Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»ईडी सेना की 5.883 एकड़ जमीन जब्त करेगी ।विष्णु अग्रवाल ने अपने नाम करा ली थी रजिस्ट्री
    News

    ईडी सेना की 5.883 एकड़ जमीन जब्त करेगी ।विष्णु अग्रवाल ने अपने नाम करा ली थी रजिस्ट्री

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 7, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। ईडी रांची के सिरमटोली स्थित सेना की 5.883 एकड़ जमीन जब्त करेगी। इस जमीन की रजिस्ट्री विष्णु अग्रवाल ने अपने नाम करा ली थी। इस जमीन पर पोजिशन नहीं होने के बाद भी अफसरों की मिलीभगत से जमीन का म्यूटेशन करा लिया गया था। रजिस्ट्री और म्यूटेशन दोनों ही विष्णु अग्रवाल के नाम हो जाने के कारण सेना की जमीन का रिकार्ड ही बदल गया, इस जमीन का बाजार मूल्य 20 करोड़ के करीब है। इस जमीन की जब्ती के बाद ईडी इस संबंध में पत्राचार करेगी, सेना को इस जमीन पर दोबारा दावा करना होगा, इसके बाद ईडी इस जमीन को सीधे सेना को सुपुर्द करेगी।

    फर्जी तरीके से विष्णु अग्रवाल के पक्ष में जमीन की रजिस्ट्री और म्यूटेशन कर दी गई

    मेसर्स प्लॉट 908, 851पी, 910पी रांची नगर निगम के वार्ड नंबर छह में है, कुल 5.883 एकड़ रकबा की यह जमीन सेना की है। जांच में यह पाया गया है कि सेना के द्वारा जमीन अधिग्रहण का गजट बिहार गजट संख्या- 31, पटना दिनांक तीन अगस्त 1949 को प्रकाशित हुआ था, सेना ने 20 जुलाई 1949 को तमाम प्रक्रिया के बाद जमीन को अधिग्रहित किया था, तब से यह जमीन सेना के कब्जे में ही थी। झारखंड सरकार के भू राजस्व विभाग के दस्तावेज रजिस्टर 2 में भी यह जमीन सेना की बतायी गई। बावजूद फर्जी तरीके से विष्णु अग्रवाल के पक्ष में जमीन की रजिस्ट्री और म्यूटेशन कर दी गई थी। ईडी ने जांच में पाया है कि सेना और जमीन के पूर्व मालिक के बीच एक लीज का फर्जी पेपर बनाया गया था। लीज खत्म होने का दावा करते हुए जमीन के पूर्व मालिक के वंशज महुआ मित्रा और संजय घोष से गलत तरीके से रजिस्ट्री करायी गई। डीड में 15 करोड़ का भुगतान दिखाया गया लेकिन भुगतान भी महज तीन करोड़ का ही हुआ। इस तरह ईडी ने जमीन की डील में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला भी पाया है। विष्णु अग्रवाल ने कई जमीन की खरीद में गलती कबूली है, लेकिन पूछताछ में स्मार्ट सिटी में जमीन की डील से जुड़े सवालों का जवाब नहीं दिया। ईडी अब स्मार्ट सिटी में जमीन लेने वाले दूसरे खरीदारों को समन कर सकती है। वहीं भानु ने रांची के कई जमीन माफियाओं व नेताओं को जमीन कारोबार में मदद करने की बात स्वीकारी।

    crime ED vishnu agarwal
    Previous Articleपुलिसिया जुल्म के खिलाफ 12 अगस्त को मुस्लिम समाज के लोग दुकान व व्यापार बंद रखेंगे
    Next Article बिग ब्रेकिंग: संसद में हुई राहुल गांधी की वापसी। थोड़े देर बार संसद पहुंचेगे

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • टंकी तोड़ते ही भरभराकर गिरा पूरा ढांचा, रांची में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत September 10, 2026
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.