Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»राज्यसभा में भी महिला आरक्षण बिल पास | पक्ष में 215 व विरोध में कोई वोट नहीं पड़े
    News

    राज्यसभा में भी महिला आरक्षण बिल पास | पक्ष में 215 व विरोध में कोई वोट नहीं पड़े

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 21, 2023Updated:September 21, 20233 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    I.N.D.I.A पार्टी इस बिल का तहे दिल से समर्थन करती है: खरगे

    रांची। लोकसभा से पास होने के महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन बिल गुरुवार को राज्यसभा से भी पास हो गया। रात 8.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए। मोदी ने 8.43 बजे अपनी बात रखी। मोदी वोटिंग के दौरान सदन में रहे लेकिन वोट नहीं डाले। पक्ष में 215 व विरोध में कोई वोट नहीं पड़े। इस तरह यह बिल राज्यसभा से भी पास हो गया। महिला आरक्षण बिल पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मैं इस बिल के समर्थन में हूं आैर I.N.D.I.A पार्टी इस बिल का तहे दिल से समर्थन करती है। साथ ही खरगे ने कहा कि क्लॉउज-5 में 2 शर्त रखा गया है। महिला आरक्षण बिल तभी लागू होगा जब जनगणना प्रक्रिया व परिसीमन का काम पूरा हो जाएगा। ये दोनों शर्त आपसब कब लागू करेंगे। खरगे ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ऐसे तो यह बिल (शर्त के आधार पर) 2, 5, 10 साल कब पूरा होगा। उन्होंने कहा कि बैकवर्ड कास्ट को इस महिला बिल से क्या फायदा मिलेगा इसको भी क्लियर करे। ओबीसी महिलाओं को इस बिल में रिजर्वेशन मिलेगा या नहीं सरकार क्लियर कर दें। साथ ही इस बिल को जल्द से जल्द लागू करें। लेकिन मुझे नहीं लगता सरकार इसे जल्द लागू करेगी। क्योंकि यह जुमला वाली सरकार है। इससे पहले के चुनाव में कई वादे जनता के लिए किए लेकिन बाद में कह दिए कि यह सब चुनावी जुमलेबाजी था। कहीं यह बिल भी जुमलेबाजी में न रह जाए। 72 लोगों ने चर्चा में भाग लिया। बता दें कि 20 सितंबर को संसद और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला यह बिल लोकसभा में पास हुआ था। बिल के पक्ष में 454 वोट, जबकि विरोध में दो सांसदों ने वोट किया था।

    2010 व 1979 में बीजेपी ने किया था विरोध

    महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इसमें बीजेपी की नीयत साफ नहीं है, अगर नीयत महिला सशक्तिकरण की थी तो इसे तुरंत लागू करना चाहिए था। इससे पहले भी जब 2010 या 1979 में ये बिल आया था तो बीजेपी ने इसका विरोध किया था। आज हम इसे राज्यसभा में आम सहमति से पास कराने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं समाजवादी पार्टी सांसद हसन ने कहा कि यह अपनी पीठ थप-थपाने के लिए लाए हैं। क्या यह अभी लागू नहीं हो सकता था? अगर लोग पहले भी इसे लागू कर रहे थे तो अभी क्यों नहीं हो सकता था? यह सब एक जुमला है क्योंकि समय के साथ सब इसे भूल जाएंगे। इसमें 10-20 साल लगें कुछ नहीं कह सकते।

    Rajysabha Women's Reservation Bill
    Previous Articleमणिपुर में पुलिस स्टेशनों व अदालतों पर धावा बोलने की कोशिश | सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े और स्टंट बम का इस्तेमाल किया
    Next Article जैप-10 के सिपाही ने शादी का झांसा देकर महिला से कई बार दुष्कर्म किया | चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज

    Explore More

    June 26, 20262 Mins Read

    यूपी-राजस्थान और उत्तराखंड में मॉनसून की दस्तक! IMD का अलर्ट: आंधी-तूफान, भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • GTA 6 Preorder शुरू! कीमत सुनकर खुश हुए गेमर्स, जानें भारत में कितने रुपये में मिलेगा गेम June 26, 2026
    • AI की बढ़ती लागत का असर: Apple ने MacBook और iPad किए महंगे, जानिए नई कीमतें June 26, 2026
    • यूपी-राजस्थान और उत्तराखंड में मॉनसून की दस्तक! IMD का अलर्ट: आंधी-तूफान, भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा June 26, 2026
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.