Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या हुई है | आप कभी देश भक्त नहीं हो सकते | आप देश द्रोही हैं: राहुल गांधी
    News

    मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या हुई है | आप कभी देश भक्त नहीं हो सकते | आप देश द्रोही हैं: राहुल गांधी

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 9, 2023Updated:August 9, 20232 Mins Read
    national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
    Buy Ad Space

    पीएम सिर्फ दो लोगों की सुनते हैं, अमित शाह-अडानी का

    बीजेपी के मित्रों, डरो मत, इस बार मेरा भाषण अडानी पर नहीं है

    रांची। लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा, आपने मणिपुर में भारत की आवाज की हत्या की, मणिपुर में लोगों को मारकर आपने भारत माता की हत्या की है, आप देशद्रोही हो। आप कभी देशभक्त नहीं हो सकते। आज मणिपुर में कुछ नहीं बचा है। मणिपुर 2 हिस्सों में बंट गया है। भारत हमारे दिल की आवाज है, जनता की आवाज है। मोदी सरकार ने मणिपुर में उस आवाज की हत्या की है। प्रधानमंत्री को फुर्सत नहीं है मणिपुर जाने का। पीएम के लिए मणिपुर हिंदुस्तान नहीं है। आजतक पीएम मणिपुर पर नहीं बोले हैं। लोग कहते हैं कि ये देश है, कई अलग-अलग भाषाएं, कोई जमीन, कोई धर्म तो कोई सोना और चांदी कहता है। लेकिन सच्चाई है कि यह देश एक आवाज है। इस देश के लोगों की आवाज है। इस देश के लोगों का दर्द है, दुख है, कठिनाइयां हैं। इस आवाज को सुनने के लिए हमें अपने अहंकार को खत्म करना पड़ेगा। तभी हमें इस हिन्दुस्तान की आवाज सुनाई देगी।

    आज मैं दिमाग से नहीं दिल से बोलूंगा

    राहुल ने कहा कि रावण सिर्फ दो लोगों की सुनता था, एक मेघनाद और दूसरा कुंभकर्ण का। उसी तरह मोदी जी भी सिर्फ दो लोगों की सुनते हैं एक अमित शाह का और दूसरा अडानी का। इससे पहले लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव के बीच राहुल गांधी ने सबसे पहले कहा, स्पीकर सर, आपका धन्यवाद कि आपने मुझे लोकसभा में बहाल किया। फिर राहुल के कहने पर सदन में हंगामा मच गया। राहुल ने कहा कि अडाणी पर बोलने से कुछ लोगों को कष्ट होता है। इसलिए आज मैं उसपर नहीं बोलूंगा। आज मैं दिमाग से नहीं दिल से बोलूंगा। बीजेपी के मित्रों, डरो मत, इस बार मेरा भाषण अडानी पर नहीं है। राहुल गांधी के भाषण के बाद स्मृति ईरानी ने पलटवार करते हुए कहा कि मणिपुर न खंडित है, न था और न होगा, मणिपुर भारत का अभिन्न अंग है। राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर हमला किया।  

    alamgir alam bjp Congress hemant soren jmm Rahul gandhi rajesh thakur
    Previous Articleडुमरी उप चुनाव का महासंग्राम: आदर्श आचार सहिंता लागू
    Next Article झारखंड आदिवासी महोत्सव: रीझ-रंग रैली ने बांधा समां | शिबू सोरेन व सीएम ने शोभा बढ़ाई

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.