Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»वकील साहब करने चले थे चौथे शादी | कोर्ट परिसर में हो गई धुनाई | बीवियों ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई
    News

    वकील साहब करने चले थे चौथे शादी | कोर्ट परिसर में हो गई धुनाई | बीवियों ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई

    News Box BharatBy News Box BharatAugust 5, 20232 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। रांची सिविल कोर्ट परिसर में एक वकील को उसकी पत्नी और अन्य वकीलों ने जमकर दे दनादन कर दिया। वकील की पत्नी का आरोप है कि उसका पति चौथी शादी करने जा रहा था। यह बात पहली बीवी को पता चली तो वह कोर्ट पहुंच गई और वकील पति की धुनाई कर दी। कोर्ट परिसर में काफी देर तक हंगामा होता रहा। वकील और उनकी पत्नी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा रांची सिविल कोर्ट परिसर में चर्चा का विषय बन गया। पति-पत्नी के बीच चल रहे ड्रामे के बीच मौके पर अन्य लोगों की भी भीड़ लग गई, फिर क्या अन्य अधिवक्ताओं ने भी वकील की धुनाई कर दी। वकील की 2 पत्नियों ने आरोप लगाया है कि उनका पति उन्हें झांसे में रखकर चौथी शादी करने की तैयारी कर रहा था, जिसकी भनक उन्हें लग गई।

    जूनियर अधिवक्ता के साथ नाजायज संबंध का लगा आरोप

    नईमुद्दीन की दो पत्नियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पति के अपनी जूनियर अधिवक्ता के साथ नाजायज संबंध हैं। उन्होंने अपने वकील पति पर चौथी शादी की तैयारी करने का आरोप लगाया। वकील की दो पत्नियों ने वकील के खिलाफ महिला थाने में शिकायत भी दर्ज कराई। अधिवक्ता नईमुद्दीन रांची सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। वकील की पहली दो पत्नियों का कहना है कि वो अपने पति से बातचीत करने आई थीं। बातचीत के दौरान अधिवक्ता नइमुद्दीन अंसारी ने उनसे अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया।

    पत्नी से करने लगा मारपीट

    आरोप है कि वकील नईमुद्दीन ने अपनी बीवी शहला तबस्सुम से मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने आई दूसरी पत्नी शमा परवीन के साथ भी वकील ने मारपीट की। नईमुद्दीन की पहली पत्नी शहला तबस्सुम भी रांची सिविल कोर्ट में अधिवक्ता हैं। उनके साथ मारपीट होते देख सिविल कोर्ट के अन्य अधिवक्ताओं ने वकील नईमुद्दीन की पिटाई कर दी। इस दौरान रांची सिविल कोर्ट में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। कोर्ट परिसर में हुआ हंगामा शहरभर में चर्चा का विषय बन गया।

    ranchi civil court
    Previous Articleसर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 3 जवान शहीद
    Next Article भाजपा नेता बास्को बेसरा के छोटे पुत्र अनमोल बेसरा की एक्सीडेंट में मौत

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    • घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद मरीजों ने रैंप वॉक कर पेश की प्रेरक कहानी, रांची में आयोजित हुआ खास कार्यक्रम। June 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.