्लेबाज स्कोर नहीं बना सके। पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ ने 3, हसन अली ने 2 व शाहिन शाह अफरीदी, शादाब, इफ्तिखार, नावाज ने 1-1 विकेट हासिल किए। इससे पहले हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नीदरलैंड की टीम ने गेंद से अच्छी शुरुआत की और सिर्फ 38 रन पर पाकिस्तान के 3 विकेट गिरा दिए थे। लेकिन उसके बाद मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील ने पाकिस्तान की पारी को संभाला और एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। पाकिस्तान की पूरी टीम 49 ओवर में 286 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

    रिजवान-सऊद ने टीम को संभाला

    पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा रन विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 75 गेंदों में 68 रन और सऊद शकील ने 52 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 120 रनों की बड़ी साझेदारी कर टीम को संकट से निकाल दिया। इनके अलावा मोहम्मद नवाज ने 39 और शादाब खान ने भी 32 रनों की पारी खेली। इन 4 बल्लेबाजों के अलावा पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज 20 रन भी नहीं बना पाया। बाबर आजम सिर्फ 5 रन ही बना पाए।

    नीदरलैंड ने 8 गेंदबाजों का किया इस्तेमाल

    नीदरलैंड के कप्तान ने अपने 8 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया और बास डी लीडे ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए। उन्होंने 9 ओवर में 62 रन देकर रिजवान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान और हसन अली का विकेट लिया। उनके अलावा कॉलिन एकरमैन ने 8 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। आर्यन दत्त, लोगान वैन बीक और पॉल वैन मीकेरेन ने भी 1-1 विकेट हासिल करने में कामयाबी पाई।

    ICC Cricket World Cup 2023
    Previous Articleबीजेपी के खिलाफ झारखंड कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च
    Next Article सीरिया में सैन्य अकादमी पर ड्रोन से बमबारी / 100 से ज्यादा लोगों की मौत

    Explore More

    September 10, 20263 Mins Read

    BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद

    September 10, 20262 Mins Read

    अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर

    September 10, 20264 Mins Read

    IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • हाईकोर्ट का डबल एक्शन: JET 6 महीने में, JPSC नियुक्ति 2 महीने में September 11, 2026
    • BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद September 10, 2026
    • अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर September 10, 2026
    • IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर September 10, 2026
    • Aadhaar Face Authentication। अब बैंकिंग ऐप में ही होगा फेस वेरिफिकेशन।UIDAI ने लॉन्च किया नया SDK September 10, 2026
    • Asian Games: एशियाड में भारत का शानदार रिकॉर्ड, इन खेलों में सबसे ज्यादा मेडल; दो बार कर चुका है मेजबानी September 10, 2026
    • दिल्ली की अवैध इमारतों पर हरीश साल्वे की दो टूक, बोले- सिर्फ बुलडोजर चलाना समाधान नहीं, लोगों को कहां भेजेंगे? September 10, 2026
    • Karan Adani को SEBI से बड़ी राहत, इंटर-कॉरपोरेट डिपॉजिट मामले में ₹13.65 लाख देकर हुआ सेटलमेंट September 10, 2026
    • Canada से 8 साल बाद भारतीय परिवार की वापसी, शरण की अर्जी खारिज होने पर ट्रक ड्राइवर हरीश को छोड़ना पड़ा देश September 10, 2026
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.