Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»आज रिसालदार बाबा दरगाह कमेटी का चुनाव | सुरक्षा रहेंगे चाक-चौबंद | सुबह 7 बजे से जवानों की तैनाती कर दी जाएगी
    News

    आज रिसालदार बाबा दरगाह कमेटी का चुनाव | सुरक्षा रहेंगे चाक-चौबंद | सुबह 7 बजे से जवानों की तैनाती कर दी जाएगी

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 3, 2023Updated:September 3, 20233 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    मतदान सुबह 8 बजे से दिन के 3 बजे तक होगा, काउंटिंग 4.30 बजे से

    मजिस्ट्रेट के रूप में अंचल निरीक्षक, अरगोड़ा अनिल गुप्ता रहेंगे मौजूद

    रांची। रिसालदार बाबा दरगाह कमेटी डोरंडा का चुनाव 3 सितंबर (रविवार) को होगा। रिसालदार बाबा मुसाफिर खाना में सुबह 8 बजे से दिन के 3 बजे तक मतदान होगा। इसको लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। चुनाव को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है। सुबह 7 बजे से पुलिस के जवानों की तैनाती हो जाएगी। चुनाव में गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से पुलिस पेश आएगी। शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव कराने को लेकर अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर रांची ने दंडाधिकारी के रूप में अनिल गुप्ता, अंचल निरीक्षक, अरगोड़ा रांची की प्रतिनियुक्ति की है। साथ ही हटिया डीएसपी व डोरंडा थाना प्रभारी के साथ समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण मतदान कराने की हिदायत दी गई है। चुनाव खत्म होने के उपरांत मतगणना तक सुरक्षा चाक चौबंद रहेंगे। इसके लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, पुरुष आरक्षी लाठी बल, महिला आरक्षी लाठी बल के अलावा पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति पुलिस उपाधीक्षक, हटिया के नेतृत्व में रहेगी।

    वोट देने के लिए वोटर आईडी कार्ड लाना जरूरी

    रिसालदार बाबा दरगाह कमेटी डोरंडा के चुनान में वोट देने के लिए वोटर आईडी कार्ड लाना जरूरी होगा। वोटर आईडी कार्ड के बिना किसी को भी वोट देने नहीं दिया जाएगा। मतदान क्षेत्र में किसी को भी प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। वोट देने वाले वोट देकर बाहर चले जाएंगे। किसी को भी वोटिंग वाले एरिया में रहने नहीं दिया जाएगा। अध्यक्ष पद के तीनों प्रत्याशी के एजेंट काउंटिंग तक वोटिंग एरिया में ही रह सकेंगे। इसके अलावा किसी को भी अंदर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    सीसीटीवी से रहेगी सब पर नजर

    वोटिंग वाले एरिया में हर जगह सीसीटीवी लगाया गया है। साथ ही जहां वोटिंग होगा, उस हॉल में भी कैमरे लगाए गए हैं। कैमरे की नजर हर लोगों पर रहेगी। यानि अगर कोई गड़बड़ी करता है तो वो कैमरे की नजर से नहीं बच सकता है। प्रत्याशी भी अपना वोट देने के बाद वोटिंग एरिया से बाहर चले जाएंगे। जब काउंटिंग शुरू होगी तो जिस पद के लिए काउंटिंग होगी उसके प्रत्याशी को अंदर बुला लिया जाएगा। प्रत्याशी के सामने ही वोटों की गिनती शुरू की जाएगी। बता दें कि रिसालदार बाबा दरगाह कमेटी डोरंडा के होने वाले चुनाव में कुल 138 वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। चुनाव में टीम कुतुब व टीम खिदमत के अलावा निर्दलिय प्रत्याशी भी चुनाव में खड़े हुए हैं।

    इनके बीच होगा मुकाबला

    रिसालदार बाबा दरगाह कमेटी डोरंडा के अध्यक्ष पद के लिए टीम कुतुब से सुहैल अख्तर (गब्बर), टीम खिदमत के अय्युब गद्दी और मो. अतिकुर रहमान के बीच सीधा मुकाबला होगा। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए दोनों टीमों से 2-2 उम्मीदवार मैदान में होंगे। टीम कुतुब से हाजी मोख्तार व जाकिर हुसैन और टीम खिदमत से बेलाल अहमद व रिजवान हुसैन चुनाव लड़ रहे। महासचिव पद के लिए टीम कुतुब से मो फारुख व टीम खिदमत से जावेद अनवर मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष में टीम कुतुब से कफील गद्दी व टीम खिदमत से जैनुल आबेदिन, संयुक्त सचिव (2 पद) के लिए मो. इमामुद्दीन, मो सरवर, शोएब अंसारी, अली अहमद, जुल्फिकार अली भुट्टो व मो.सादिक के बीच सीधा मुकाबला होगा।

    कार्यकारिणी सदस्य के लिए ये लड़ रहे चुनाव

    आसिफ नईम, शमी अख्तर, शमसुल होदा, मो आसिफ अली, मुस्ताक अली गद्दी, मो रिजवान, नसीमुल हक, मुमताज, मुजीबुल हक, मो अकबर, जावेद अहमद खान, साजिद उमर, महबूब हुसैन, मो सज्जाद बब्लू, शादाब अहमद, नज्जू अंसारी, अनीस गद्दी, सरफराज गद्दी, मो फारूक, एजाज गद्दी, मो आफताब आलम, अब्दुल खालिक, शाहीद आलम, गुलाम ख्वाजा कार्यकारणी सदस्य के लिए चुनाव लड़ रहे।

    Election Doranda Resaldar Baba Dargah
    Previous Articleएशिया कप क्रिकेट: बारिश ने बिगाड़ा भारत व पाकिस्तान का मैच
    Next Article रिसालदार बाबा दरगाह कमेटी का चुनाव आज: शांति भंग करने वालों से सख्ती से पेश आएगी पुलिस

    Explore More

    September 10, 20263 Mins Read

    BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद

    September 10, 20262 Mins Read

    अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर

    September 10, 20264 Mins Read

    IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • दिल्ली पर दुनिया की नजर, BRICS Summit में आज होंगे कई बड़े फैसले September 12, 2026
    • पलाश दीदी कैफे से महिलाओं को रोजगार, रांची में खुला नया केंद्र September 11, 2026
    • हाईकोर्ट का डबल एक्शन: JET 6 महीने में, JPSC नियुक्ति 2 महीने में September 11, 2026
    • BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद September 10, 2026
    • अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर September 10, 2026
    • IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर September 10, 2026
    • Aadhaar Face Authentication। अब बैंकिंग ऐप में ही होगा फेस वेरिफिकेशन।UIDAI ने लॉन्च किया नया SDK September 10, 2026
    • Asian Games: एशियाड में भारत का शानदार रिकॉर्ड, इन खेलों में सबसे ज्यादा मेडल; दो बार कर चुका है मेजबानी September 10, 2026
    • दिल्ली की अवैध इमारतों पर हरीश साल्वे की दो टूक, बोले- सिर्फ बुलडोजर चलाना समाधान नहीं, लोगों को कहां भेजेंगे? September 10, 2026
    • Karan Adani को SEBI से बड़ी राहत, इंटर-कॉरपोरेट डिपॉजिट मामले में ₹13.65 लाख देकर हुआ सेटलमेंट September 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.