Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Education»सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी | 16 अगस्त से 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा
    Education

    सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी | 16 अगस्त से 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 9, 20233 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड प्रारंभिक विद्यालय सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी गई है। पहले इस परीक्षा के लिए 8 अगस्त से आवेदन भरा जाना था, लेकिन अब आवेदन की तारीख में बदलाव कर दिया गया है। जेएसएससी की तरफ से अब ऑनलाइन आवेदन 16 अगस्त से 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। वहीं, परीक्षा शुल्क का भुगतान 17 सितंबर तक किया जाएगा। जबकि फोटो और हस्ताक्षर अपलोड 19 सितंबर तक की मध्य रात्रि तक किया जायेएगा। समर्पित आनलाइन आवेदन में संशोधन 21 सितंबर से 23 सितंबर तक किया जा सकेगा।

    एक महीने तक आवेदन की प्रक्रिया रहेगी

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in जाना होगा। एक महीने तक आवेदन की प्रक्रिया जारी रहेगी। इन पदों पर नियुक्ति झारखंड प्रारंभिक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के माध्यम से होगी। इस भर्ती के तहत कुल 26,001 शिक्षकों की भर्ती को भरा जाएगा।

    12868 पद पारा शिक्षों के लिए आरक्षित

    इन पदों पर नियुक्ति झारखंड प्रारंभिक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के जरिए से होगी। टोटल पदों में से 12,868 पद सहायक अध्यापकों (पारा शिक्षक) के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं 13,133 पद गैर पारा शिक्षकों के लिए हैं। इस भर्ती की परीक्षा एक चरण में आयोजित कराई जाएगी। इस भर्ती परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे, इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

    एससी-एसटी के लिए आवेदन शुल्क 50 रु.

    परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क जनरल, ओबीसी और  ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 100 रुपए है।झारखंड के एससी और एसटी अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क 50 रुपए देना होगा। आवेदन शुल्क ऑनलाइन दिए जाएंगे।

    आयु सीमा कम से कम 21 साल

    आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की कम से कम आयु सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष होने चाहिए. 26,001 सहायक आचार्यों की नियुक्ति के लिए पहले एक अगस्त 2019 से अधिकतम उम्र सीमा तय की गई थी, लेकिन झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने शुक्रवार को इसे एक अगस्त 2016 कर दिया है। सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी गई है, जिसकी जानकारी नोटिस में है।

    पारा शिक्षक के लिए इतने पद

    आरक्षित पद – 12,868
    पहली से 5वीं तक – 5469
    छठी से 8वीं तक- 7399

    गैर पारा शिक्षक के पद इतने पद हैं

    आरक्षित पद – 13,133
    पहली से 5वीं तक- 5531
    छठी से 8वीं – 7602

    ये रहेगी सैलरी

    इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य- 25,500-81,100 रुपए
    स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य – 29,200 से 92,300 रुपए
    पहली से 5वीं के सहायक आचार्य- 39,000 से 44,356 रुपए
    छठी से 8वीं के सहायक आचार्य- 45,092 से 50,270 रुपए

    hemant soren jssc teacher vacancy
    Previous Articleजोहार आज विश्व आदिवासी दिवस: शहर से लेकर गांव तक बन गई पहचान
    Next Article डुमरी उप चुनाव का महासंग्राम: आदर्श आचार सहिंता लागू

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.