Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»झारखंड आदिवासी महोत्सव : हम एकजुट रहेंगे तो कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा : हेमंत सोरेन
    News

    झारखंड आदिवासी महोत्सव : हम एकजुट रहेंगे तो कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा : हेमंत सोरेन

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 9, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    दो दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव का आगाज

    रांची। दो दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव का आगाज बुधवार को हो गया। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर राज्य सरकार द्वारा आयोजित इस महोत्सव का उद्घाटन गुरुजी शिबू सोरेन व सीएम हेमंत सोरेन ने किया। बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान में आयोजित इस कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत सखुआ का पौधा और अंगवस्त्र देकर किया गया। महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा आदिवासी संस्कृति पर आधारित जहां डाक टिकट जारी किया गया। वहीं, 35 जनजाति पर लिखी गई किताबों का विमोचन भी किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि राज्य समन्वय समिति के अध्यक्ष गुरुजी शिबू सोरेन ने संबोधित करते हुए कहा कि देश-दुनिया में आदिवासियों की अपनी अलग पहचान है। उन्होंने आदिवासी समाज को पढ़ाई पर जोर देने का आह्वान करते हुए कहा कि हम पढ़ाई करेंगे तो आगे बढ़ेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आदिवासियों को एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम एकजुट रहेंगे तो कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। देश के लगभग 13 करोड़ आदिवासी को एक होकर सोचना होगा। हमारा लक्ष्य भी एक होना चाहिए। मणिपुर में हजारों घर जलकर तबाह हो गए, आदिवासी समुदाय के लोगों पर पेशाब किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि जुल्म के खिलाफ संघर्ष की हिम्मत आदिवासी समाज के लोगों ने दिखाई है। आज भी देश में सबसे पिछड़ा गरीब शोषित वंचित आदिवासी समाज है। सीएम ने कहा कि पिछले वर्ष भी धूमधाम से आदिवासी महोत्सव को मनाया गया था, इस महोत्सव के अपने अलग मायने हैं। कई राज्य से आये हुए आदिवासी कलाकार अपनी-अपनी प्रस्तुति देंगे।

    alamgir alam bjp Congress hemant soren jmm Rahul gandhi rajesh thakur
    Previous Articleराहुल गांधी ने संसद से जाते वक्त दिया ‘फ्लाइंग किस’
    Next Article पूर्व पार्षद ओम प्रकाश मंडल पर गोली चलाने वाले पुलिस की गिरफ्त में। चरस व 2 पिस्टल बरामद

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.