Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»आज सीएम चुनावी जमीन तैयार करने डुमरी विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम करेंगे
    News

    आज सीएम चुनावी जमीन तैयार करने डुमरी विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम करेंगे

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 7, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोकारो में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे । इसको लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सीएम का यह कार्यक्रम जिले के चंद्रपुरा प्रखंड के तारानारी शनिचर बाजार स्थित मैदान में होना है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्य की मद्य निषेध व उत्पाद विभाग की मंत्री बेबी देवी का कार्यक्रम होना है। यह कार्यक्रम डुमरी उपचुनाव के मद्देनजर बेहद महत्वपूर्ण है। सीएम डुमरी उपचुनाव को लेकर जगह-जगह हुंकार भर रहे हैं, क्योंकि सत्ता पक्ष हर हाल में यह सीट जीतना चाहती है। सीएम के आगमन को लेकर बोकारो डीसी कुलदीप चौधरी, एसपी प्रियदर्शी आलोक द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालन को लेकर विधि व्यवस्था का मुआयना किया गया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर काफी जोरशोर से तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम स्थल पर हेलीपैड के साथ-साथ सभास्थल और वाहनों के पार्किंग स्थल सहित आसपास के जगहों का भी अच्छी तरह से निरक्षण किया गया है।

    विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन व परिसम्पत्ति वितरण करेंगे

    सोमवार 7 अगस्त को चंद्रपुरा प्रखंड में विभिन्न विभागों के योजनाओं की शिलान्यास, उद्घाटन और परिसम्पत्ति वितरण समारोह का आयोजन प्रस्तावित है, जिसको लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। बता दें कि सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद डुमरी में उपचुनाव होना है। जिसकी तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री लगातार इस क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। जगरनाथ महतो की पत्नी को चुनाव से पहले ही मंत्री पद की शपथ दिला दी गई है। चुनावी जमीन तैयार करने को लेकर मुख्यमंत्री लगातार डुमरी विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम रहे है। इस कार्यक्रम में स्वर्गीय जगरनाथ महतो की पत्नी सह मंत्री बेबी देवी भी साथ रहेंगी।

    baby devi bjp bokaro Congress hemant soren jmm
    Previous Articleऐश्वर्या शर्मा ने फ्लॉन्ट कीं टोन्ड लेग्स
    Next Article पुलिसिया जुल्म के खिलाफ 12 अगस्त को मुस्लिम समाज के लोग दुकान व व्यापार बंद रखेंगे

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • वेनेजुएला में दो भीषण भूकंप, USGS ने जताई 10 हजार+ मौतों की आशंका June 25, 2026
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.