Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»पुलिसिया जुल्म के खिलाफ 12 अगस्त को मुस्लिम समाज के लोग दुकान व व्यापार बंद रखेंगे
    News

    पुलिसिया जुल्म के खिलाफ 12 अगस्त को मुस्लिम समाज के लोग दुकान व व्यापार बंद रखेंगे

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 7, 20234 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची में 10 जून की घटना पर पुलिस परेशान न करें: अंजुमन

    रांची। राजधानी में बीते वर्ष 10 जून की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर एकपक्षीय पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ 12 अगस्त को मुस्लिम समाज के लोग दुकानें व व्यापार को बंद रखेंगे। य़ह निर्णय मुस्लिम समाज के लोगों ने अंजुमन इस्लामिया रांची, हॉल में आयोजित बैठक में लिया। समाज के लोगों ने कहा कि हेमंत सरकार एवं महागठबंधन से ऐसी कभी उम्मीद समाज के लोगों ने नहीं की थी। झारखंड के मुस्लिम समाज के प्रतिष्ठित सामाजिक संगठनों, पंचायतों, धर्मगुरुओं, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि बीते वर्ष हुई 10 जून की दुर्भाग्यपूर्ण घटना एकपक्षीय पुलिसिया कार्रवाई की इंतेहा पार कर गई। झारखंड के त्योहारों के नाम पर दंगे में जानमाल का नुकसान, मॉब लिंचिंग के पीड़ितों को इन्साफ नहीं मिलना, अल्पसंख्यकों के संवैधानिक अधिकारों का हनन सहित संवैधानिक संस्थाओं का गठन नही होने पर हेमंत सरकार एवं सेक्यूलर गठबंधन सरकार के खिलाफ नाराजगी का जाहिर की गई।

    पुलिसिया कार्रवाई पर रोक लगे

    10 जून की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में पुलिस और हेमंत सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया। अवामी बैठक में हेमंत सरकार से अपील की गयी की 10 जून की एक एकपक्षीय पुलिसिया कार्रवाई पर रोक लगाई जाए, जब तक उचित उच्यस्तरीय जांच न हो जाए। झारखंड में सांप्रदायिकता विरोधी क़ानून को अविलंब बनाया जाए। मॉब लिंचिंग विरोधी क़ानून को अविलंब बनाया जाए, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, अल्पसंख्यकों के संवैधानिक अधिकारों से संबंधित मामलों का निष्पादन एवं गठन किया जाए।

    चुनावी घोषणा पत्र को अविलंब लागू करें

    झारखंड के सत्ताधारी सेक्यूलर महागठबंधन चुनावी घोषणा पत्र को अविलंब लागू करें। अवामी बैठक की अध्यक्षता अंजुमन इस्लामिया रांची के अध्यक्ष मोख्तार अहमद ने की, जबकि संचालन मुस्लिम युवा मंच के अध्यक्ष शाहिद अय्यूबी ने किया।

