Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»27 अक्टूबर से एशियन विमेंस हॉकी: पहली बार रांची में लगेगा अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ियों का जमावड़ा
    News

    27 अक्टूबर से एशियन विमेंस हॉकी: पहली बार रांची में लगेगा अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ियों का जमावड़ा

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 22, 20232 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    टूर्नामेंट पहली बार भारत में हो रहा, 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक रांची में आयोजित होगा

    रांची। झारखंड को 7वीं एशियन विमेंस हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है। यह प्रतिष्ठित इंटरनेशनल टूर्नामेंट पहली बार भारत में हो रहा है। यह टूर्नामेंट 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक रांची में आयोजित होगा और झारखंड सरकार इसकी प्रायोजक होगी। इसे लेकर हॉकी इंडिया और झारखंड सरकार के बीच मंगलवार को एमओयू हुआ। झारखंड सरकार ने आयोजन के लिए हॉकी इंडिया को 10 करोड़ का चेक भी सौंपा। इस मौके पर राज्य के खेल मंत्री हफीजुल हसन, खेल सचिव मनोज कुमार और हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की एवं महासचिव भोलानाथ सिंह मौजूद रहे। एमओयू के बाद टूर्नामेंट के लोगो का विमोचन किया गया। हॉकी इंडिया की ओर से आधिकारिक तौर पर बताया गया कि चैंपियनशिप में मौजूदा चैंपियन जापान, उपविजेता साउथ कोरिया, चीन, मलेशिया, थाईलैंड और मेजबान भारत की टीमें हिस्सा लेंगी। इनके बीच कुल 21 मैच खेले जाएंगे। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने हॉकी के विकास में झारखंड सरकार की ओर से मिल रहे सहयोग के प्रति आभार जताया। एशियन हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष डातो फुमियो ओगुरा ने कहा कि हम रांची में विश्वस्तरीय हॉकी टूर्नामेंट के शानदार आयोजन की उम्मीद कर रहे हैं।

    झारखंड का हॉकी का इतिहास समृद्ध रहा है

    रांची ने इससे पहले 2012 से 2015 तक कई हॉकी इंडिया लीग मैचों की मेजबानी की है और यह सिटी बेस्ड फ्रेंचाइजी रांची रेज का घर था। हाल के वर्षों में, स्टेडियम में कई शीर्ष घरेलू स्तर के आयोजन हुए हैं और सबसे बड़ी बात यह है कि इस शहर में इस खेल के लिए एक बड़ा फैन बेस है। झारखंड का हॉकी का इतिहास समृद्ध रहा है। इसने सात ओलंपिक खिलाड़ी पैदा किए हैं, जिन्होंने गर्व से भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इनमें स्वर्गीय जयपाल सिंह मुंडा, सिलवानुस डुंगडुंग, मनोहर टोपनो, अजीत लाकड़ा, निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और स्वर्गीय माइकल किंडो और स्वर्गीय मारंग गोमके शामिल हैं।




    asian womens hockey 2023 bholanath singh dilip tirkey fih hi hockey india ranchi
    Previous Articleयूपी के रेडलाइट एरिया में बेची जा रही रांची की लड़की को सुखदेवनगर थाना की पुलिस ने कराया मुक्त | आरोपी ज्वाला गिरफ्तार
    Next Article देवघर जमीन घोटाला को लेकर कई जिलों में ईडी की छापेमारी | रांची में योगेंद्र तिवारी के घर में भी रेड

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.