Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»बीजेपी के खिलाफ झारखंड कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च
    News

    बीजेपी के खिलाफ झारखंड कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 6, 20233 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। भारतीय जनता पार्टी के ट्विटर हैंडल पर राहुल गांधी को रावण के रूप में पेश किए जाने के विरोध में आज रांची में झारखंड कांग्रेस ने विरोध मार्च निकाला। झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस ने राजभवन तक मार्च निकाला। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय से राजभवन तक होने वाले मार्च को प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगाकर जाकिर हुसैन पार्क के पास रोक दिया। इसके बाद वहीं पर खड़े होकर सभी कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। मौके पर मौजूद अविनाश पांडे ने कहा कि जो कृत बीजेपी की तरफ से किया गया है, वह कहीं से भी बर्दाश्त करने लायक नहीं है। वहीं, उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के तहत जो राहुल गांधी ने लोगों के बीच मोहब्बत बांटने का काम किया है और जनता एकजुट हो रही है यही बीजेपी को रास नहीं आ रहा। इसीलिए ऐसा काम किया जा रहा है। वहीं, झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राहुल गांधी के बढ़ते हुए कद से डर गई है, लेकिन जिस तरह का काम उन लोगों ने किया है वह माफी के लायक नहीं है। इसका विरोध जारी रहेगा। कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने इस पूरे मुद्दे से भटकने वाली राजनीति बताया है और लोगों से आह्वान किया है कि हमें ऐसे मुद्दों से भटकने की जरूरत नहीं है। एकजुट होकर राहुल गांधी का साथ देने की जरूरत है।

    सत्ता जाने का डर सता रहा है: लालजी देशाई

    अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लालजी देशाई ने कहा कि भाजपा को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के साथ-साथ पूरे देश में सत्ता जाने का डर सता रहा है। एक राहुल गांधी हैं जो प्रधानमंत्री से आंख में आंख डालकर महंगाई, बेरोजगारी, देश की बेटियों की सम्मान पर प्रश्न कर रहे हैं और उनके प्रश्नों का जवाब पूरी भाजपा के पास नही है। यही कारण है कि लगातार उनकी छवि को खराब कराने का साजिश रजी जा रही है।

    भाजपा सिर्फ जनता को ठगने का काम किया: सुबोधकांत

    पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि उपलब्धी के नाम पर भाजपा सिर्फ जनता को ठगने का काम किया है। लेकिन जनता अब भाजपा की चाल को समझ चुकी है। लिहाजा 2024 के चुनाव में बिदाई की अशंका बीजेपी बौखला गई है। इसलिए राहुला गांधी जी को बौखलाहट और हताशा में निशाना बनाया जा रहा है। पैदल मार्च में प्रदेश महासचिव अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, मदन मोहन शर्मा, विनय सिन्हा दीपू, सतीष पॉल मुंजनी, डॉ एम तौसीफ, आभा सिन्हा, रवीन्द्र सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, संजय लाल पासवान, जयशंकर पाठक, अभिलाष साहु, गजेंद्र सिंह,नेली नाथन, डॉ कुमार राजा, डॉ राकेश किरण महतो, गुंजन सिंह, जगदीश साहु, निरंजन पासवान, शहीद अहमद, छोटू सिंह, अमरेन्द्र सिंह, केदार पासवान, वशिष्ट लाल पासवान, सुरेश सिंह, बबलु शुक्ला, अमरनाथ मुंडा, शिव टहल नायक, सुषमा हेम्ब्रोम, प्रिया बर्मण, एनूल हक, परवेज आलम, भीम साहु, मेहुल प्रसाद, कुमार रोशन, राखी कौर सहित सैकड़ो कांग्रेसजन शामिल थे।


    Congress
    Previous ArticleICC Cricket World Cup: पाकिस्तान ने नीदरलैंड को जीत के लिए 287 रनों का टार्गेट दिया
    Next Article ICC Cricket World Cup: पाकिस्तान का जीत के साथ आगाज | नीदरलैंड को 81 रनों से हराया

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.