Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»डुमरी चुनाव दंगल: उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू | 9 बजे तक मतदान प्रतिशत 11.40 % | बेबी देवी ने अपना वोट डाला
    News

    डुमरी चुनाव दंगल: उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू | 9 बजे तक मतदान प्रतिशत 11.40 % | बेबी देवी ने अपना वोट डाला

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 5, 2023Updated:September 5, 20233 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    8 सितंबर को होगी वोटों की गिनती

    रांची। डुमरी विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मतदाताओं में काफी उत्साह दिख रहा है। सुबह से ही वोटर लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे। सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत 11.40 % रहा। जेएमएम प्रत्याशी और मंत्री बेबी देवी ने चंद्रपुरा के अलारगो में मतदान किया। चंद्रपुरा प्रखंड स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय अलारगो में तीन मतदान केंद्र 345, 346 और 347 में मतदान शुरू हो चुका है। यह गांव शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का पैतृक गांव है। बूथ संख्या 347 में स्वर्गीय जगरनाथ महतो की पत्नी देवी देवी अपने पुत्र अखिलेश महतो और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मताधिकार का प्रयोग करने पहुंची।गौरतलब है कि चपरी गेस्ट हाउस में बने इलेक्शन कंट्रोल रूम से वेब-कास्टिंग के माध्यम से सभी मतदान केंद्रों पर निगरानी की जा रही है। सभी केन्द्रों पर मॉक पोल की प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया गया। डुमरी विधानसभा क्षेत्र के तीन प्रखंडों में से एक चंद्रपुरा प्रखंड है।

    2,98,629 मतदाता अपने-अपने वोटों का इस्तेमाल करेंगें

    झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी सीट पर विधानसभा के उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। मतदाता बूथ पर पहुंच रहे। कुल 373 बूथों पर 2,98,629 मतदाता अपने-अपने वोटों का इस्तेमाल करेंगें। इस सीट पर I.N.D.I.A गठबंधन की कैंडिडेट बेबी देवी का NDA की उम्मीदवार यशोदा देवी से सीधा मुकाबला है। यहां कुल 45 मतदान केंद्र हैं, सभी मतदान केंद्रों की वेब-कास्टिंग की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है, चंद्रपुरा प्रखंड में तीन मतदान केंद्र को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षाबल तैनात हैं।

    6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

    देश में आज सात सीटों पर उपचुनाव हो रहा है, इसके लिए वोटिंग शुरू हो गई है. इस उपचुनाव को I.N.D.I.A गठबंधन और NDA के बीच पहली सीधी टक्कर के तौर पर देखा जा रहा है। क्योंकि INDIA गठबंधन बनने के बाद यह किसी भी राज्य में पहला चुनाव है। पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी सीट, त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सनगर सीट, केरल में पुथुपल्ली सीट, यूपी की घोसी सीट, उत्तराखंड की बागेश्वर सीट और झारखंड की डुमरी सीट पर वोटिंग हो रही है।

    मऊ जिले की घोसी सीट इस बार बीजेपी और समाजवादी पार्टी दोनों के लिए प्रतिष्ठा का चुनाव बन गया है. यह चुनाव बीजेपी के दारा सिंह चौहान और सपा के सुधाकर सिंह के बीच है, लेकिन यह एनडीए बनाम इंडिया का एक अघोषित लिटमस टेस्ट भी हो गया है.

    केरल की पुथुपल्ली में भी आज मतदान हो रहा है. यहां मुकाबला कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ के चांडी ओमन, सीपीआईएम के नेतृत्व वाले एलडीएफ के जैक सी थॉमस और बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के लिगिनलाल के बीच है. वोटिंग के लिए मतदाता पहुंच रहे हैं.

    Election Jharkhand
    Previous Articleरिसालदार बाबा दरगाह कमेटी में टीम खिदमत का कब्जा
    Next Article अवैध खनन मामले को लेकर सीएम हेमंत सोरेन-अभिषेक प्रसाद पिंटू सहित 20 लोगों के खिलाफ ऑनलाइन एफआईआर दर्ज

    Explore More

    June 8, 20262 Mins Read

    30 साल बाद अभिनेत्री सुकन्या को मिली बड़ी कानूनी जीत, मानहानि मामले में सन टीवी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना

    June 8, 20262 Mins Read

    क्या शादी से पहले संबंध बनाना चरित्र पर दाग है? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा जवाब

    May 23, 20262 Mins Read

    देशभर में भीषण लू का प्रकोप, 48°C के करीब पहुंचा पारा; IMD का 28 मई तक अलर्ट

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, दर्जनों की मौत, सुनामी का खतरा June 8, 2026
    • अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले बदली टीम इंडिया, 7 खिलाड़ी बाहर, 7 नए चेहरे शामिल June 8, 2026
    • 30 साल बाद अभिनेत्री सुकन्या को मिली बड़ी कानूनी जीत, मानहानि मामले में सन टीवी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना June 8, 2026
    • क्या शादी से पहले संबंध बनाना चरित्र पर दाग है? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा जवाब June 8, 2026
    • देशभर में भीषण लू का प्रकोप, 48°C के करीब पहुंचा पारा; IMD का 28 मई तक अलर्ट May 23, 2026
    • PM मोदी ने 51,000 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, रोजगार मेले का 19वां संस्करण आयोजित May 23, 2026
    • ट्विशा शर्मा डाउरी डेथ केस में नया मोड़: पति समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस सस्पेंड, CBI जांच की मांग तेज May 23, 2026
    • Cockroach Janta Party का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, फाउंडर ने जताई सुरक्षा चिंता May 23, 2026
    • पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 9 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, विपक्ष ने सरकार को घेरा May 23, 2026
    • रांची के युवा कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत, जहर सेवन की आशंका; कई पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस May 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.