    ये हुए बैठक में शामिल

    अंजुमन इस्लामिया रांची के महासचिव डॉ तारिक हुसैन, उपाध्यक्ष मो नौशाद, संयुक्त सचिव मो. शाहिद, इमारत-ए-शरिया झारखंड के अमीर-ए-शरीयत हाज़ी मुफ़्ती अनवर क़ासमी, झारखंड शिया समुदाय के हेड मौलाना तहजीबुल हसन, शहर काज़ी मौलाना तौफ़ीक़ कादरी, इमारत-ए-शरिया के कारी जान मोहम्मद, शहर काज़ी मौलाना फरीदी, जामा मस्ज़िद के इमाम मुफ़्ती तल्हा नदवी, छोटी मस्जिद हिंदपीड़ी के हाफ़िज़ कलाम, हज़रत रिसालदार बाबा दरगाह के उपाध्यक्ष मो ज़ाकिर, महासचिव मो फारूक, अधिवक्ता अज़हर खान, अधिवक्ता वैजुर रहमान,अधिवक्ता इम्तेयाज़ अशरफ़, अधिवक्ता मो मिनहाज, अधिवक्ता सुलतान, अधिवक्ता मो इरफ़ान, अधिवक्ता मो तालिब, मरकज़ी पंचायत जमीतुल इदरीसीया रांची के अध्यक्ष इस्लाम इदरीसी, सचिव गुलज़ार हुसैन, सूफी इदरीसीया पंचायत के अध्यक्ष मनुव्वार हुसैन भुट्टो, गुलज़ार इदरीसीया पंचायत के अध्यक्ष मो आफ़ताब आलम, चंपा पंचायत के अध्यक्ष मो मेराज, आखलाकिया इदरीसीया पंचायत के अध्यक्ष मंसूर चिश्ती लोहा, सचिव मो मेराज, जमीतुल गद्दी पंचायत के मो फ़ैयाज़ गद्दी, जमीतुल राईन पंचायत के अध्यक्ष हाज़ी मो फ़िरोज़, जमीतुल इराकिया पंचायत के अध्यक्ष मो हसीब ,मो साज़ली, मिल्लत पंचायत हिंदपीड़ी के अध्यक्ष शादाब खान, पहाड़ी टोला पंचायत मो शमसुल, मनीटोला मोमिन पंचायत के सदर जुल्फिकार अली भुट्टो, सचिव मोहम्मद नसीम अंसारी , पसमांदा महाज़ झारखंड के शकील अंसारी, सोएब अंसारी, अतिकुर रहमान, कांके सेंट्रल अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष मो रहमान, सचिव मो नूर, बड़गाई अंजुमन इस्लामिया के इंतेखाब आलम, महबुल अंसारी, हटिया अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष मो परवेज़ आलम, यूनाइटेड मिल्ली फोरम झारखंड के महासचिव अफ़ज़ल अनीस, सेंट्रल मोहर्रम कमेटी रांची के मोईज़ अख्तर भोलू, अल अंसार मोमिन पंचायत के मो जावेद, रिज़वान, मदीना मस्जिद हिंदपीड़ी के सचिव मो नौशाद, डोरंडा महापंचायत के अध्यक्ष रिज़वान अंसारी, अंजुमन इस्लामिया रांची के अय्यूब राजा खान, मो शाहिद , मो शहज़ाद बब्लू, साज़िद उमर, मो वसीम अंसारी, मो नजीब, मो नकीब, मो नूर आलम, मो लतीफ़, शाहीन, आम जनता हेल्पलाइन के अध्यक्ष एज़ाज़ गद्दी, सामाजिक कार्यकर्ता नदीम खान, मो शाकिर, शहज़ाद इदरीसी, मो बब्बर, तारिक मुजीबी, मो ज़ाहिद, तनवीर अहमद, इम्तेयाज़ सोनू, मो सल्लू खान, इमरान रज़ा अंसारी, युवा एकता मंच के संरक्षक मो इमरान बाबू, अध्यक्ष राशिद जमील, महासचिव अहमद रज़ा गुड्डू, झारखंड पसमांदा महाज़ के संयोजक नौशाद अंसारी,पियादा टोली मोमिन पंचायत के अध्यक्ष मो नदीम अनवर, मो अनवर आदि शामिल हुए।

    alamgir alam bjp Congress dgp jharkhand hemant soren jmm rajesh thakur ssp ranchi
    Previous Articleआज सीएम चुनावी जमीन तैयार करने डुमरी विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम करेंगे
    Next Article ईडी सेना की 5.883 एकड़ जमीन जब्त करेगी ।विष्णु अग्रवाल ने अपने नाम करा ली थी रजिस्ट्री

    Explore More

    March 27, 20262 Mins Read

    “श्रीराम हैं हमारे आदर्श” — रामनवमी पर CM हेमंत सोरेन का दिल छू लेने वाला बयान

    March 20, 20262 Mins Read

    CM हेमंत सोरेन पर बयान पड़ा भारी | पूर्व मंत्री योगेंद्र साव 3 साल के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित

    March 15, 20262 Mins Read

    5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी: अप्रैल में वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • रांची के कांके डैम के पास मुठभेड़, शूटर सत्यम पाठक के पैरों में लगी गोली April 22, 2026
    • लोकसभा में बड़ा झटका: संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 पास नहीं, महिलाओं के आरक्षण पर अटका फैसला April 17, 2026
    • झारखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, Justice Amitabh Kumar Gupta संभालेंगे पद April 16, 2026
    • BIG BREAKING: रांची में करोड़ों का वेतन घोटाला! सरकारी कर्मचारी ने उड़ाए 2.9 करोड़ रुपये April 14, 2026
    • 108 फीट हनुमान प्रतिमा के साथ तैयार हो रहा विशाल धाम, रांची से होगी शुरुआत April 14, 2026
    • Nitish Kumar Resigns: अब बिहार की कमान संभालेंगे सम्राट चौधरी April 14, 2026
    • रांची में निजी स्कूलों पर सख्ती: फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन April 13, 2026
    • रांची में पेपर लीक कांड का बड़ा खुलासा: 164 गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग पकड़ा गया April 12, 2026
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा April 12, 2026
    • अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, फिर बढ़ा युद्ध का खतरा April 12, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.