Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»अवैध खनन मामले को लेकर सीएम हेमंत सोरेन-अभिषेक प्रसाद पिंटू सहित 20 लोगों के खिलाफ ऑनलाइन एफआईआर दर्ज
    News

    अवैध खनन मामले को लेकर सीएम हेमंत सोरेन-अभिषेक प्रसाद पिंटू सहित 20 लोगों के खिलाफ ऑनलाइन एफआईआर दर्ज

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 5, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। अवैध खनन मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा कई अन्य लोगों के खिलाफ ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करने का आवेदन दिया गया है। आवेदन पुलिस मुख्यालय के ऑनलाइन एफआईआर सिस्टम और साहिबगंज के मुफस्सिल थाने में दिया गया। झारखंड के साहिबगंज में अवैध खनन और उनके परिवहन को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनके राजनीतिक सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू, विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, डीसी रामनिवास यादव, तत्कालीन एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा समेत 20 पर एफआईआर दर्ज करने का आवेदन दिया गया है। हाईकोर्ट ने तीर्थनाथ आकाश व अनुरंजन अशोक के द्वारा दायर रिट पीटिशन 1951/2021 में आदेश दिया था कि दोनों इस मामले में साहिबगंज के ज्यूरिडिक्शन थाने में शिकायत दर्ज कराएं। दोनों को आदेश दिया गया था कि वह इस संबंध में संबंधित साक्ष्य भी पुलिस को सौंपे। जिसके बाद दोनों याचिकाकर्ताओं ने आवेदन दे दिया, आवेदन मिलने की पुष्टि साहिबगंज पुलिस ने भी की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अभिषेक प्रसाद पिंटू और पंकज मिश्रा के कहने पर सरकारी पदाधिकारियों ने अवैध खनन व उसका परिवहन कराया, जिसमें नामजद कारोबारियों व अपराधियों की भूमिका रही है। आरोप यह है कि अवैध खनन से सभी लाभान्वित हुए, रोड के साथ-साथ रेलवे और फेरी सर्विस के जरिए भी अवैध परिवहन बगैर चालान किए जाने की शिकायत की गई है। साक्ष्य के तौर पर भी 200 से अधिक पन्ने का दस्तावेज साहिबगंज पुलिस को सौंपा गया है।

    इनके खिलाफ शिकायक की गई है
    सीएम हेमंत सोरेन, अभिषेक प्रसाद पिंटू, पंकज मिश्रा, डीएफओ साहिबगंज मनीष तिवारी, डीएमओ विभूति कुमार, तत्कालीन एसडीपीओ प्रमोद मिश्रा, राजेंद्र दुबे, डीसी रामनिवास यादव, तत्कालीन एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा, हिस्ट्रीशीटर दाहू यादव, कारोबारी विष्णु यादव, पवितर कुमार यादव, आलोक रंजन, पतरू सिंह, टिंकल भगत, बच्चू यादव, संजय कुमार यादव, भगवान भगत, भावेश भगत, विक्रम प्रसाद सिंह उर्फ सोनू सिंह।

    jharkhand
    Previous Articleडुमरी चुनाव दंगल: उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू | 9 बजे तक मतदान प्रतिशत 11.40 % | बेबी देवी ने अपना वोट डाला
    Next Article डुमरी विधानसभा उपचुनाव: बारिश में भी वोटरों में गजब का उत्साह | दिन के 1 बजे तक 43.55 % तक शांतिपूर्ण मतदान

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.