Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»जोहार आज विश्व आदिवासी दिवस: शहर से लेकर गांव तक बन गई पहचान
    News

    जोहार आज विश्व आदिवासी दिवस: शहर से लेकर गांव तक बन गई पहचान

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 9, 20233 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    9-10 अगस्त को पुराना जेल परिसर यानी बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान में होगा कार्यक्रम

    ऐसा होगा कार्यक्रम

    12.10 बजे: रीझ-रंग रैली- 32 आदिवासी समूहों की ओर से धुमकुड़िया भवन, करमटोली चौक चौक से जेस चौक तक

    1 बजे: मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन व सीएम हेमंत सोरेन का आगमन

    1.5 बजे: 2 पाईका नृत्य समूहों की ओर से मुख्य अतिथि का स्वागत

    1.10 बजे: पारंपरिक लोटा-पानी स्वागत

    1.12 बजे: 50 कलाकारों की ओर से नगड़ा की प्रस्तुति

    1.15 बजे: मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न शिविरों का उद्घाटन

    1.17 बजे: मुख्य अतिथि शिबू सोरेन व सीएम हेमंत सोरेन का मंच पर आगमन

    1.45 बजे: सीएम का संबोधन

    2.10 बजे: मुख्य अतिथि का संबोधन

    2.20 बजे: मोनिका मुंडू का गायन

    रांची। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर आज व कल शहर से लेकर गांव तक की एक अलग पहचान बनेगी। इसे भव्य बनाने को लेकर झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है। शहर के चप्पे-चप्पे पर विश्व आदिवासी दिवस की धूम दिखाई दे रही है। बड़े-बड़े पोस्टर व होर्डिंग्स से रांची शहर पट गया है। झारखंड सरकार रांची में विश्व स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। रांची के पुराना जेल परिसर यानी बिरसा मुंडा संग्रहालय में 9 और 10 अगस्त को इसका आयोजन होगा। इस आयोजन में देश और दुनिया के आदिवासी कला संस्कृति, खान-पान की झलकियां दिखेंगी। यहां पूरा झारखंड जनजातीय वाद्य यंत्रों की धुन पर थिरकेगा। विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम की तैयारियां जोरो शोरो से चल रही है। कार्यक्रम का आयोजन 9 और 10 अगस्त को होना है। जिला प्रशासन इन तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

    कई राज्यों की संस्कृति की झलकियां देखने को मिलेंगी

    दो दिनों तक होने वाले इस कार्यक्रम में बिरसा मुंडा संग्रहालय में आदिवासी कलाकृतियों का नजारा देखने को मिलेगा। जिसमें झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ के अलावा अरुणांचल प्रदेश, आसाम, ओडिशा और राजस्थानी की जनजातीय समुदाय की परंपरा और संस्कृति की झलकियां देखने को मिलेंगी। साथ ही नागपुरी, सरायकेला छऊ, डोमकच, पायका सहित अन्य नृत्य की प्रस्तुति होगी।

    32 जनजातीय वाद्य यंत्रों का आपको संगम दिखेगा

    झारखंड सरकार के इस विश्व स्तरीय आयोजन में 32 जनजातीय वाद्य यंत्रों का आपको संगम दिखेगा साथ ही असुर, बैंगा, बथुरी, बेदिया, बिंझिया, बिरहोर, बिरजिया, चेरो, चिक बराइक, गोंड सहित सभी जनजातीय समुदायों का समागम भी देखने को मिलेगा। झारखंडी खानपान, परिधान, फैशन शो, आदिवासी व्यंजन के स्टॉल के साथ, विविध जनजातीय सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी दिखेगा। झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 के इस भव्य आयोजन में कला संस्कृति के साथ आदिवासी आन बान शान का गौरवशाली इतिहास और आदिवासी भव्यता भी प्रदर्शित की जाएगी।

    72 स्टॉल लगाए गए

    विश्व आदिवासी दिवस के इस कार्यक्रम में कुल 72 स्टॉल लगाए जाएंगे। हर स्टॉल में आपको अलग-अलग आदिवासी झलकियां देखने को मिलेंगी। जिला प्रशासन आवागमन को सुगम बनाए रखने के लिए जिला परिवहन अधिकारी निरीक्षण कर रहे। रांची में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस का आयोजन दो दिनों तक चलेगा। इस आयोजन के जरिए आदिवासी परंपरा उसके खानपान की संस्कृति को विश्व पटल पर दर्शाने की पूरी कोशिश में प्रशासन जुटा है, ताकि हमारी आदिवासी परंपरा को विश्व स्तर पर एक नई पहचान मिल सके।

    alamgir alam babulal marandi bjp Congress dgp jharkhand hemant soren jmm Rahul gandhi shibu soren ssp ranchi world adiwasi day
    Previous Articleजानें 9 और 10 अगस्त को रांची की ट्रैफिक व्यव्स्था कैसे रहेगी
    Next Article सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी | 16 अगस्त से 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा

    Explore More

    September 10, 20263 Mins Read

    BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद

    September 10, 20262 Mins Read

    अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर

    September 10, 20264 Mins Read

    IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद September 10, 2026
    • अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर September 10, 2026
    • IND W vs BAN W: भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में आमने-सामने, शैफाली के दम पर टीम इंडिया की नजर फाइनल पर September 10, 2026
    • Aadhaar Face Authentication। अब बैंकिंग ऐप में ही होगा फेस वेरिफिकेशन।UIDAI ने लॉन्च किया नया SDK September 10, 2026
    • Asian Games: एशियाड में भारत का शानदार रिकॉर्ड, इन खेलों में सबसे ज्यादा मेडल; दो बार कर चुका है मेजबानी September 10, 2026
    • दिल्ली की अवैध इमारतों पर हरीश साल्वे की दो टूक, बोले- सिर्फ बुलडोजर चलाना समाधान नहीं, लोगों को कहां भेजेंगे? September 10, 2026
    • Karan Adani को SEBI से बड़ी राहत, इंटर-कॉरपोरेट डिपॉजिट मामले में ₹13.65 लाख देकर हुआ सेटलमेंट September 10, 2026
    • Canada से 8 साल बाद भारतीय परिवार की वापसी, शरण की अर्जी खारिज होने पर ट्रक ड्राइवर हरीश को छोड़ना पड़ा देश September 10, 2026
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.