Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Health»भाजपा नेता बास्को बेसरा के छोटे पुत्र अनमोल बेसरा की एक्सीडेंट में मौत
    Health

    भाजपा नेता बास्को बेसरा के छोटे पुत्र अनमोल बेसरा की एक्सीडेंट में मौत

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 5, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    एक युवती की भी जान गई

    रांची। जमशेदपुर के चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर कांदरबेड़ा के पास दो ट्रकों को टक्कर मारकर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलट गई, जिसमें भाजपा नेता बास्को बेसरा के छोटे पुत्र अनमोल बेसरा (28) व युवती अनन्या वर्मा (25) की मौत हो गई। जबकि एक युवक युवराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवराज सिंह का इलाज टीएमएच में चल रहा है। वह मानगो डिमना रोड का निवासी है। युवती अनन्या डिमना के वसुंधरा एस्टेट की रहने वाली थी। वहीं, अनमोल मानगो में रहता है। शुक्रवार शाम छह बजे तीनों स्कॉर्पियो से जमशेदपुर की तरफ जा रहे थे, कांदरबेड़ा स्थित रघुनाथ मुर्मू चौक के पास स्कॉर्पियो 907 वैन को टक्कर मारती हुई डिवाइडर से टकराकर दूसरे लेन में खड़े ट्रेलर से जा टकराई। घटना में स्कॉर्पियो सवार अनमोल बेसरा समेत तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और दब गए। सूचना के बाद स्थानीय लोगों व पुलिस ने हाइड्रा और क्रेन की मदद से सभी को बाहर निकाला। चांडिल प्रभारी दिनेश ठाकुर ने तीनों घायलों को तत्काल जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल भेजा, जहां मानगो शंकोसाई के रोड नंबर-3 निवासी अनमोल बेसरा को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि, वसुंधरा एस्टेट की अनन्या वर्मा की टीएमएच में मौत हो गई। डिमना निवासी युवराज सिंह का टीएमएच में इलाज चल रहा है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इधर घटना की सूचना मिलने पर झामुमो नेता और पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, भाजपा नेता रमेश हांसदा एमजीएम अस्पताल पहुंचे। अनन्या को एमजीएम से जब टीएमएच ले जाया गया तो उसकी हल्की सांस चल रही थी। टीएमएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    bjp
    Previous Articleवकील साहब करने चले थे चौथे शादी | कोर्ट परिसर में हो गई धुनाई | बीवियों ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई
    Next Article 92 साल बाद भारत ने विश्व तीरंदाजी में जीता गोल्ड

    Explore More

    September 9, 20264 Mins Read

    बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’

    September 9, 20265 Mins Read

    मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat

    September 9, 20263 Mins Read

    अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘1000% देती हूं, बाकी भगवान पर छोड़ देती हूं’ September 9, 2026
    • मैं अक्षय खन्ना की जगह नहीं आया…’, Drishyam 3 में रिप्लेसमेंट वाली बात पर बोले Jaideep Ahlawat September 9, 2026
    • अगस्त में Maruti Suzuki की बिक्री में WagonR सबसे आगे, 20,180 यूनिट बिकीं September 9, 2026
    • पूर्व दिल्ली मुख्य सचिव राकेश मेहता नोएडा स्थित आवास पर मृत मिले, 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में निभाई थी अहम भूमिका September 9, 2026
    • AI पोस्ट पर CJP के तीन नेताओं पर ₹2 करोड़ की मानहानि का केस, Gaurav Bhatia बोले- अब कोर्ट में होगा सच का फैसला September 9, 2026
    • ओडिशा के जंगल में मिले 5 नन्हे ऑरंगुटान, मचा हड़कंप; 4 हजार किमी दूर कैसे पहुंचे, तस्करी का शक September 9, 2026
    • अमिताभ बच्चन छोड़ेंगे KBC? भावुक पोस्ट से मची हलचल, बोले- ‘कुछ कहानियां इतनी गंभीर…’ September 9, 2026
    • CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, CJI सूर्यकांत ने नोएडा के मजिस्ट्रेट को फटकारा September 9, 2026
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.