Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»भारत-पाक मुकाबला: कोलंबो में आसमान में बादल छाए हुए हैं | लेकिन सूर्य झलक रहा है | आसमान साफ ​​रहने की उम्मीद
    News

    भारत-पाक मुकाबला: कोलंबो में आसमान में बादल छाए हुए हैं | लेकिन सूर्य झलक रहा है | आसमान साफ ​​रहने की उम्मीद

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 11, 20233 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    आज मैच वहीं से शुरू होगा जहां पर खत्म हुआ था, 24.1 ओवर से टीम इंडिया बैटिंग की शुरुआत करेगी

    मैच की शुरुआत दोपहर 3 बजे ही होगी

    रांची। एशिया कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 का मैच बारिश से बाधित रहा। रविवार को खेल पूरा नहीं हो सका। टीम इंडिया की पारी के 24.1 ओवर के बाद बारिश ने खलल डाल दिया। इसके बाद एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। एसीसी ने पहले ही इस मैच के लिए रिजर्व डे निर्धारित किया था। ऐसे में सोमवार को इस मैच को पूरा किया जाएगा। अगर यह मैच पाकिस्तान की टीम जीतती है तो उसके चार अंक हो जाएंगे और उसका फाइनल में सीट लगभग पक्का हो जाएगा। वहीं, बारिश से धुलने पर दोनों टीमें एक-एक अंक बांटेंगी और पाकिस्तान के तीन अंक हो जाएंगे। फाइनल के लिए क्वालिफाई करने का उसका दावा मजबूत हो जाएगा। सोमवार को 50-50 ओवर का ही मैच खेला जाएगा। सोमवार को भी बारिश हुई तो डकवर्थ लुईस नियम का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर बारिश हुई व टीम इंडिया बैटिंग नहीं की तो मैच 20-20 ओवर का खेला जा सकता है। ऐसे में पाकिस्तान को जीत के लिए 181 रनों का टार्गेट मिलेगा। ऐसे कोलंबो में आसमान में बादल छाए हुए हैं, लेकिन सूर्य झलक रहा है। एशिया कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच अनुकूल मौसम की उम्मीद है। पूरे दिन आसमान साफ ​​रहने की उम्मीद है।

    मैच नहीं हुआ तो भारत को होगी मुश्किल

    वहीं, भारतीय टीम अगर यह मैच जीतती है तो उसे दो अंक मिलेंगे। फाइनल में पहुंचने का उसका दावा मजबूत हो जाएगा। टीम इंडिया को 12 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ और 14 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। बारिश से धुलने पर टीम इंडिया को एक अंक मिलेगा और ऐसे में उसकी राह कठिन हो जाएगी। इस स्थिति में उसे अपने अगले दोनों मैच जीतने ही होंगे, क्योंकि श्रीलंका एक मैच जीत चुका है। हारने पर टीम इंडिया के लिए सुपर फोर के उसके अगले दोनों मैच करो या मरो वाले होंगे। 

    पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान टॉप पर

    सुपर-4 के पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान एक मैच में दो अंक और +1.051 नेट रन रेट के साथ टॉप पर है। श्रीलंका एक मैच में दो अंक और +0.420 नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत तीसरे और बांग्लादेश अपने दोनों मैच हारकर चौथे स्थान पर है। मैच वहीं से शुरू होगा जहां पर कल खत्म हुआ था। भारत ने रविवार को 24.1 ओवर में दो विकेट पर 147 रन बनाए थे। विराट कोहली और केएल राहुल नाबाद हैं। यही दोनों आज भारतीय पारी का आगाज करेंगे। रोहित ने 56 और शुभमन ने 58 रन बनाए थे। शाहीन और शादाब को एक-एक विकेट मिला है।

    Asia Cup Cricket
    Previous Articleराजद सुप्रीमो लालू यादव ने अपनी पत्नी राबड़ी देवी के साथ बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना की
    Next Article 2024 लोकसभा की तैयारी: कर्नाटक की जनता दल ने भाजपा के साथ गठबंधन कर लिया

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    March 3, 20263 Mins Read

    युद्ध के साये में फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026: क्या ईरान खेलेगा अमेरिका में अपने सभी मैच

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.