Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»जैप-10 के सिपाही ने शादी का झांसा देकर महिला से कई बार दुष्कर्म किया | चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज
    News

    जैप-10 के सिपाही ने शादी का झांसा देकर महिला से कई बार दुष्कर्म किया | चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 22, 2023Updated:September 22, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड आर्मड पुलिस (जैप-10) के सिपाही भरत पाठक के खिलाफ चुटिया थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। भरत पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। यह आरोप हावड़ा में रहने वाली शादी-शुदा महिला ने लगाया है। आरोप है कि होटलों में शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया व 1 लाख रुपए भी ठग लिया। होटल में दुष्कर्म करने के बाद महिला को अपने घर ले जाने का झांसा देकर रांची स्टेशन पर लाया और वहां छोड़ कर भाग गया। उसके बाद महिला चुटिया थाना पहुंची और जैप-10 के सिपाही भरत पाठक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी।

    फेसबुक से हुआ प्यार, फिर बनाया हवस का शिकार

    जानकारी के अनुसार महिला का पति से संबंध खराब हो गया। उसने प्राथमिकी में लिखा है कि फेसबुक के माध्यम से भरत पाठक से उसकी बातचीत शुरू हुई। काफी दिनों तक यह सिलसिला चलता रहा, बाद में भरत पाठक हावड़ा आ गया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। उसके बाद हर दो महीना में मुझसे मिलने हावड़ा आने लगा और लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। साल 2022 में हावड़ा से जबरन देवघर ले आया और वहां फिर से मंदिर में शादी कर एक होटल में सात दिन तक रखा। वहां लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा। बाद में महिला वहां से भाग कर हावड़ा चली आई। लेकिन भरत पाठक 2023 में महिला के घर हावड़ा पहुंचा और वहां से उसे लेकर रांची आ गया।

    रांची स्टेशन में छोड़ कर भाग गया

    इसके बाद रांची के पीपी कंपाउंड में रूम लेकर रखा। फिर अलग-अलग होटल में रखा। वहां भी शारीरिक संबंध बनाया। अपने घर वालों से मिलाने की बात कह कर उसे होटल से रांची स्टेशन पर ले गया और वहां छोड़ कर भाग गया। लोगों से पूछ कर महिला चुटिया थाना पहुंची और जैप के सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

    Police Jap-10
    Previous Articleराज्यसभा में भी महिला आरक्षण बिल पास | पक्ष में 215 व विरोध में कोई वोट नहीं पड़े
    Next Article झारखंड में आज से डाक्टरों की हड़ताल । मरीजों को होगी परेशानी

    Explore More

    June 26, 20262 Mins Read

    यूपी-राजस्थान और उत्तराखंड में मॉनसून की दस्तक! IMD का अलर्ट: आंधी-तूफान, भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • AI की बढ़ती लागत का असर: Apple ने MacBook और iPad किए महंगे, जानिए नई कीमतें June 26, 2026
    • यूपी-राजस्थान और उत्तराखंड में मॉनसून की दस्तक! IMD का अलर्ट: आंधी-तूफान, भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा June 26, 2026
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.