Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»स्कूल नहीं आने पर शिक्षकों ने छात्राओं को पीटा, एक छात्रा ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत नाजुक
    News

    स्कूल नहीं आने पर शिक्षकों ने छात्राओं को पीटा, एक छात्रा ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत नाजुक

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 24, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। रातू थाना क्षेत्र के कृषक उच्च विद्यालय स्कूल की 3 छात्राओं को स्कूल में शिक्षकों ने मारपीट और प्रताड़ित किया। जिसमें एक छात्रा ने जहर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। रोप है कि स्कूल नहीं आने पर तीन छात्राओं की इतनी पिटाई कर दी गई कि उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भरती करना पड़ा। एक छात्रा को इस पिटाई से इतना अपमान महसूस हुआ कि उसने कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश की। कृषक उच्च विद्यालय गडरी गुडू में क्लास 10वीं की 2 छात्रा और क्लास छठी की एक छात्रा स्कूल नहीं आई थी। मंगलवार को दिन के 3 बजे विद्यालय के सचिव अशोक महतो, प्रधानाध्यापिका सीमा कुमारी, शिक्षक निरंजन महतो, शिक्षिका श्वेता तिर्की ने स्कूल नहीं आने पर दंड देने के बहाने तीनों की जमकर पिटाई कर दी। इस पिटाई से अपमानित महसूस करने पर आज 10वीं की एक छात्रा ने कीटनाशक खा लिया। पीड़ित छात्राओं ने बताया कि चारों शिक्षकों ने पूरे स्कूल में दौड़ा-दौड़ाकर उन्हें मारा, जिससे अपमानित होकर एक छात्रा ने बुधवार की सुबह जहर पी ली। छात्रा का इलाज कटहल मोड़ स्थित रिंची हॉस्पिटल में चल रहा है, जंहा उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

    विद्यालय के सचिव ने कहा-मामला प्रेम प्रसंग का है

    इधर विद्यालय के सचिव ने छात्राओं पर आरोप लगाया कि स्कूल पीरियड में तीनों छात्राएं छह लड़कों के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर चली गई थीं। जहां पर एक लड़के का बर्थडे भी मनाया गया था। जिस लड़की ने जहर खाने की बात सामने आई है वो मामला प्रेम प्रसंग का है। अगर स्कूल में मंगलवार को मारपीट की गई होती तो बुधवार को जहर खाने का क्या मतलब है। मां ने उसे घर पर डांटा तो लड़की ने जहर खा ली। स्कूल में मारपीट की किसी प्रकार की घटना नहीं जाती है।

    city sp school ssp ranchi
    Previous Articleझारखंड में शराब घोटाला: ईडी ने मंत्री रामेश्वर उरांव के आवास से 30 लाख रुपए नगद बरामद किए | विनय सिंह के आवास से करोड़ों के जेवरात मिले
    Next Article आज ईडी के सामने पेश होंगे सीएम हेमंत सोरेन

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    February 26, 20261 Min Read

    न्यायपालिका पर बहस के बीच बड़ा खुलासा: 10 साल में 8,600+ शिकायतें

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    • सिविल सर्विस में सफलता के बाद रांची लौटे इस्तियाक रहमान | एयरपोर्ट पर लोगों ने फूलों से किया स्वागत March 10, 2026
    • LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर March 10, 2026
    • रांची फायरिंग केस: टीटॉस रेस्टोरेंट मामले में DGP तदाशा मिश्र का एक्शन | अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम March 10, 2026
    • झारखंड विधानसभा बजट सत्र: 19 के बजाय अब 18 मार्च को ही होगा समापन, जानें क्यों बदला गया समय March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.