Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»जानें 9 और 10 अगस्त को रांची की ट्रैफिक व्यव्स्था कैसे रहेगी
    News

    जानें 9 और 10 अगस्त को रांची की ट्रैफिक व्यव्स्था कैसे रहेगी

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 9, 2023Updated:August 9, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    प्लाजा चौक से न्यूक्लियस मॉल चौक तक वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा

    रांची। विश्व आदिवासी दिवस को लेकर रांची यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। विश्व आदिवासी दिवस का मुख्य कार्यक्रम पुराने जेल चौक के करीब भगवान बिरसा मुंडा संग्रहालय में होना है। बुधवार को राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था में कई फेरबदल किए गए हैं। बुधवार को प्लाजा चौक से न्यूक्लियस मॉल चौक तक वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। इस संबंध में ट्रैफिक एसपी हारिश बिन जमा ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि 9 और 10 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पुराना जेल परिसर स्थित संग्रहालय में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक रूट में आंशिक बदलाव किया गया है।

    कार्यक्रम में भाग लेने वाले ही जा सकेंगे

    प्लाजा चौक से न्यूक्लियस मॉल चौक तक सामान्य वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। चडरी तालाब से जेल चौक तक वाहनों का प्रवेश अवश्कतानुसार बंद रहेगा। कार्यक्रम में भाग लेने वालों को ही उस मार्ग में जाने दिया जाएगा। करमटोली चौक से जेल मोड़ तक सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।

    यहां रहेगी पार्किंग की व्यवस्था

    कार्यक्रम में बस से आने वाले लोग करमटोली चौक तक आ सकेंगे। इसके बाद बस को मोरहाबादी स्थित पार्किंग स्थल में लगाना होगा। कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोग ट्रैकर स्टैंड के सामने बिरसा मुंडा संग्रहालय के अंडर ग्राउंड पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे। ट्रैकर स्टैंड और पुलिस मेंस एसोसिएशन कार्यालय मैदान में भी पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।

    सुरक्षा रहेंगे चाक चौबंद

    कार्यक्रम को लेकर पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। 100 से ज्यादा जवानों की तैनाती बिरसा मुंडा संग्रहालय और उसके आसपास की गई है। इस संबंध में रांची के एसएसपी किशोर कौशल ने जवानों को ब्रीफ कर जरूरी निर्देश दिया है।

    alamgir alam bjp Congress dgp jharkhand haris bin jama hemant soren jmm ssp ranchi Trafic sp ranchi
    Previous Articleभोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला ने ब्रालेस होकर फोटोशूट करवाया | फैंस बोले- ये क्या कर दिया
    Next Article जोहार आज विश्व आदिवासी दिवस: शहर से लेकर गांव तक बन गई पहचान

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.