Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»2024 लोकसभा की तैयारी: कर्नाटक की जनता दल ने भाजपा के साथ गठबंधन कर लिया
    News

    2024 लोकसभा की तैयारी: कर्नाटक की जनता दल ने भाजपा के साथ गठबंधन कर लिया

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 11, 2023Updated:September 11, 20232 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    जनता दल ने इससे पहले भाजपा और कांग्रेस दोनों के साथ गठबंधन कर चुकी है

    रांची। कर्नाटक की जनता दल ने भाजपा के साथ गठबंधन कर लिया है। जेडीएस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जेडीएस भाजपा के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। बता दें कि हाल ही में देवगौड़ा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा चल रही है।कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बसवराज बोम्मई ने कहा था कि गठबंधन की बातचीत भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं और देवगौड़ा के बीच चल रही है और इसी आधार पर आगे का फैसला लिया जाएगा। कर्नाटक में JD(S) किंगमेकर की भूमिका में रही है और इससे पहले भाजपा और कांग्रेस दोनों के साथ गठबंधन कर चुकी है। 2004 के चुनावों में JD(S) को 58 सीटें मिलीं और उसने 65 सीटें जीतने वाली कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई। हालांकि, 2 साल बाद ही एचडी कुमारस्वामी भाजपा के साथ आ गए। 2018 में कांग्रेस और JD(S) ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा और कुमारस्वामी मुख्यमंत्री बने। 2019 लोकसभा चुनाव भी दोनों ने साथ लड़ा था।

    लक्ष्य कांग्रेस को हराना है: कुमारस्वामी

    वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कर्नाटक में बीजेपी-जेडीएस गठबंधन की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य कांग्रेस को हराना है। 2024 में यह गठबंधन किसी भी राज्य का सबसे मजबूत गठबंधन होगा। कुमारस्वामी ने कहा कि शुरुआती स्तर की बातचीत शुरू हो गई है और वह सीट बंटवारे से जुड़े मुद्दों को सुलझा लेंगे

    1999 में देवगौड़ ने पार्टी बनाई थी

    1999 में देवगौड़ा ने JD(S) की स्थापना की थी। पार्टी की कर्नाटक के वोक्कालिगा समुदाय में बड़ी पैठ मानी जाती है और दक्षिण कर्नाटक को पार्टी का गढ़ माना जाता है। ओल्ड मैसूर के इलाके में पार्टी अच्छा प्रदर्शन करती आई है।JDS ऐसी पार्टी है, जिसके नेता एचडी कुमारस्वामी 2 बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बन चुके हैं, लेकिन पार्टी ने आज तक किसी भी चुनाव में राज्य की सभी विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतारे।

    karnatak
    Previous Articleभारत-पाक मुकाबला: कोलंबो में आसमान में बादल छाए हुए हैं | लेकिन सूर्य झलक रहा है | आसमान साफ ​​रहने की उम्मीद
    Next Article भारत-पाक मुकाबला: कोलंबो में सुबह 8.30 बजे से बारिश नहीं हुई | लेकिन 4.30 | 5.30 व 8.30 बजे बारिश की संभावना

    Explore More

    April 17, 20262 Mins Read

    लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला

    March 25, 20265 Mins Read

    भारत की विदेश नीति संकट में: इरान-इजराइल युद्ध, तेल-गैस संकट और मोदी सरकार की रणनीति का विश्लेषण

    March 15, 20262 Mins Read

    5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी: अप्रैल में वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.