Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी को बर्खास्त करो, सांसद रमेश बिधूड़ी को गिरफ्तार करो
    News

    बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी को बर्खास्त करो, सांसद रमेश बिधूड़ी को गिरफ्तार करो

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 23, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। नए संसद भवन के उदघाटन के कुछ ही दिनों बाद बीएसपी सांसद दानिश अली पर बीजेपी के सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा असंसदीय-अमर्यादित-अशोभनीय भाषा के ख़िलाफ़ आज भाकपा माले एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा कड़ा विरोध प्रदर्शन सैनिक मार्केट प्रांगण में किया गया9। विरोध प्रदर्शन कर भाजपा सांसद के सदस्यता रद्द करने एवं खास जाति विशेष शब्द का उपयोग कर सांप्रदायिक सौहार्द को बिगड़ने की कोशिश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग किया। संसद में असंसदीय शब्दों के उपयोग पर पाबंदी के लिए संसदीय कायदे कानून पहले से मौजूद हैं इसके बावजूद भाजपा सांसद पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं किया जाना सरकारी संरक्षण की अभिव्यक्ति है। जो देश के लोकतन्त्र के लिए बेहद घातक है।

    यह भाषायी लिंचिंग है, हेट स्पीच के तहत कार्रवाई हो

    भाकपा माले के पोलित ब्यूरो कॉमरेड जनार्दन प्रसाद, केंद्रीय कमिटी के सद्स्य शुभेंदु सेन, नदीम खान और भुवनेश्वर केवट ने कहा की संसदीय कार्यवाही के दौरान असंसदीय शब्दों के उपयोग पर निषेध के बावजूद इस तरह के शब्दों का उपयोग आदत में शुमार हो चुका है। यह भाषायी लिंचिंग है, हेट स्पीच के तहत कार्रवाई हो। साथ ही सबसे पहले सदस्यता रद्द करने और अविलंब गिरफ्तारी के सिवा दूसरी कोई सजा नही है।विरोध कार्यक्रम में भाकपा माले मोहन दत्त,जगरनाथ उरांव, समर सिन्हा, आम आदमी पार्टी की यास्मीन लाल, आरजेडी के शौक़त अंसारी, आदिवासी नेत्री निरंजना हेरेंज, चंदन पाहन, कर्मचारी नेता रामचरित शर्मा, समाजसेवी मो इमरान रज़ा, मो आसिफ़ अहमद, ऐपवा नेता नंदिता भट्टाचार्य, शांति सेन,एती तिर्की,सिंदरी खालखो,माले के देवकीनंदन बेदिया, सुदामा खलखो, अकरम रशीद, मो नौशाद अंसारी, आईसा के मो समी,नौरीन अख़्तर,निशात खान,आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

    bjp
    Previous Articleवनडे | टी-20 व टेस्ट में नंबर वन | ऐसा करने वाली टीम इंडिया वर्ल्ड की दूसरी टीम बन गई
    Next Article वाराणसी में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.