Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»बिग ब्रेकिंग: शराब घोटाला मामले को लेकर झारखंड सरकार के मंत्री रामेश्वर उरांव के घर में रेड
    News

    बिग ब्रेकिंग: शराब घोटाला मामले को लेकर झारखंड सरकार के मंत्री रामेश्वर उरांव के घर में रेड

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 23, 2023Updated:August 23, 20233 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    छत्तीसगढ़ के बाद झारखंड में भी शराब घोटाले पर छापेमारी चल रही

    शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी के रांची स्थित आवास पर छापेमारी

    सुजाता सिनेमा हॉल के करीब तनिष्क ज्वेलरी शॉप पर भी ईडी की टीम पहुंचकर छापेमारी की

    रांची। झारखंड सरकार के वित्त मंत्री व कांग्रेस नेता रामेश्वर उरांव के घर पर ईडी की टीम पहुंची है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 7 बजे ईडी की टीम मंत्री के आवास पहुंची। शराब घोटाले कांड को लेकर यह छापेमारी की जा रही है। रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव व बड़े शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी के बीच अच्छे संबंध है। ईडी इसको लेकर कई अहम जानकारी जुटा रही है। 2 गाड़ी पर ईडी की टीम यहां पहुंची थी। सुरक्षा के भी चाक-चौबंद है। योगेंद्र तिवारी से रोहित उरांव का क्या कनेक्शन है, इसको खंगाला जा रहा है। रामेश्वर उरांव के आवास पर किसी को भी अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार 32 ठिकानों पर झारखंड में छापेमारी हुई है। सुबह से ही झारखंड में एक साथ कई जिलों में ईडी की छापेमारी चल रही है। शराब कांड के अलावा जमीन घोटाले को लेकर भी छापेमारी की जा रही है। देवघर जमीन व शराब घोटाले को लेकर ईडी की टीम झारखंड के कई जिलों में एक साथ छापेमारी कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देवघर जमीन घोटाले व शराब कांड को लेकर ईडी ने झारखंड के बड़े शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी के रांची स्थित आवास पर छापेमारी कर रही है। ईडी के कई अधिकारी हरमू स्थित उनके घर पर पहुंची है। कई दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। सुजाता सिनेमा हॉल के करीब तनिष्क ज्वेलरी शॉप पर भी ईडी की टीम पहुंचकर छापेमारी की जानकारी के अनुसार झारखंड के कुछ वीवीआईपी के घर में भी ईडी की टीम पहुंची है। दुमका, मिहिजाम, जामताड़ा, में भी ईडी की छापेमारी हुई है। देवघर के जमीन कारोबारी अभिषेक झा के घर में भी छापेमारी की जा रही है। योगेंद्र व अभिषेक झा के घर में जो छापेमारी चल रही है, वहां सीआरपीएफ की टीम मौजूद है। जानकारी मिल रही है कि कांग्रेस नेता मुन्नम संजय के घर पर भी ईडी की रेड पड़ी है। 32 जगह पर रेड की जा रही है। 100 से ज्यादा अधिकारी छापेमारी में लगे हैं।

    21 मार्च को आयकर की टीम ने छापेमारी की थी

    शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी ने 15 करोड़ से अधिक की अघोषित संपत्ति अर्जित की है । इसका खुलासा दो दिनों तक चले आयकर छापेमारी के बाद हुआ था। 21 मार्च को आयकर विभाग ने छापेमारी की थी। जामताड़ा के शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी की कंपनी पर अघोषित आमदनी का आरोप प्रमाणित हुआ है। आयकर विभाग ने समन जारी कर योगेंद्र तिवारी को 27 मार्च को पूछताछ के लिए हाजिर होने का आदेश दिया था। आयकर विभाग ने 21 मार्च की दोपहर में शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी के ठिकानों पर सर्वे शुरू किया था। आयकर विभाग की टीम ने कारोबारी भवानी फेरस प्राइवेट लिमिटेड को भी जांच के दायरे में लिया था । सर्वे के दौरान मिले दस्तावेज के आधार पर शराब कारोबारी की कंपनी के निदेशक संतोष मंडल ने 15 करोड़ रुपे से अधिक की संपत्ति अर्जित करने की बात स्वीकार की  थी।

    alamgir alam bjp Congress dgp jharkhand ED hemant soren jmm Rahul gandhi rajesh thakur
    Previous Articleदेवघर जमीन घोटाला को लेकर कई जिलों में ईडी की छापेमारी | रांची में योगेंद्र तिवारी के घर में भी रेड
    Next Article Chandrayaan-3 Mission: सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी | चंद्रयान की लाइव लैंडिंग देखेंगे स्टूडेंट्स

    Explore More

    March 27, 20262 Mins Read

    “श्रीराम हैं हमारे आदर्श” — रामनवमी पर CM हेमंत सोरेन का दिल छू लेने वाला बयान

    March 20, 20262 Mins Read

    CM हेमंत सोरेन पर बयान पड़ा भारी | पूर्व मंत्री योगेंद्र साव 3 साल के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित

    March 15, 20262 Mins Read

    5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी: अप्रैल में वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.